BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं से कराया अवगत   मथुरा(केके पाठक)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा (रजि.) के अध्यक्ष महेश पाठक के निर्देशानुसार तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीचन्द्र नाथ चकाहा के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल ने रविवार को मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। आगामी कुम्भ मेला 2018-19 में इलाहबाद में आयोजित होने वाले मेले में पूर्व में की गयी व्यवस्थाओं और वर्तमान में आवश्यकतानुसार वृद्धि किये जाने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन  मुख्यमंत्री को दिया, जिसमे तीर्थ यात्रियों/कल्पवासियों की आवास व्यवस्था हेतु पूर्व में उपलब्ध करायी गयी भूमि 1500 बीघा के स्थान पर 2 हजार बीघा भूमि संगम तट के निकट उपलब्ध कराए जाने की बात कही। वहीं अखाडा परिषद को जो आर्थिक सहायता दी जाती है उसी तर्ज पर तीर्थ पुरोहितों को भी 20-20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाये, जिससे वे तीर्थ यात्रियों को और भी बेहतर सुविधाएँ प्रदान कर सकें। उत्तर परदेश सरकार द्वारा गठित प्रयागराज मेला प्राधिकरण में तीर्थ पुरोहितों को उचित प्रतिनिधित्व दिये जाने की मांग की। माँ गंगा में शुद्ध जल छुडवाये जाने की मांग की। प्रयागराज महर्षि भरद्वाजजी की आराधना स्थली रही है अतः उस  स्थल पर महर्षि की प्रतिमा लगवाई जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल मथुरा के तीर्थ पुरोहितों ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्रीजी को माँ यमुना जी की वर्तमान स्थिति के विषय में जानकारी दी व तीर्थ पुरोहितों के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही अनावश्यक कार्यवाही के विषय में जानकारी दी कि कुछ पुलिसकर्मी लपकों की आड़ में तीर्थ पुरोहितों को परेशान कर उनकी छवि धूमिल कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा तीर्थ पुरोहितों को जो वास्तव में तीर्थ पुरोहित हैं और तीर्थ पुरोहिताई का कार्य करते हैं, को परिचय पत्र जिला प्रशासन की उपस्थिति में वितरित कराए जाने की बात कही है, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए इसे अच्छा कदम बताया। इस अवसर पर मथुरा के तीर्थ पुरोहितों ने भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा आगमन और ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज के दर्शन के साथ माँ यमुना जी आरती का निमन्त्रण दिया, जिसे  मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द मथुरा आगमन की बात कही। इस अवसर पर इलाहबाद से आये तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को गंगा जल भेंट किया वहीं मथुरा से आये तीर्थ पुरोहितों ने  मुख्यमंत्री को ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज और माँ यमुना का प्रसाद और पटुका भेंट किया। इस अवसर पर चन्द्रनाथ चकाहा, राकेश तिवारी एड., अमित राज वैध, माधवानंद शर्मा, संजय चतुर्वेदी आदि दल में मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी टेट और बीटीसी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी हासिल करने वालों की लिस्ट एवं दस्तावेज लेने एसपी देहात बेसिक कार्यालय पहुंचे, जिससे इस फजीवाड़े में लिप्त लोगों का पता लग सके। पुलिस पर उठ रहे सवालों को लेकर पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है।  फर्जी टेट और बीटीसी प्रमाण पत्रों के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों का दस्तावेज लेने के लिए जांच अधिकारी एसपी देहात आदित्य प्रकाश शुक्ला और सीओ महावन आलोक दुबे सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में ३३ शिक्षक और मास्टर माइंड बाबू महेश शर्मा के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। इसके चलते पुलिस की मंशा पर भी सवाल उठ रहे है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वो साक्ष्य जुटा रही है। इसके बाद गिरफ्तारी होगी।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। दो दिन पूर्व एनएच-2 पर केडी डेंटल कॉलेज में छात्रा की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा। पुलिस व कालेज प्रशासन पर  लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। एसएसपी द्वारा परिजनों को आश्वस्त किया गया कि  मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।    बताते चलें कि केडी डेंडल कालेज में प्रथम वर्ष की छात्रा अनुष्का कश्यप वहीं हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। दो दिन पूर्व उसका शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की थी और उन्होंने कालेज में भी हंगामा काट कालेज प्रशासन पर भी हत्या का आरोप लगाया। एक बार फिर शनिवार सुबह आगरा से मथुरा पहुँचे मृतका के दर्जनों परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि हत्या के मामले में कालेज प्रशासन पूरी तरह दोषी है, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुष्का के सिर पर पैर में चोटें हैं। इससे प्रतीत होता है कि उसको मारकर लटकाया गया था। पुलिस प्रशासन भी उनका साथ न देकर कालेज प्रशासन का साथ दे रहा है। वह उसे आत्महत्या बताने पर तुला हुआ है। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों कालेज प्रशासन ने उनके आने का इंतजार नहीं किया और शव को उनके आने से पूर्व ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने पूरी घटना क्रम की सीबीआई जाँच की मांग के साथ एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वह हाथों में तख्तियां लिए आगरा से मथुरा पहुँचे थे। अनुष्का के परिजनों के साथ वहां के क्षेत्रीय लोग भी थे। करीब आधा घण्टे तक नारेवाजी करने के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने उनको निष्पक्ष कार्यवाही का भरोसा दिया।    प्रदर्शन के दौरान परिवारीजनों ने मथुरा पुलिस पर इस मामले में लापरवाही का आरोप लगाया। मथुरा पुलिस कॉलेज प्रबंधन के ऊंचे रसूख के कारण कार्यवाही करने से कतरा रही है। वहीं अनुष्का के चाचा डा. सुशील कश्यप ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया।     

