BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लेखपालों की हड़ताल के कारण आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जारी होने में देरी नहीं होगी-डीएम

लेखपालों की हड़ताल के कारण आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जारी होने में देरी नहीं होगी-डीएममथुरा(सतपाल सिंह)
 
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने अवगत कराया है कि शासनादेश के अनुसार लेखपालों की हड़ताल अवधि में जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने हेतु जांचकर संस्तुति प्रमाण पत्र निर्गतकर्ता अधिकारी को अग्रसारित करने के लिए लेखपाल के साथ-साथ ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी अथवा अन्य समकक्ष किसी कार्मिक को अधिकृत करने के लिए जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र राजस्व अनुभाग के शासनादेश में निर्धारित समयसीमा में ही निर्गत किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

डीएम ने बताया कि शासन द्वारा लेखपालों की हड़ताल को एस्मा के अन्तर्गत 6 माह के लिए निषिद्ध कर दिया गया है। इस संबंध में उन्होंने राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि यदि कोई लेखपाल कार्य नहीं करता है तो उसकी रिपोर्ट संबंधित उप जिलाधिकारी को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने बताया कि विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है जो माह जुलाई/अगस्त तक चलेगी। शैक्षिण संस्थाओं में प्रवेश हेतु जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्रों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए लेखपाल हड़ताल अवधि में जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने हेतु जांचकर संस्तुति प्रमाण पत्र निर्गतकर्ता अधिकारी को अग्रसारित करने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं संबंधित राजस्व निरीक्षक को अधिकृत किया गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More