BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन(जहीर आलम)। बीते दिनों मुंबई शहर में कोरियर कंपनी से 80 लाख रुपए की चोरी करने वाले चोर को आज मुंबई क्राइम ब्रांच एवं वृंदावन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वृंदावन के चैतन्य विहार से दबोच लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये लाखों रुपए एवं पीली धातु के साथ कई मोबाइल बरामद किए हैं। इस संबंध में आज थाना वृंदावन में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रेल 2018 को मुंबई में एक कोरियर कंपनी के मालिक मुकुल पटेल के यहां 80 लाख रुपए की चोरी हुई थी। और यह चोरी की थी उन्हीं की कंपनी में कलेक्शन का काम करने वाले जिला पाटन गुजरात निवासी रमेश पुत्र हरक जी रावत ने। बता दें कि चोरी के बाद से मुंबई क्राइम ब्रांच की सिद्दत के साथ रमेश की खोज में जुटी थी। बीते 15 दिन पूर्व रमेश वृंदावन आया था। इस दौरान उसने अधिक मास के चलते  वृंदावन में जमकर दान-पुण्य एवं भंडारे कर लाखों रुपए पानी की तरह बहाए। इतना ही नहीं भिक्षुओं को 2 -2 हजार रु भी बांटे गये। सूत्रों के अनुसार अभियुक्त रमेश ने एक मंदिर एवं चीर घाट पर  एक स्टीमर लिए लाखों रुपए खर्च किये। बता दें कि बीते 15 दिन पूर्व रमेश वृंदावन के चैतन्य विहार में कल्याण सिंह के यहां किराए पर रह रहा था। कल्याण सिंह को उसके हाव-भाव एवं पैसे खर्च करने को लेकर कुछ शंका हुई जिसको लेकर कल्याण सिंह ने रमेश को अपने मकान से बाहर निकाल दिया। और पुलिस को सूचना दी। शनिवार को मुंबई पुलिस एवं स्थानीय पुलिस ने जाल बिछा अभियुक्त को नगर के चैतन्य बिहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई।  जहां जामा तलाशी में  पुलिस ने रमेश के कब्जे से 10 लाख 68 हजार 400 रुपए नगद , 5 मोबाइल चार्जर के अलावा 118 ग्राम पीली धातु बरामद की है। मुंबई पुलिस अब अभियुक्त रमेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी में जुट गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुंबई पुलिस के उप निरीक्षक राजाराम पोल उप निरीक्षक समीर चक्कर, उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल नेत्रपाल सिंह, इंद्रवीर सिंह, सतीश शिंदे, वृंदावन पुलिस के सिपाही शामिल थे.

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। बीते दिनों मुंबई शहर में कोरियर कंपनी से 80 लाख रुपए की चोरी करने वाले चोर को आज मुंबई क्राइम ब्रांच एवं वृंदावन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वृंदावन के चैतन्य विहार से दबोच लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये लाखों रुपए एवं पीली धातु के साथ कई मोबाइल बरामद किए हैं। इस संबंध में आज थाना वृंदावन में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रेल 2018 को मुंबई में एक कोरियर कंपनी के मालिक मुकुल पटेल के यहां 80 लाख रुपए की चोरी हुई थी। और यह चोरी की थी उन्हीं की कंपनी में कलेक्शन का काम करने वाले जिला पाटन गुजरात निवासी रमेश पुत्र हरक जी रावत ने। बता दें कि चोरी के बाद से मुंबई क्राइम ब्रांच की सिद्दत के साथ रमेश की खोज में जुटी थी। बीते 15 दिन पूर्व रमेश वृंदावन आया था। इस दौरान उसने अधिक मास के चलते  वृंदावन में जमकर दान-पुण्य एवं भंडारे कर लाखों रुपए पानी की तरह बहाए। इतना ही नहीं भिक्षुओं को 2 -2 हजार रु भी बांटे गये। सूत्रों के अनुसार अभियुक्त रमेश ने एक मंदिर एवं चीर घाट पर  एक स्टीमर लिए लाखों रुपए खर्च किये। बता दें कि बीते 15 दिन पूर्व रमेश वृंदावन के चैतन्य विहार में कल्याण सिंह के यहां किराए पर रह रहा था। कल्याण सिंह को उसके हाव-भाव एवं पैसे खर्च करने को लेकर कुछ शंका हुई जिसको लेकर कल्याण सिंह ने रमेश को अपने मकान से बाहर निकाल दिया। और पुलिस को सूचना दी। शनिवार को मुंबई पुलिस एवं स्थानीय पुलिस ने जाल बिछा अभियुक्त को नगर के चैतन्य बिहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई।  जहां जामा तलाशी में  पुलिस ने रमेश के कब्जे से 10 लाख 68 हजार 400 रुपए नगद , 5 मोबाइल चार्जर के अलावा 118 ग्राम पीली धातु बरामद की है। मुंबई पुलिस अब अभियुक्त रमेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी में जुट गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुंबई पुलिस के उप निरीक्षक राजाराम पोल उप निरीक्षक समीर चक्कर, उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल नेत्रपाल सिंह, इंद्रवीर सिंह, सतीश शिंदे, वृंदावन पुलिस के सिपाही शामिल थे.

