BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(के के पाठक)। अंतर्राष्ट्रीय  योग दिवस इस महायोग में सभी ब्रजवासियों ने योग कर कार्यक्रम में सहभागिता की । गुरुवार को बरसाना कस्बे के श्रीराधा बिहारी इण्टर कालेज में चौथा योग दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संरक्षण में मनाया गया। जिसमें  मुख्य अतिथि के रुप में  पधारे  मुख्य अतिथि सेवा भारती संगठन मंत्री  सुनील जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य  कमल कुमार गौड़ ने  संयुक्त रुप से  मां भारती  एवं  मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि सबको योग दिवस के बारे में बताते हुए कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को पूनः विश्वगुरु की ओर अग्रसर करते हुए 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र की महासभा के अपने सम्बोधन में विश्व योग दिवस मनाने का जो प्रस्ताव रखा। उसे अभूतपूर्व समर्थन मिला। नेपाल ने तुरंत स्वागत किया। 175 सभासद देश इसके सह-प्रस्तावक बने तथा तीन महीने से कम समय में 11 दिसंबर 2014 को बिना मतदान के आम सहमति से यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया। यह भारत और भारत वासियों का महान गौरव का प्रतीक है, कि भारत फिर से विश्व पटल पर विश्व गुरु की बनने की ओर अग्रसित है,  संयुक्त राष्ट्र की 69वीं महासभा द्वारा प्रतिवर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की घोषणा से सभी भारतीय , भारतवंशी व दुनिया के लाखों योग प्रेमी अतीव आनंद तथा गौरव का अनुभव हुआ । इस समय 200 देश में लगभग योग कराया और सिखाया जाता है, जिसका प्रयास भारत ने किया और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से 21 जून 2018 में चौथा योग दिवस पुरे विश्व में मनाया गया है ।वही नगर कार्यवाह हीरालाल ने योग दिवस पर सबको अवगत कराते हुए कहा कि अनादिकाल से भारत की महान संस्कृति महान ग्रंथों और ऋषियों द्वारा प्राचीन काल से जिसको मानव और जगत कल्याण के लिए स्थापित किया था। हम उसे अपने जीवन में पूर्णतः अपनाये और योग से सदा अपने शरीर और मन को निरोग,बलवान,असीम क्षमता, दिव्यता,समाज कल्याण और विश्व कल्याण की शक्ति संचित होती है। और भारत वासियों को गौरव हासिल हुआ है। कि हमारे देश की अनादिकाल और प्राचीन पद्धति को पुरे विश्व ने अपनाया है। भारत पूनः विश्वगुरु की और अग्रसर होता नजर आ रहा है । हम भारतीयों को इस विश्वपटल पर अंकित हो रहा नवभारत में अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए । कायक्रम की रूप रेखा नगर कार्यकारिणी के द्वारा की गई। इस योग दिवस पर ताड़ासन, उत्कटासन, वृक्षासन,  वीरभद्रासन, परिवृतत्रिकोण आसन,पद्मासन, सुर्य नमस्कार आदि योगासन कराये गये ।इस कार्यक्रम के योग शिक्षक  नगर संचालक रामेश्वर प्रसाद अग्रवाल रहे ।विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार गौड़ इनका  विशेष सहयोग रहा। कार्यक्ेरम के समापन के बाद मुख्य अतिथि एवं योग शिक्षक को शहखंड कार्यवाह टीकम सिंह एवं  प्रधानाचार्य कमल कुमार गौड ने  संयुक्त रुप से श्रीमद्भागवत गीता  की पुस्तक  भेंट की। 

