BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ठाकुर जी ने धरा श्री राम का स्वरूप

मथुरा। पहली बार योगिराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम बन कर श्रद्धालुओं को दर्शन दिये। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी स्वर्ण मुकुट रजत धनुषबाण धारण कर दर्शन दिये। मंदिर में ठाकुर बांकेबिहारी की छवि देखने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। सोमवार को पूरा मंदिर परिसर गुब्बारों से सजाया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर केशवदेव ने सियाराम के रूप में दर्शन दिये। अयोध्या धाम के साथ ही कान्हा की नगरी भी उल्लासित है। ठाकुर बांकेबिहारी स्वर्ण मुकुट धनुष बाण धारण कर भक्तों पर कृपा बरसा रहे हैं।
बांके बिहारी मंदिर के सेवायत नितिन सांवरिया ने कहा कि जहां भगवान राम आज के दिन अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इसकी खुशी ब्रज में भी मनाई जा रही है। बांके बिहारी मंदिर में भी अपार खुशी का वातावरण है। बांके बिहारी लाल ने आज चांदी का धनुष बाण और मुकुट धारण कर भगवान राम के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए हैं। श्रद्धालुओं को ठाकुर जी का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। यह बहुत ही सौभाग्य का दिन है। वही धर्म नगरी वृंदावन के तिराहे चौराहे एवं गलियों में हर ओर भगवा झंडे लहरा रहे थे और साथ ही वृंदावन के हनुमान टेकरी आश्रम में प्रभु श्री राम का पंचामृत से अभिषेक कर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को दीपावली के रूप में मनाया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के महंत दशरथ दास महाराज के द्वारा की गई।  श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर केशवदेव राम बनकर दर्शन देंगे तो भागवत भवन में राधा कृष्ण भी सियाराम के रूप में नजर आए। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को मंदिर की छटा अद्भुत है। पीले गुब्बारों से मंदिर की सजावट के बाद शाम को रंगबिरंगे विद्युत प्रकाश से मंदिर जगमगाएगा। मंदिर चबूतरे पर गेट संख्या एक और दो के बीच खाली पड़े भाग में विशाल रंगोली सजाई गई। मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारीजी पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भेष में सिर पर स्वर्ण मुकुट, रत्नजड़ित स्वर्ण रजत आभूषण धारण करके हाथ में चांदी का धनुष लिए भक्तों को दर्शन दिये। भक्त निहाल हो उठेंगे। कोलकाता के कारीगरों ने विशेष तौर पर बासंती पोशाक तैयार की। इसे सोमवार को ठाकुर जी ने धारण किया। ठाकुर राधावल्लभ लाल, ठाकुर राधासनेह बिहारी, राधादामोदर भी प्रभु श्रीराम के रूप में दर्शन दिये। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पहली बार भागवत भवन में विराजे श्री राधा कृष्ण युगल सरकार की छवि सियाराम के रूप में दर्शन दिए। जन्मस्थान के मंदिरों के भीतरी भाग को पत्र, पुष्प से सजाया गया। भागवत भवन के चारों ओर केसरिया ध्वज व भगवान श्रीराम की दिव्य छवि लगाई। दोपहर 12.15 बजे महाआरती हुई। ठाकुर केशव देव ने भी राम के रूप में दर्शन दिये।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More