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर  शनिवार को महिला आश्रय सदन में बी एच आर सी डॉ श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट एवं टाट बाबा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में वृद्ध माताओं को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। बी एच आर सी डॉ श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट के प्रशासक डॉ.जी.एस श्रीवास्तव ने बताया कि  बीते दिनों पूर्व महिला आश्रय सदन में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमे कुछ माताओ को ऑपरेशन के लिए कहा तो कुछ वृद्धाओं को चश्मा लगाने की सलाह दी गयी । इसी क्रम में शनिवार को संस्था की ओर से 52 महिलाओं को चश्मा वितरण किया गया । बाकी महिलाओ के ऑपरेशन भी निशुल्क किये जायेंगे। समाज सेवी एवं पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि संसार में मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं सच्ची  नर सेवा ही नारायण सेवा है उन्होंने कहा कि समय-समय पर संस्था की ओर से वृद्ध माताओं  की सुविधार्थ प्रयास किए जाते रहे हैं । इस अवसर पर डी पी ओ, सदन प्रभारी संतोष मिश्रा, अधीक्षिका गीता रानी दीक्षित, अमित मिश्रा, तनुज दीक्षित, एवं अन्य कमर्चारी मौजूद रहे।

Read More

जनपद के सभी विधायक एवं संघ के पदाधिकारियों ने जनता की समस्याओं पर किया मंथन वृंदावन(जहीर आलम)। चैतन्य विहार स्थित केशव धाम में शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं समन्वय समिति की बैठक में शिरकत की। कार्यक्रम में  सूबे के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह के साथ  संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सहभागिता कर जनसमस्याओं से लेकर संगठनात्मक तौर पर वृहद चर्चा की। समन्वय समिति की बैठक लेकर मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी गई।  बैठक में शिरकत कर बाहर औए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बैठक को नियमित बताते हुए पत्रकारों से बिना बात करे ही चले गये। और सीधे अपनी कार में बैठकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर गए। सूत्रों के अनुसार 2019के चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है। जिसके दृष्टिगत संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा के सीनियर लीडर ने स्थानीय मुद्दों के साथ जनता के सामने आ रही दिक्कतों पर चर्चा की। इतना ही नहीं नगर में संगठनात्मक बदलाव के साथ कार्यकर्ताओ के समक्ष आ रही परेशानियों पर भी काफी देर तक चर्चा की गई। कार्यक्रम के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह ने बताया कि आज समन्वय समिति की बैठक में  संघ के पदाधिकारियों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच जनसमस्याओं के साथ संगठनात्मक विषय को लेकर विचार विमर्श किया गया है। उन्होंने बैठक को नियमित बैठक करार दिया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र से विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संघ के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारीगण मौजूद रहे.

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)।  संस्कार भारती व ब्रज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा गंगा दशहरा के पावन पर्व पर बीएसए इंजीनियरिंग रोड मथुरा का शरबत प्याऊ लगाई गई । शर्बत प्याऊ का शुभारंभ महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने किया । इस अवसर पर शहर के मुख्य समाजसेवियों में  राष्ट्रपति से सम्मानित मोहन स्वरूप भाटिया ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के अध्यक्ष विनोद दीक्षित, मिशन पॉसिबल संयोजक गजेंद्र चौधरी समाजसेवी गजेंद्र शर्मा वंदना सक्सेना ब्रज यात्रा सेवा संस्थान नरेंद्र एम चतुर्वेदी , श्याम किशोर सक्सेना, नेत्रपाल गौतम ,एडवोकेट मनोरमा सिंह ,दीपक गोस्वामी ,अनिल कुमार गौतम, श्रीमती स्नेह लता गौतम ,अनुपम गौतम लोगों ने शरबत की प्याऊ पर सर्व समाज के लोगों को इस भीषण गर्मी में शरबत सेवा प्रदान की ।                  