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांकेबिहारी मंदिर में एक साध्वी के गले से अज्ञात चोर चैन पार कर ले गए। भीड़ के दबाव का फायदा उठा चोर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित साध्वी ने कोतवाली में तहरीर दी है।   मिली जानकारी के अनुसार दर्शनार्थ आयी साघ्वी महिला के गले चेन उड़ाने का है, पीड़ित साघ्वी ने अज्ञात चोरों के विरुद्व थाना कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में सुनरख निवासी पीड़ित साध्वी गीता ने बताया कि वह ठाकुर बाँके बिहारी मंदिर दर्शन करने गयी थी इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने उनके गले से 12 ग्राम की सोने की चेन पार कर दी, भीड़ का दबाब होने के कारण जिसका उन्हें पता नही लग सका, जब घर आई तो पता चला कि उनके गले से सोने की चेन पार है।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)।  हाइवें-2 पर फरह टोल पर कार सवार लोगों के साथ पर्ची कटाने को लेकर हुए विवाद में आरोपी टोलकर्मियों में से एक टोलकर्मी को बुधवार शाम फरह पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया और न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  विदित रहे कि शुक्रवार को आगरा की तेगबहादुर कालोनी निवासी सुबोध कुमार कुलश्रेष्ठ अपने भाइयों प्रमोद कुलश्रेष्ठ व रूपेंद्र कुलश्रेष्ठ के साथ दिल्ली अपोलो हास्पिटल में एडमिट अपने भांजे को देखने जा रहे थे। फरह टोल पर पर्ची कटाने को लेकर झगड़ा हो गया था और कार सवारों को टोल कर्मियों ने पीट दिया था। 30 टोलकर्मियों के खिलाफ फरह पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। तभी से पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। बुधवार की सायं पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी विवेक यादव को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए टोलकर्मी को आज न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)। बरसाना कस्बे में रिमझिम बारिश होने से कस्बा वासियों को मिली गर्मी से राहत। जी हां श्री धाम बरसाना में गुरुवार कि दोपहर हल्की आंधी के साथ आई रिमझिम बरसात के मध्य कस्बा वासियों के चेहरे खिल उठे ।तपस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत। वही कस्बे के देवांश गौड और कार्तिक गौड ने बताया की सूर्यदेव के प्रकोप से जनजीवन हाल बेहाल था। गर्मी के इस माहौल में  कूलर एवं फ्रिज कोई भी चीज कामयाब नहीं हो रही। घर में से निकलने का भी मन नहीं करता है। लेकिन आज जो इंद्र देव की कृपा से जो रिमझिम बरसात हुई है । उससे मौसम सुहाना हुआ है। वही नेहा खंडेलवाल एवं किशोरी खंडेलवाल ने बताया कि अबकी बार गर्मी का असर देखने को ज्यादा मिल रहा है ।जिससे  शरीर के अंदर घमौरी और अन्य बीमारियां उत्पन्न हो रही है। इस बरसात  के पानी में नहाने से घमौरियों का खात्मा हो जाता है ।नन्हे मुन्ने बच्चे सभी बरसात के पानी से जगह जगह नहाते हुए नजर आ रहे थे। बरसात के पानी से किसानों को भी भरपूर फायदा देखने को मिलेगा। जो कि किसान इस बरसात का बेसब्री से इंतजार करता है। एक, दो  बरसात के बाद खेतों में बुवाई का कार्य शुरु हो जाएगा।  

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में एसटीएफ एसपी ने अपनी टीम के साथ विगत दिनों से डेरा डाल रखा है। आज एसटीएफ टीम ने नो शिक्षक व तीन लिपिकों सहित 16 लोग पूछताछ के लिए पकड़े है तथा एसटीएफ ने सील किए गए कमरों से कंप्यूटर हार्ड डिस्क सहित संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिये।  विदित रहे प्रदेश में शिक्षा विभाग में 29 हजार 334 व 12 हजार 460 शिक्षक भर्ती घोटाले का फर्जीवाड़ा सामने आने से जहां शहर कोतवाली में बीएसए द्वारा 12 हजार 460 शिक्षक भर्ती घोटाले की एक बाबू सहित 34 शिक्षकों के खिलाफ दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शासन द्वारा द्वारा इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं 2015-16 में हुई 29 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच एसटीएफ कर रही है। जहां मथुरा पुलिस पर लगातार यह आरोप लग रहे थे कि इस प्रकरण में पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। एसटीएफ द्वारा तीन चार बार बीएसए कार्यालय में आकर पूछताछ की गई लेकिन अंदर ही अंदर एसटीएफ इस प्रकरण की जड़े खंगालने लगा था।  सोमवार रात्रि एसटीएफ एसपी आलोक प्रियदर्शी अपने सीओ श्याम उपनिरीक्षक मुनेश व एक दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने रात्रि में पुलिस का सहयोग ले मंगलवार को मास्टर माइंड बाबू महेश सहित दो अन्य बाबूओं के साथ दो संविदा कम्प्यूटर आपरेटर राधाकृष्ण व मोहित भारद्वाज उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अन्य दबिशों में बलदेव, नवादा हाइवे कारव सति अन्य स्थानों से नौ शिक्षकों सहित 11 लोगों को पकड़ लिया। इनमें एक महिला शिक्षक भी शामिल है।  एसटीएफ टीम के अनुसार पकड़े गए शिक्षकों में मनोज वर्मा, देवेन्द्र, तेजवीर, योगेन्द्र सिंह, देवकरन, बिंदेश, भूपेन्द्र, मनीष शर्मा व पायल शर्मा शामिल है।  एसटीएफ एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कोतवाली डायट प्रचार्य डां. मुकेश अग्रवाल को भी पूछताछ के लिए बुलाया उनसे घोटाले की जानकारी हासिल की।  वहीं मंगलवार देर सायं एसटीएफ ने बीएसए आफिस में जाकर उस सील कमरे को खोलकर उसमें रखे कम्प्यूटर व हार्डडिस्क व अन्य दस्तावेज अपने कब्जे ले लिये।  इस संबंध एसटीएफ एसपी ने बताया कि वे जल्दी इस प्रकरण का खुलासा करेंगे। वे 29 हजार शिक्षकों की जांच शासन के निर्देश पर कर रहे हैं। इस भर्ती घोटाले के तार मथुरा से ही जुड़े है। जिले में 216 रिक्तस्थान थे उसमें 185 को नियुक्ति हुई जिसमें से 150 शिक्षक फर्जी सामने आए है। इसके अलावा काफी अन्य फर्जी शिक्षक व उनके मददगार सामने आने शेष है।  डायट प्राचार्य के अनुसार इसी जांच निदेशक बेसिक शिक्षा सर्वेन्द्र बहादुर की टीम कर रही है वह कुछ दिन पहले मथुरा आए थे तो उन्हें 30 से 35 फर्जी शिक्षकों ने शपथ पत्र देकर कहा कि उन्हें हथियार के बल पर नौकरी दी गई है, और इसी मामले की जांच की परतें खुली तो उनके उपर भी हमला कराया गया है।   

