देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। नियम बनाने वालों पर नियम कानून लागू नहीं होते हैं। पुलिस ने विद्युता संविदाकर्मी का चालान किया तो कर्मचारी हडताल पर चले गये। लाॅकडाउन में 4.1 करोड से ज्यादा के चालान करने वाले पुलिसकर्मी खुद नियमों का पालन करें यह बाध्यता नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग की गारंटी के बिना मंदिर नहीं खुल सकते लेकिन सरकारी कार्यालय बिना किसी प्रतिबद्धता के खोले जा सकते हैं।
किसी दुकान या प्रतिष्ठिान पर नियमों का उल्लंघन होने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है लेकिन सरकारी राशन की दुकान से लेकर बैंक तक लोगों के हुजूम लगे रहते हैं वहां किसी तरह की कार्यवाही का कोई मामला अभी तक जनपद में सामने नहीं आया है। लाॅकडाउन के दौरान कई अजीबो गरीब वाकया भी सामने आये।
जयगुरूदेव मंदिर के पास जब एक विद्युत संविदाकर्मी की मोटरसाइकिल का चालान काट दिया तो मामला बिगड गया। संविदाकर्मी ने मौके पर हंगामा किया और दूसरे दिन दूसरे विभागीय कर्मचारियों के साथ संविदाकर्मी हडताल पर चले गये। इसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों को हस्तक्षेप कर मामले को निपटाना पडा। वहीं मजदूरों को लेकर रवाना हो रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की हुब्ब में भाजपा जिलाध्यक्ष सोशल डिस्टेंसिंग तो दूसर सामान्य व्यवहार भी भूल बैठीं। उनके साथ भाजपा के दूसरे पदाधिकारी भी इसी लकरी पर चले और रेलवे स्टेशन पर ही एक महिला अधिकारी से अभद्रता कर दी। यह मामला चर्चा में तो रहा लेकिन किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं हुई।
सरकारी राशन की दुकानों पर राशन वितरण के लिए बनाये गये नियम कानूनों का पालन नहीं करने पर अधिकारी कार्यवाही करने से बचते रहे। यहां सोशल डिस्टेंसिंग दिखी न ग्राहकों के हाथ सेनेटाइज कराने के लिए अधिकांश दुकानों पर सेनेटाइजर ही मौजूद थे। नगर पंचायत सौंख में तो अधिकारियों के सामने ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उडती रहीं और अधिकारी कार्यवाही के लिए किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके। सरकारी कार्यालयों पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड रही हैं लेकिन यहां नियम शिथिल हो जाते हैं।
डूडा कार्यालय पर लोन लेने वालों की भीड़ उमड़ रही है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। लॉकडाउन खुलने के बाद उन्हें डूडा से दस हजार रुपये का लोन मिलेगा। नगर निगम क्षेत्र के रेहड़ी तथा ढकेल संचालकों को सरकार द्वारा दस हजार रुपये का लोन दिया जा रहा है। इसे लेकर रेहड़ी तथा ढकेल संचालकों द्वारा फार्म भरा जा रहा है और वह डूडा कार्यालय पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं। अधिकतर ढकेल वालों द्वारा न तो मास्क का प्रयोग किया जा रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग ही रखी जा रही है।
पीओ डूडा आसी कौशिक ने बताया कि उन्होंने ढकेल वालों को कई बार सोशल डिस्टेंसिंग की जानकारी देकर दूर-दूर खड़े होने को कहा लेकिन वह नहीं मान रहे हैं। इसकी जानकारी अब वह पुलिस को देंगे।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी