BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल भेजकर की मामले की जानकारी

मथुरा। खूंटैल पट्टी में महापंचायत बुलाई गयी है। बंडपुरा की घटना में दो निर्दोष बच्चों को फंसाये जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। जनता के बीच लगातार बढ़ रही नाराजगी को देखते हुए विपक्ष के बाद अब सत्ता पक्ष भी सक्रिय हो गया है। सह मीडिया प्रभारी ब्रज क्षेत्र चैधरी वीरभान सिंह ने बताया कि इस मुद्दे पर खुटैल पट्टी में महापंचायत बुलाई गई है। क्षेत्र के लोगों की आवाज और भावनाओं को देखते हुए महापंचायत बुलाई गई है। भारतीय राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में कुंतल पट्टी के मगोर्रा गांव में महापंचायत होगी। यहां लिए जाने वाले फैसले के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इससे पहले गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल गांव बंडपुरा पहुंचा और ग्रामीणों तथा पीड़ित परिवार से बात की। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं दी जा सकती है। पूरे मामले को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष चैधरी किशन सिंह ने बताया कि बडे भाई देवी सिंह ग्रामीणों के बीच पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बच्चे कृष्णा कुमार और प्रशांत कुमार निर्दोष हैं। मामले को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More