Read More

सौंख(अनिल कुमार)। कस्बा की नवीन उपमंडी स्थल की मूलभूत समस्याओं को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंडी समिति के सचिव से मुलाकात की। इसे लेकर व्यापारियों ने समस्या समाधान के लिए सचिव को ज्ञापन सौंपा। सचिव ने जल्द की समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शिवशंकार वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल कृषि उत्पादन मंडी समिति मथुरा के कार्यालय पहुंचे। नवीन उपमंडी स्थल में मूलभूत समस्याओं को लेकर मंडी समिति के सचिव सुनील शर्मा को ज्ञापन सौंपा। दिए गये ज्ञापन में मंडी स्थल में जर्जर बाउन्ड्रीवाल व सड़के, गिरासू इमारत, जलभराव, जर्जर दुकानें, पेयजल की कोई व्यवस्था नही, सुरक्षा, बिजली व्यवस्था, दुकानों का किराया कम करने आदि समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान मंडी सचिव सुनील शर्मा ने व्यापारियों को जल्द ही समस्याओं के समाधान की आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल, महामंत्री संजय बंसल, पूर्व सभासद विजय सिंह, रिंकू लोहिया, राकेश कुमार, गंभीर सिंह, प्रकाशचंद, बलदेव सिंह, दिनेश चंद, सूरज सिंह, किशन सिंह, रूपसिंह, अंगद चैधरी, पप्पू चैधरी आदि उपस्थित थे।

Read More

सौंख। कस्बा के नगर पंचायत कार्यालय में विभिन्न पेंशन योजना, राशन कार्ड बनाने का शिविर लगाया गया। जिसमें पूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी द्वारा फाॅर्म भरे गये। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में पेंशन, राशन कार्ड का शिविर लगाया गया। जिसमें गरीबों, मजदूर, विकलांग, विधवा आदि पंेशन फाॅर्म पूर्ति राशन और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा भरवाये गये। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन भरतसिंह, सभासद लक्ष्मीकांत अग्रवाल, विनोद चैधरी, चेतन सिंह व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)।  कोतवाली छाता के ग्राम लाडपुर में डिजिटल इन्डिया के साथ आज सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों से सीधी बातचीत की। जिसका लाईव का प्रसारण मथुरा वीएलई (सीएससी) सुसायटी द्वारा लाईव टेलीकास्ट किया गया। जिसमे ंप्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात में किसानों को कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति एवं विकास के बारे में बताया और कहा कि 600 कृषि विज्ञान केन्द्र, 2 लाख किसान भाई बहिनों से जुडने का अनुभव जानने का दुलर्भ अवसर प्रापत हुआ है। उन्हौने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान केडिट कार्ड, मृदा परिश्रण इत्यादी योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।इसमें गांव के किसानो ंने बढ चढकर भाग लिया। इस मोके पर ग्राम प्रधान गुलेश कुमार, पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह, गंगाश्याम उर्फ कलुआ, करतार सिंह अधाना, राजकुमार अधाना, वही पर सरएससी संचालक नरदेव चौधरी, विष्णु कुमार शर्मा, राजेश गुप्ता ने टेली मेडीसन, ई टेली लॉ, ई पशु चिकित्सा के बारे में किसानों को जानकारियॉ दी। वही पर नेम कुमार, तेजबीर शर्मा, देवेन्द्र सिंह, हरिओम ठाकुर, राजकुमार ने पैनकार्ड, आधाना कार्ड, आय जाति, निवास, पीएमजी दिशा आदि के बारे में गांवो के लोगों के लोगों को जानकारी दी।  

