BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

किसान सम्मान यात्रा से रालोद ने फूंका बिगुल

मथुरा। चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी हैं। राजनीतिक दलों ने लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कसरत शुरू कर दी है। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने रविवार को मथुरा में किसान सम्मान यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान किसान ट्रेक्टर ट्राली लेकर उनके नेतृत्व में मथुरा की सड़को पर जुटे। लोकदल की किसान सम्मान यात्रा मथुरा के राया से लेकर मनोज गार्डन तक निकाली गई। इस दौरान समर्थकों ने सुनील सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। लोकदल ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जिसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सियारी पारा बढ़ने लगा है। यात्रा को संबोधित करते हुए सुनील सिंह ने कहा कि इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में महंगाई, शिक्षा किसानों की आय दुगनी और किसानों के अपमान और एमएसपी कानून, गन्ना समर्थन मूल्य सबसे बड़े मुद्दे होंगे। हम जनता के सामने इन मुद्दों को लेकर जाएंगे। किसानों को सम्मान दिलाना ही लोक दल का सबसे बड़ा लक्ष्य है चौधरी सुनील सिंह ने कई समाजवादी नेताओं को लोकदल की विचारधारा से ही निकला हुआ बताया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा केवल चौधरी चरण सिंह के ही मार्ग पर चलकर की जा सकती है। यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश लोकदल के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह हरियाणा लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा भी मौजूद रहे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More