BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एडीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

एडीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षणमथुरा(केके पाठक)। गुरूवार सुबह करीब आठ बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार महिला अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों की लम्बी कतार देखी। उस दौरान अस्पताल में न तो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बसंत लाल अपने दफ्तर में मिले और न ही ओपीडी में कोई चिकित्सक दिखाई दिए। एडीएम को देख लाइन में लगे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अधिकारी से चिकित्सकों की लेट आने की बात कही। 
गुरूवार सुबह 8.45 बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व रविंद्र कुमार महिला अस्पताल पहुंच गए। यहां मरीजों की कतार लगी थी। लेकिन न तो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बी.लाल अपने दफतर में थे और न ही ओपीडी में कोई चिकित्सक दिखाई दिया। 
एडीएम को देख लाइन में लगे मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्द से कराह रहे मरीज और तीमारदारों ने बताया कि चिकित्सक अक्सर लेट आते है। ऐसे में कई बार मरीज की जान बचाने के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। एडीएम ने ऑपरेशन थियेटर, अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया जहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले।
एडीएम रविंद्र कुमार ने बताया सीएमएस की घोर लापरवाही है वो उनके निलंबन की संस्तुति डीएम से करेंगे। इसके अलावा गैरहाजिर चिकित्सक डॉक्टर शोभावती, अनीता जिंदल, कृष्णा शर्मा और स्टॉफ के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। गैर हाजिर सीएमएस और डॉक्टर 9.30 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More