Read More

 शिक्षा विभाग में हुए फर्जीवाडे की शिकायत मेरी सिफारिश पर हुई थीः श्याम   अकेले मथुरा में 207 फर्जी शिक्षक प्रकाश में आ चुके हैं मथुरा(के के पाठक)| फर्जी शिक्षक घोटाले का खुलासा एसटीएफ द्वारा भले ही कर दिया गया हो, लेकिन अभी प्यादे ही हाथ लगे हैं मगरमच्छों की गिरफ्तारी एवं पूरा खुलासा होना शेष है।  आज प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधान सभा के आश्वासन समिति के सभापति विधायक पं. श्याम सुंदर शर्मा ने ब्रज प्रेस क्लब पर आकर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता कर चौकाने वाले खुलासे किए।  उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी ने खुद फोन करके आज ही जानकारी दी है कि अकेले मथुरा में 207 फर्जी शिक्षक गुरूजी बन वेतन खींच रहे हैं। पूर्व मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह कोई छोटा खोटाला नहीं है। यह बहुत पुराना घोटाला और बहुत पहले से चला आ रहा है। मैंने इस फर्जी घोटाले को विधान सभा में भी कई बार उठाया। प्रदेश सरकार की विधान सभा आश्वासन समिति का अध्यक्ष होने के नाते मेरी ही सिफारिश पर यह जांच प्रारंभ हुई।  उन्होंने घोटाले के खुलासे पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि अगर एसटीएफ व मथुरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी इसी तरह कार्य करें तो इसका संपूर्ण खुलासा जरूर होगा, लेकिन इसमें कोई भी शासन से कोई भी दबाव नहीं आना चाहिए।  उन्होंने बताया कि फर्जी घोटालों का दौर 2005 से चल रहा है। अब इसकी जड़े पूरे प्रदेश में फैल चुकी है। अभी एसटीएफ द्वारा जो कार्यवाही की गई है उसमें सिफ प्यादे पकड़े गए हैं अभी मगरमच्छों की गिरफ्तारी शेष है। वह पूरी जान लगा देंगे कि वह किसी तरह बचें। उन्होंने फर्जी वाड़े से अपनी आलीशान कोठियां, किसी ने कोल्डस्टोरेज, फार्महाउस, स्कूल, कालेज तक खोल रखे हैं। ऐसे लोगों की पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जांच होकर उनकी गिरफ्तारी ही नहीं उनकी संपत्तियां भी जब्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह पूरी ताकत से फिर इस मसले को विधान सभा में उठायेंगे और इसका संपूर्ण खुलासा कराकर ही दम लेंगे।  उल्लेखनीय है कि एसटीएफ एसपी आलोक प्रियदर्शी की टीम ने बताया कि हमारी टीम 2900 शिक्षकों की फर्जी घोटालों की जांच कर रही है, जिसमें फर्जी घोटालों का मथुरा प्रमुख केन्द्र है। उन्होंने यहां से नौ फर्जी शिक्षक 2 बाबू व  4 दलाल शिक्षकों को भी गिरफ्तार कर घटना का 19 जून गत दिवस खुलासा किया था। लखनऊ में एडीजी अजय आनन्द ने भी प्रेसवार्ता कर घटना की संपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि अभी खुलासा शेष है। पूरे खुलासे में अभी वक्त है। 