Read More

सौंख कस्बा के नगर पंचायत कार्यालय में विभिन्न पेंशन योजना, राशन कार्ड बनाने का शिविर लगाया गया। जिसमें पूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी द्वारा फॉर्म भरे गये।  बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में पेंशन, राशन कार्ड का शिविर लगाया गया। जिसमें गरीबों, मजदूर, विकलांग, विधवा आदि पेंशन फॉर्म पूर्ति राशन और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा भरवाये गये। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन भरतसिंह, सभासद लक्ष्मीकांत अग्रवाल, विनोद चौधरी, चेतन सिंह व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)।  वृंदावन में गुरुवार को गंगा दशहरा पर्व की धूम रही। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने मोक्षदायिनी मां यमुना मैं आस्था की डुबकी लगा पुण्य लाभ कमाया। इस बीच बाहर से आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टि प्रशासन के द्वारा  सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। श्रद्धालु स्नान के वक्त गहरे पानी में ना जाएं उसके लिए बकायदा बैरीकेटिंग की व्यवस्था की गई। वही माइक के द्वारा श्रद्धालु भक्तों को बार बार सचेत किया जाता रहा। इतना ही नहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने को गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई।  गौरतलब है कि मोक्षदायिनी मां गंगा के प्राकट्योत्सव पर तीर्थ नगरी वृंदावन में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही यमुना किनारे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु भक्तों ने मां यमुना के जयकारों के बीच कालिंदी में आस्था की डुबकी लगाई। तत्पश्चात श्रद्धालु भक्तों ने दान पुण्य आदि बाद नगर की परिक्रमा कर ठाकुर बांके बिहारी की देहरी पर मत्था टेका। इस दौरान नगर के सप्त देवालयों में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी।   

Read More

अहमदाबाद : सामान्य डेटा संरक्षण विनियमन (जीडीपीआर) और उसके भारत में पड़ने वाले प्रभावों पर एक विशद विश्लेषण वेबफेअर मीटअप के छठवें संस्करण में यहां के होटल नमी रेजीडेंसी में किया गया। जीडीपीआर लागू होने के बाद भारतीय ऑनलाइन उद्यमियों के अपनी ऑनलाइन संपत्तियों को अनुपालन में लाने के संबंध में सर्वरगाय के संस्थापक अरुण बंसल ने मौजूद उद्यमियों, छात्रों और शोधकर्मियों की जिज्ञासाओं का समाधान प्रस्तुत किया।   इसके अलावा, सस्ताहोस्ट के संस्थापक पंकज चौपड़ा, तेज सॉलप्रो के संस्थापक जयदीप पारिख, स्टार्टअप कैफे के संस्थापक जय पौड़ियाल, डिजिटल मार्केटिंग सलाहकार अमित पांचाल और गोडैडी के वरिष्ठ प्रबंधक गौरव नकुल ने भी विभिन्न विषयों पर अपने संबोधन किए। समीक्षा भारती न्यूज सर्विस से बात करते हुए आयोजन के प्रबंधक सुमीत चौपड़ा ने बताया कि इस संगोष्ठी का आयोजन वेब इंडस्ट्री के छोटे-बड़े उद्यमियों, शोधकर्मियों और विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए किया गया था। गोष्ठी के दौरान डोमेन, होस्टिंग, ब्लॉगिंग, वेब कंटेंट, सर्च इंजन ऑप्टीमाइजेशन (एसईओ), इंटरनेट मार्केटिंग, ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म, वेब सिक्योरिटी, ऑनलाइन बिजनेस, सोशल नेटवर्क व दूसरे अन्य अनुप्रयोगों के बारे में भी कई चर्चाएं हुईं। गोडैडी, सस्ताहोस्ट और एबी ग्रुप इस गोष्ठी के प्रायोजक थे तथा मीडियाभारती.कॉम, जीइंडियान्यूज.कॉम, द इमर्जिंग वर्ल्ड, वीवाइरल,इन और समाचारएक्सप्रेस.कॉम इस आयोजन के दौरान मीडिया पार्टनर रहे।  

