BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

ग्रामीण राजस्थान को सौगात : हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रदेश के गांवों के सर्वांगीण विकास, कृषि सशक्तिकरण, सड़क कनेक्टिविटी और युवाओं के कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों और योजनाओं के क्रियान्वयन को हरी झंडी दी गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 'वीबी-जी राम जी योजना' के तहत राजस्थान को एक अग्रणी मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा।

डिजिटल सशक्तिकरण और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर अटल ज्ञान केंद्र: ग्रामीण क्षेत्रों में ज्ञान संसाधनों तक समान पहुंच बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चरणबद्ध रूप से 'अटल ज्ञान केंद्र' खुलेंगे। इनमें आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधाएं, करियर काउंसलिंग और कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी।
पंचायत स्तर पर खेल मैदान: ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदानों का निर्माण कराया जाएगा।
सड़क कनेक्टिविटी: 3,219 किमी ग्रामीण सड़कें
पीएमजीएसवाई चरण-4: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण के तहत राज्य के ग्रामीण अंचलों में 3,219 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी। इनमें से 1,500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण वर्ष 2026-27 में ही पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अटल प्रगति पथ: 5 हजार से अधिक आबादी वाले सभी प्रमुख गांवों में उच्च गुणवत्ता वाली सीमेंट कंक्रीट (CC) सड़कें बनाई जा रही हैं। स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक संस्थानों तक आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
कृषि व किसान कल्याण: डिग्गी, फार्म पॉन्ड और तारबंदी
मुख्यमंत्री ने संरक्षित खेती और सिंचाई तंत्र को मजबूत करने के लिए अहम घोषणाएं कीं:
जल संरक्षण: खेतों में सिंचाई जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए इस वर्ष 18,000 फार्म पॉन्ड और 8,000 डिग्गियों का निर्माण किया जाएगा।
तारबंदी व यंत्र अनुदान: आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए 200 लाख (2 करोड़) मीटर तारबंदी हेतु किसानों को वित्तीय अनुदान मिलेगा। साथ ही 50,000 आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा सोलर पंप और पॉलीहाउस को भी व्यापक प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, एसीएस (सीएम) अखिल अरोड़ा, एसीएस पीडब्ल्यूडी प्रवीण गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव कृषि मंजू राजपाल, शासन सचिव ग्रामीण विकास कृष्ण कुणाल और शासन सचिव पंचायतीराज जोगाराम सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More