BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कल से दो दिन रहेगी बैंक की हड़ताल, कर्मचारियों को दो साल से वेतन वृद्धि का इंतजार

नई दिल्ली। देशभर में बैंकिंग सेवाएं खासकर पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) बैंक की सेवाएं दो दिन के लिए बाधित रहेंगी। शुक्रवार से कई बैंक कर्मचारी यूनियन दो दिन की हड़ताल करेंगे, जिससे बैंक का कामकाज प्रभावित होगा। रविवार का भी अवकाश रहने से लोगों को तीन दिन तक परेशान होना पड़ेगा। हड़ताल में हजारों कर्मचारी हिस्सा ले सकते हैं। बैंककर्मी नवंबर 2017 से वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे हैं।

बैंककर्मी बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही हड़ताल कर रहे हैं। 31 जनवरी को संसद में इकोनोमिक सर्वे पेश किया जाएगा। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। श्रम विभाग और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने बैंक यूनियन को हड़ताल पर नहीं जाने के लिए मनाने की कोशिश की थी।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने हड़ताल की अपील की है। यूएफबीयू 9 ट्रेड यूनियन का प्रतिनिधित्व करती है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के साथ वेतन बढ़ोतरी पर बातचीत विफल रहने के बाद यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस बारे में यूएफबीयू के संयोजक संजीव कुमार बांदलिश ने कहा कि हम आईबीए के चेयरमैन, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव और श्रम मंत्रालय में मुख्य श्रमायुक्त को पहले ही पत्र भेज चुके हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने हड़ताल से कामकाज बाधित होने की बात कही है।

 

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More