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। यमुना की दुर्दशा को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर के चीर घाट पर बालू से स्नान कर अनूठा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सूबे की योगी सरकार के साथ केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रताओं ने बालू से स्नान कर मोदी योगी मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाकर अपने आक्रोश का इजहार किया। राष्ट्रीय लोकदल के नेता ताराचंद गोस्वामी ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। गौरतलब है कि हजारों करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र मां यमुना आज भी अपनी बदहाली पर सिसक रही है। यमुना प्रदूषण मुक्ति को लेकर बड़े पैमाने पर मुहिम चलाई गयीं। इतना ही नही हजारो करोड़ रु गंगा और यमुना सफाई के नाम पर बहाए गये। लेकिन मां यमुना की दुर्दशा आज भी जस की तस बनी हुई है। वास्तव में राजनीतिक पार्टियों के साथ अन्य संघठनो ने आज तक  मां यमुना का इस्तेमाल ख्याति पाने या चुनाव जीतने के लिए ही किया है। स्वार्थ सिद्ध होने के बाद किसी ने मां यमुना की तरफ पलट कर नही देखा। आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा 2014 में यमुना व गंगा के मुद्दे को लेकर सत्ता पर काबिज हुई थी। लेकिन भाजपा आज अपने वादों को भूल चुकी है। यमुना और गंगा आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सरकारों की लापरवाही के चलते आलम यह है की यमुना अब एक नाले का रूप ले चुकी है जिसके चलते बाहर से आने वाले श्रद्धालु यमुना स्नान तो दूर आचमन करने से भी कतराने लगे है। ऐसे में गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सीघ्र ही व्यवस्थाएँ सुधारने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अनु शर्मा, विष्णु शर्मा, कमल किशोर मिश्रा, आनंद किशोर, परशुराम ठाकुर, बब्बू गौड़ के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Read More

सौंख। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने एवं भगदौड़ की जिन्दगी में शांति और शरीर को निरोग रखने के उद्देश्य से योग किया गया। विद्यालय के शारीरिक विभागाध्यक्ष विपिन सिंह के निर्देशन में विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने अनुलोम- विलोम, पद्मासन, कपालभाति, सूर्यनमस्कार आदि योगाभ्यास किये गये। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह, प्रबन्ध निदेशक श्री हरीचन्द सिंह ने छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य हेतु योगासन के लिए प्रेरित किया तथा स्वस्थ भारत की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केजी मिश्रा, एसवी सिंह, उप प्राचार्य रामबाबू सिंह, प्रशासक शगुन सिंह, प्रहलाद सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुग्रीव सिंह, श्री जी.एस.शर्मा, डा.अशोक सिंह, महेश विष्ट, राकेश रहेजा आदि उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। श्रीराम सेवा संकल्प द्वारा गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर द्वारिकाधीश मन्दिर में भक्त गणों के लिए ठंडे मिल्क रोज का वितरण किया गया। जिंसमे मथुरा वृन्दावन नगर निगम पार्षद वार्ड 56 के गोबिंद ठाकुर एवम वार्ड 27 के दीपक गोला उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के बन्धुओ में प्रमोद शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी ( भीमा), राहुल अग्रवाल, हनी सक्सेना, अर्पित अग्रवाल जी, अंशुल सोनी, अंकित शर्मा, ऋषभ वर्मा जी, गौरव वर्मा, शुभम अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, दीपक वर्मा गोपाल चतुर्वेदी, जितेंद्र शर्मा  उपस्थितरहे।  

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)।  केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन में चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मथुरा के स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया। योग दिवस कार्यक्रम प्रातः 7 से 8 बजे तक किया गया, जिसमें लगभग दो हजार से अधिक योग्याभ्यासी एवं योगप्रेमियों ने स्टेडियम प्रांगण में योग किया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक गोवर्धन कारिन्दा सिंह एवं पूर्व खेल मंत्री सरदार सिंह चैधरी को पुष्प भेंट कर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक स्कॉन मन्दिर से आए विदेशी नागरिकों द्वारा भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्वति योग का प्रयोग करते देखा गया। योग का प्रशिक्षण आयुष विभाग की अंजू देवी नयति गु्रप द्वारा विभिन्न मुद्राओं के योग को करते हुए प्रदर्षित कर किया गया। मंच का संचालन दीपक गोस्वामी द्वारा किया गया।  योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट डा. बसन्त अग्रवाल, जिला क्रीडाधिकारी एसपी बमनिया, आयुष विभाग के डा. राकेश कुमार तोमर, डा. रविन्द्र सिंह, डा. केपी सिंह, डा. अजय कुमार शर्मा, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण, एनसीसी, एनएसएस, नागरिक सुरक्षा, पुलिस प्रशासन, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया, नयति ग्रुप संस्था सहित विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक एवं विद्यार्थियों समेत हजारों लोगों ने योग का अभ्यास कामन योग प्रोटोकॉल किया।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More