BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

'बिग बॉस 17' : बेहोश होने के बाद अस्पताल पहुंचीं आयशा खान

मुंबई। रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 17' की वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान को मेडिकल इमरजेंसी के चलते अस्पताल ले जाया गया। वह अप्रत्याशित रूप से बेहोश हो गई थी।

29 दिसंबर की शाम को उन्हें अस्पताल ले जाया गया और क्विक चेकअप के बाद उन्हें वापस घर के अंदर लाया गया।

आयशा खान, कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी, जो शो में एक कंटेस्टेंट भी हैं, के साथ अपने पिछले संबंधों के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं।

पिछले हफ्ते गार्डन एरिया में मुनव्वर और नील भट्ट के साथ बैठी आयशा ने बेचैनी की शिकायत की। जैसे ही वह कन्फेशन रूम की ओर जाने के लिए खड़ी हुई, वह फर्श पर बेहोश होकर गिर पड़ी। मुनव्वर उन्हें मेडिकल रूम में ले गए और बाहर उनका इंतजार करने लगे।

आयशा 'कसौटी जिंदगी की' में अपने काम और 'रीबॉर्न हीर', 'गिटार', 'दिल ने', 'मोहब्बत के काबिल' जैसे म्यूजिक वीडियो के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में 'बिग बॉस 17' में एंट्री की। उन्होंने दावा किया कि मुनव्वर फारुकी उनके और नाजिला सीताशी के साथ डबल डेटिंग कर रहे थे।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More