Read More

सौंख(अनिल कुमार)। जिला कुश्ती संघ का प्रतिनिधि मंडल ने लखनउ स्थित कार्यालय पर सूबे के डीजी फायर प्रवीण सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मथुरा में फायर स्टेशनों की सम्बन्धित समस्या रखी। जिलाध्यक्ष हरीओम चतुर्वेदी ने बताया कि जनपद की राजस्थान की सीमा सटे गोवर्धन क्षेत्र में आगजनी की घटनाऐं होती रहती है। इसलिए फायर सबस्टेशन की स्थापना के लिये पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सूबेदार विनोद चतुर्वेदी, भाकियू के जिला सचिव गोविन्द चतुर्वेदी, अशोक पहलवान, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, यशवीर सिंह राघव, अतरसिंह, धर्मसिंह, धीरज चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। जनपद के कोतवाली वृंदावन के अंतर्गत ग्राम कोटा में रिश्तो को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है जहां एक कलयुगी बेटे ने बाप की नशे की लत से तंग आकर उस की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पुत्र ने आपना गुनाह कबूल करते हुए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है।  जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय कुल्ली उर्फ होरीलाल अपने परिवार के साथ गांव कोटा में रहते है। जिन्हें नशे का आदी बताया गया है। होरीलाल पर उनके पुत्र ने आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी और बच्चों को परेशान कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मृतक होरीलाल के चार बच्चे हैं जिनमें एक पुत्री और तीन पुत्र बताए गए हैं। सबसे छोटे से बड़े पुत्र आकाश ने रोज रोज के झगड़ों से तंग आकर आज दोपहर को अपने पिता को शराब पिलाकर उनका गला रेतकर हत्या कर दी।  आरोपी ने बताया कि उसने अपने पिता की हत्या करने से पूर्व उसे शराब पिलाई थी। और खुद भी शराब पी। जिसके बाद घर के अंदर खाट पर सोते पिता के मुंह पर कपड़ा डालकर छुरे से गला रेत कर घटना को अंजाम दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  इस हृदय विदारक घटना की सूचना से बड़ी संख्या में गांव के लोगों का जमावड़ा मृतक के घर की ओर उमड़ने लगा। पति की हत्या के बाद घर के आंगन में विलाप करती पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।  मृतक की पत्नी सुनीता के अनुसार बीती रात पिता पुत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी पुत्र आकाश ने मां सुनीता को पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। और आज घटना को अंजाम देकर आरोपी पुत्र आकाश ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे पुलिस हिरासत में लेकर वृंदावन कोतवाली ले आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर  घटना को लेकर म्रतक के बड़े पुत्र ने अपने भाई आकाश के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है। घटना के संबंध में जब आरोपी पुत्र आकाश से बात की तो उसने पिता की हत्या करने का कारण शराब पीकर घर में मारपीट करना बताया। वही हत्या के बाद अब उसे अपने किये पर पछतावा हो रहा है। इधर थाना वृंदावन में पहुंचे सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र ने घटना को लेकर तहरीर दी है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी । 

