BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

किसानों के समर्थन कर बिजली मूल्य वृद्धि पर रालोद ने किया प्रदर्शन

रालोद कार्यकर्ता कलैक्ट्रेट परिसर के पास बैलगाड़ी पर बैठकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप डीएम से की मुलाकात 

मथुरा(विनोद चौधरी)। रालोद कार्यकर्ताओं ने आज किसानों के समर्थन में बैलगाड़ी पर बैठकर कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया तथा बिजली मूल्यों पर हुई वृद्धि को लेकर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। 

बुधवार ज़िलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल ज़िला-मथुरा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व नेतागण द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली दरों में 260 से 350 तक की वृद्धि के विरोध में टैंक चौराहे से बैल गाड़ियों में बैठ ज़िला मुख्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया गया।

राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए उसके उपरांत डीएम सर्वज्ञराम मिश्र से मुलाकात की। 

इस अवसर पर रालोद ज़िला मथुरा प्रभारी मथुरा एव पूर्व विधायक अजय पाल तोमर, राजेंद्र सिकरवार, रोहित प्रताप, मुकेश प्रधान, बच्चन सिंह, रविंद्र नरवार, राजपाल भरनगर, सुरेश भगत, बाबूलाल प्रधान, चौधरी जयपाल सिंह, ताराचंद गोस्वामी, देशराज सिंह, दिलीप चौधरी,यदुवीर सिसोदिया, ओमप्रकाश चौटाला, रामरस पाल पुनिया,क़ायम कुरेशी, डॉक्टर रवि माहुर, हरवीर चौधरी, मनोज चौधरी आदि रालोद कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवम नेतागण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More