BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

प्रभु श्री राम लला की हुई प्राण प्रतिष्ठा भक्तों ने दी बधाइयां

मथुरा। अयोध्या धाम के नव्य दिव्य प्रभु श्री राम मंदिर में जैसे ही प्रभु श्री राम लला के विग्रह से आंखों से पट्टी हटी उनके दिव्य भव्य अलौकिक रूप को देखते ही लाईव प्रसारण देख रहे रामभक्त खुशी से नाचते गाते हुए झूमने लगे। रामभक्तों ने शंखनाद कर, घंटे घड़ियाल, मजीरा, चिमटा और अन्य वाद्य यन्त्र बजाते हुए श्री राम के गगनभेदी उदघोष कर स्वागत किया। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को महानगर में जगह जगह आतिशबाजी की गई और रामभभक्तों द्वारा जगह जगह भंडारे लगाकर हलुवा, पूड़ी सब्जी, मिष्ठान और फलों आदि का प्रसादी के रुप में वितरण किया गया। जगह जगह शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली गई। मंदिरों में दीपदान किया गया, आराध्य की आरती उतारी गई और भजन संध्या का अयोजन किया गया। मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, हवन, सामूहिक आरती, भजन, राम संकीर्तन के आयोजन किए गए। सामूहिक दीपदान किया गया। जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर प्रसादी वितरण किया गया। शहर के मुख्य चौराहों होलीगेट, क्वॉलिटी तिराहा, मसानी, सिविल लाइंस, घीया मंडी आदि प्रमुख स्थानों सहित जगह जगह आतिशबाजी कर रामभक्तों ने एक दूसरे के गले मिलकर श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी। मातृशक्ति ने मंदिरों में बधाई गीत गाए। जगह जगह मिष्ठान वितरण किया गया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More