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। जिले के कोतवाली वृंदावन के अंतर्गत तेहरा के जंगलों में पेड़ पर शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित ग्राम तेहरा के समीप जंगल में आज दोपहर को उस समय अफरा तफरी मच गई जब लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। शव   मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ लिए। और बड़ी संख्या में घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटके सब को नीचे उतार कर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई। जिसके बाद मृतक की पहचान पानी घाट निवासी महेंद्र पुत्र रामस्वरूप के रूप में की गई। महेंद्र नशे का आदि था जो 15 दिन पूर्व घर वालों से झगड़ाकर घर छोड़कर चला गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना के संबंध में सीओ सदर राकेश सिंह ने बताया कि पेड़ पर व्यक्ति का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वही इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी सुमित ने जानकारी दी।  

Read More

सौंख(अनिल कुमार)। थाना मगोर्रा अन्तर्गत एक कस्बा से 18 अप्रैल को गायब हुई किशोरी को शनिवार को सूचना पर पुलिस टीम ने जाजम पट्टी चौहरा  से गिरफ्तार कर बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को महिला थाना भेज दिया जबकि आरोपी युवक को पुलिस न्यायलय में पेश करेगी। विगत माह 18 अप्रैल को कस्बा से एक किशोरी को दो नामजद अपहरण करके ले गये थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। और किशोरी समेत युवकों की खोज में मगोर्रा पुलिस जुट गई। पुलिस टीम ने शनिवार की शाम करीब 6 बजे सूचना पर आरोपी सहित किशोरी को गिरफ्तार कर बरामद किया। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक किशोरी को क्षेत्र से बाहर ले जाने के लिये जाजनपट्टी चौहरा पर खडे़ थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किशोरी सहित आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को महिला थाना पहुंचा दिया जबकि आरोपी युवक को पुलिस ने हवालात में बंद कर किया। पुलिस टीम में एसआई श्रीपाल सिंह, कांस्टेबल हासीम खांन, बरदान सिंह, महिला कांस्टेबल ममतेश आदि शामिल है। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस द्वारा बरामद किया गया है कि किशोरी व आरोपी युवका को न्यायलय में पेश किया जायेगा।  

Read More

सौंख(अनिल कुमार)। विगत दिनों अलीगढ़ जिले से ट्रैक्टर चोरी हुए चोरों को पकड़ने के लिये अलीगढ़ की एसओजी टीम में गुरूवार को कस्बा सौख पहुंची थी। एसओजी टीम कई गांवों में दबिश दी थी। जब पहले दिन कोई सुराग नही लगा तो एसओजी टीम दूसरे दिन भी पुलिस चौकी रूकी रही। लगातार दो दबिश देकर भी आरोपी युवकों को कोई सुराग नही लगा। इसके बाद एसओजी टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। एसओजी प्रभारी समय सिंह मय फोर्स के शुक्रवार की रात को अलीगढ़ को वापस लौट गये।  

