BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव

मथुरा। वृंदावन में कार्तिक मास में ब्रज के सभी मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में श्री धाम वृंदावन के केसी घाट स्थित ठाकुर जानकी वल्लभ लाल मंदिर में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जगतगुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि आज छप्पन भोग के साथ साथ विभिन्न प्रकार के पकोड़े कड़ी चावल पूड़ी कचौड़ी खीर, दही बड़ा एवं विभिन्न प्रकार के पकवान ठाकुर जी को भोग के रूप में अर्पित किए गए। ठाकुर जी को भव्य फूल बंगले में विराजमान किया गया। गोविंद दास महाराज ने बताया कि ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का मंदिर अत्यंत प्राचीन मंदिर है यहां वर्ष भर के सभी उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। आज कई भक्तों ने गुरु दीक्षा भी ग्रहण की है। इसी के साथ अन्नकूट महोत्सव में वृहद भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में साधु संतों एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को धन्य महसूस किया। कार्यक्रम में माधव नारायण आचार्य, रघुनाथ आचार्य, गोवर्धन दास, सुधीर गौतम, श्याम शर्मा, शैलेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More