BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

देश की जनता पीएम मोदी के साथ : अनुराग ठाकुर

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) । केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सेे भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की गूंज है। हर कोई विकास के नाम पर उनके साथ खड़ा है।

अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज करते हुए अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के मेहरी काथला, लद्दा, तलवाड़ा सहित 12 पंचायतों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया और जनता से वोट देने की अपील की।

इस दौरान अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरणों में मतदाताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपार समर्थन दिया। हर ओर केवल उन्हीं के नाम की गूंज है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को ग़रीबी रेखा से बाहर लाने में कामयाब रही है। महंगाई पर लगाम लगाया गया और रोजगार के अवसर बढ़ाए गए।

अनुराग ठाकुर ने यूपीए सरकार के 60 वर्षों के शासनकाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल की तुलना करते हुए लोगो से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार की भरपूर मदद की। इस मौके पर बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More