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)।  कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुनरख बांगर में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम सभा की लगभग सौ हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर पैमाइश कराई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल के चलते कोई भी ग्रामीण विरोध के स्वर उठाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जेसीबी ने ग्राम सभा की भूमि पर लगे तार फेंसिंग व खंभों को हटाकर कब्जा मुक्त कराया। इससे पूर्व शुक्रवार की दोपहर थाना वृंदावन में कई थानों का फोर्स एकत्रित हुआ। लगभग 2 बजे एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह एवं सीओ सदर राकेश सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग के कर्मचारी पुलिस बल के साथ ग्राम सुनरख बांगर ग्राम सभा की भूमि  को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने जेसीबी की मदद से जमीन को कब्जा मुक्त कराया वही राजस्व कर्मियों ने भूमि की पैमाइस कराई। एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह ने बताया  कि इस ग्राम सभा की भूमि में से 10 एकड़ भूमि  साधु संतों को 10 एकड़ पशुओ के लिए दी जाएगी। वही 10 एकड़ भूमि में एक भव्य कुंड का निर्माण कराकर बड़ी संख्या में पेड़ पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिसमें नगर की NGO एवं समाजसेवियों द्वारा सहयोग लेकर वृंदावन की प्राचीनता को प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह, सीओ सदर राकेश सिंह, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, राजस्व निरीक्षक अशोक चौधरी ,सुनरख लेखपाल बलवीर सिंह, वृंदावन लेखपाल ओम प्रकाश पटेल, कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश जादौन, रिफाइनरी थाना अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के साथ राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे.  

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। आज पर्यावरणविद्  की एनजीओ सदस्य डा. मधु वत्स ने गोकुल क्षेत्र में भ्रमण किया तथा वहां मौजूद गंदगी पर गहन चिंतन जताया। उन्होंने नगर पंचायत चैयरमैन के साथ गोकुल क्षेत्र का भ्रमण कर गोकुल को सौन्दर्यकरण कराने हेतु योजनाओं पर भी चर्चा की।    सर्वहित कल्याण सेवा समिति मेरठ उप्र. भारत एवं पंचायत गोकुल चेयरमेन ने संयुक्त रूप में हमारी पौराणिक सांस्कृतिक एवं साम्प्रदायिक धरोहर गोकुल नगरी का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य इन पौराणिक और धार्मिक स्थलों का संरक्षण, साज-सज्जा व पर्यटन महत्व को बढ़ावा देना और अपने धर्म के संस्कारों एवं संस्कृति से जोड़ना है, भ्रमण के उपरांत गोकुल के कई स्थलों को जर्जर हालत में देख समिति सदस्यों में रोष व्यक्त किया। वहीं समिति अध्यक्षा पर्यावरण विद् डा. मधु वत्स ने इस नगरी को प्रदूषण मुक्त करने एवं सभी स्थलों का सौन्दर्यीकरण कराने का विचार रखा। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने गोकुल की स्थितियों से पर्यावरण विद् श्रीवत्स को अवगत कराया। सर्वहित संस्था इस पावन धाम को संरक्षक कराने के लिए केन्द्र सरकार एवं उप्र. सरकार के संज्ञान में सभी तथ्यों को रखेगी। टीम के साथ सभासद पूजा रानी, सभासद श्याम सुंदर पटेल, सभासद ब्रजमोहन एवं विष्णु पटेल, दीपक, राम सैनी, मनोज अमित शर्मा साथ रहे। इस अवसर पर श्री विद् ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार यहां के लोगों को स्वच्छता, वृक्षारोपण कूड़े का निस्तारण एवं अतिक्रमण और पालतू जानवरों के गोबर से खाद बना इस क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने में भागीदारी दे रही है। 

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। गोवर्धन थाने के ग्राम अड़ीग में ट्रांसफार्मर की कवर जाली में करंट आने से गाय के बछड़े की दर्दनाक मौत हो गई। बछड़े की मौत के बाद गौ रक्षक दल के युवा एकत्र हो गये और बछड़े को बिजली घर के सामने रखकर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया।  विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व गौ रक्षक दल की ओर से धीरज कौशिक ने किया। युवाओं द्वारा जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संसार सिह राठी, चौकी प्रभारी अड़ीग बलवीर सिंह पहुंच गये और आश्वस्त किया कि विभाग की लापरवाही पर कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद जाम को खोला गया। गाय के बछड़े का पोस्टमार्डम कराया गया। विरोध करने वालों में धीरज कौशिक, आशू कौशिक, राम प्रकाश, भगवान सिंह पटेल, कन्हैया, हरे कृष्ण, विष्णु ठाकुर, गोलू ठाकुर, राघव मित्तल, सौरभ शर्मा आदि थे।   