Read More

हर बूथ को सशक्त बनाया जाएगा मथुरा(सतपाल सिंह)।  आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतू भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा सभा बार “बूथ सम्मेलन“ आयोजित किए जा रहे हैं, इस श्रंखला मे आज मथुरा में मथुरा वृदावन विधानसभा सम्मेलन’ ’आयोजित हुआ जिसका शुभारंभ बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पटचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम गाकर किया गया, सम्मेलन में सभी बूथ अध्यक्षो को मतदाता सूची एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी हेतू बुकलेट प्रदान की गई, सम्मेलन मे बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि देश के सम्मान के लिए,सैनिकों के सम्मान मे,हर भारतीय के सम्मान के लिए,पत्थरबाजों व आतंकवादियो से सहानभूति रखने वाली पीडीपी पार्टी से भाजपा द्वारा समर्थन वापस ले लिया गया,अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए बृज प्रान्त अध्यक्ष ने कहा कि बूथ ही जिले का आधार है,और बूथों की मजबूती से ही 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का मार्ग’ ’प्रशस्त होगा, इसके लिये नये मतदाता जो 18 वर्ष की आयु के होने जा रहे है,उनका नाम मतदाता सूची में जोड़कर व उनको भाजपा की केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं व विकासकारी नीतियों से अवगत कराकर भाजपा से अधिक से अधिक संख्या मे जोड़कर नव भारत निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया’ ’जाएगा,इसके साथ ही उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्तओं से कहा कि अगर हमें भ्रष्टाचार से, बेरोजगारी से,गरीबी से,परिवारवाद से,जातिवाद से,गंदगी से मुक्ति चाहिए तो आगामी चुनाव में देश को सपा,बसपा,कांग्रेस, लोकदल मुक्त उत्तर प्रदेश का संकल्प लेना होगा,साथ ही बृज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकारें नारी के सम्मान व सुरक्षा व विकास के लिए समर्पित व वचनवद्ध है,जिसमें नारी शसक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और साथ ही नारी सुरक्षा के लिए एन्टी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया ताकि देश की बेटियां सिर उठाकर आधी रात को भी घर से बाहर निकल सकें।’

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)।  जनपद के जिला कारागार का आज दोपहर को जिला जज अजीत कुमार, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा एवं एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अचानक जेल का निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां उन्होंने कैदियो से सीधे वार्ता भी की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारगार की साफ सफाई की भी गहनता से जॉच की जहॉ कुछ अनियमितताएं पाये जाने पर जिला कारागार निरीक्षण को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। बुधवार दोपहर जिला जज अजीत कुमार, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र एवं एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने संयुक्त रूप से जिला जेल का रूटीन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल की बैरकों में साफ-सफाइ्र कैटींन अस्पताल सहित अन्य व्यवस्थाओं को संयुक्त रूप से परखते हुए निरीक्षण किया। कुछ कैदियों द्वारा खाना व साफ सफाइ्र की शिकायत अधिकारियों से की गई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय, जेलर अरविन्द कुमार पांडेय सहित अन्य अधीनस्थ भी मौजूद थे। 

Read More

संस्कार जागृति मिशन की संस्थापिका ने बताई योग की महिमा मथुरा(पवन शर्मा) । संयम पूर्वक साधना करते हुए स्व चेतना को परम चेतना में लय कर देना ही योग है। चित्त की वृत्तियों को योग से रोकने पर व्यक्ति को स्वंय के अस्तित्व का ज्ञान होता है। तब स्वास्थ्य, सदाचार और अघ्यात्म की प्राप्ति होती है। उक्त बातें संस्कार जागृति मिशन की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डा.अर्चना प्रिय आर्य ने योग के महत्व को बताते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग गलत खानपान और रहन सहन की वजह से अनेकों बीमारियों से ग्रस्त हैं। आज कोई भी घर ऐसा नहीं है जिसमें कोई व्यक्ति बीमार ना हो। कहा जाता है कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। जब हमारा तन ही स्वस्थ नहीं होगा तो हम खुश कैसे रह पाएंगे। उन्होंने कहा कि बीमार होकर जीवन व्यतीत करना अपराध है। योग व्यक्ति को बीमारियों से तो दूर रखता ही है साथ में सोच को भी सकारात्मक बनाता है। उन्होंने कहा कि यम नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याआहार, धारणा, घ्यान, तथा समाधि योग के आठ अंग हैं। जबकि आम जन केवल योग के प्रथम चरण आसन को ही योग मान लेते हैं। उन्होंने कहा कि योग के अंतर्गत आसन से वाह्य शरीर तथा प्राणायाम से आन्तरिक स्थिति मजबूत होती है। स्वस्थ तन व मन होने पर योग की दूसरी सीढ़ी यम व नियम के द्वारा आत्मिक विकास होता है। अन्ततः मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग बनता है।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More