देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। श्री रामलीला सभा द्वारा मसानी स्थित चित्रकूट पर अयोध्या में श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अखंड राम नाम संकीर्तन एवं मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रधानमंत्री मूल चंद गर्ग, कन्हैया अग्रवाल, मुकेश सर्राफ, विनोद सर्राफ, बांके लाल आदि ने दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात चित्रकूट परिसर में स्थित श्रीराम दरबार का वेदोक्त रीति से दिव्य महाभिषेक किया गया एवं श्री राम मंदिर, श्री हनुमंत लाल एवं शिव परिवार को बहुत ही भव्यता से सजाया गया। यहां पर श्री राम नाम का संकीर्तन किया गया। पूरा चित्रकूट परिसर आकर्षक रूप से सुसज्जित किया गया। उसके उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया एवं सायंकाल मंदिर प्रांगण में दीपदान किया गया। इस अवसर पर सुरेश चंद अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट से कन्हैया अग्रवाल के संयोजन से अनवरत मिष्ठान वितरण किया गया। सभा के मुख्य मार्गदर्शक रविकांत गर्ग ने बताया कि राम मंदिर के लिये बहुत संघर्ष किया। इस अवसर पर सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, उप सभापति जुगल किशोर अग्रवाल, नंद किशोर अग्रवाल, प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग, उपप्रधानमंत्री प्रमोद सर्राफ, विजय सर्राफ, कोषाध्यक्ष शैलेश सर्राफ आदि मौजूद रहे।













Related Items
श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ठाकुर जी ने धरा श्री राम का स्वरूप
प्रभु श्री राम लला की हुई प्राण प्रतिष्ठा भक्तों ने दी बधाइयां
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठाः हमारी आस्था ही नहीं सनातन संस्कृति के भी प्रतीक है श्री राम-भजनलाल