Read More

अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्यवाही के लिए सीएमओ को निर्देश   मथुरा(सतपाल सिंह)। जनपद के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव कृषि उ0प्र0 शासन, अमित मोहन प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं की प्रगति में तेजी लायें, जिससे संबंधित कार्यों को निर्धारित अवधि में विकास कार्यों को पूर्ण कराया जा सके। नोडल अधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि वर्षात का मौसम शुरू होने से सांप, कीडे बहुत निकलते हैं, ऐसी स्थिति में यदि किसी व्यक्ति को सांप आदि काट लेता है तो उसके लिए एण्टी रैबीज इन्जेक्शन उपलब्धता के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 शेर सिंह ने अवगत कराया कि जनपद में 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 26 प्राथमिकत स्वास्थ्य केन्द्र पर सांप काटने के उपचार की दवा उपलब्ध है इससे क्ष्ेत्र की आम जनता को विशेष लाभ होगा। उन्होंने लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त सरकारी अस्पतालों पर दवाओं की उपलब्धता, एम्बूलेंस संचालन की समीक्षा करते हुए चिकित्सा व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने वर्षात के इस मौसम में जलभराव से होने वाली बीमारियों के संबंध में कहा कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित करने के साथ ही चालान भी करें, जिससे भरे हुए पानी में लार्वा पनपने से रोका जा सके इसके लिए लिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने मनरेगा के अन्तर्गत तालाब खुदाई कराये जाने के निर्देश दिये। इस संबंध में डीसी मनरेगा ने बताया कि 211 तालाब खुदवाये जाने थे जिसमें से 46 पूर्ण हो चुके हैं। शेष  पर खुदाई कार्य चालू है। उन्हांंने सम्पूर्ण समाधान दिवस की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य किया जाय। आईजीआरएस पोर्टल के संबंध में एडीएम फाइनेंस ने बताया कि शिकायतकर्ता के निस्तारण में डिफॉल्टर होने पर दो लेखपालों का वेतन रोका गया है। फसली ऋण मोचन के तहत कई किसानों को नोटिस दिया गया है, जिसमें उन्होंने वास्तविक तथ्यों को छिपाकर लाभ प्राप्त किया है। मण्डी समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भूमिधर होना आवश्यक नहीं है। दैवीय आपदा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक सहायता की समीक्षा की गई तथा बड़े भू-माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। कर-करेत्तर की समीक्षा में पाया कि परिवहन विभाग का लक्ष्य बढ़ने, आबकारी में उपलब्धता न होने तथा खनिज में रायल्टी शून्य होने के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। मुख्य देय, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, नगर निकाय, विविध देय, विद्युत देय में स्थिति अच्छी है। जीएसटी के संबंध में उन्होंने बताया कि नये रजिस्ट्रेशन के परीक्षण पर विस्तृत समीक्षा अगली बैठक में की जायेगी। उन्होंने उपायुक्त वाणिज्यकर से कहा कि नये रजिस्ट्रेशन की दस प्रतिशत रैण्डमली स्टडी करें। बैठक से पूर्व नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव कृषि ने आज प्रातः थाना गोविन्द नगर का निरीक्षण किया उसके बाद तहसील सदर का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, नगर आयुक्त समीर वर्मा, एडीएम फाईनेंस रवीन्द्र कुमार, एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचन्द, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ0 बसन्त अग्रवाल, सीएमओ डॉ0 शेर सिंह, पीडी आरके त्रिवेदी, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी एसके वर्मा, सूरज कुमार, उपायुक्त मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More