BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्यादे पकड़े हैं सरगना बचे हुए हैं

 मथुरा(के के पाठक) | मंत्री विधायक श्याम सुंदर शर्मा शिक्षा विभाग में हुए फर्जीवाडे की शिकायत मेरी सिफारिश पर हुई थीः श्याम  

अकेले मथुरा में 207 फर्जी शिक्षक प्रकाश में आ चुके हैं

मथुरा(के के पाठक)| फर्जी शिक्षक घोटाले का खुलासा एसटीएफ द्वारा भले ही कर दिया गया हो, लेकिन अभी प्यादे ही हाथ लगे हैं मगरमच्छों की गिरफ्तारी एवं पूरा खुलासा होना शेष है। 

आज प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधान सभा के आश्वासन समिति के सभापति विधायक पं. श्याम सुंदर शर्मा ने ब्रज प्रेस क्लब पर आकर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता कर चौकाने वाले खुलासे किए। 

उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी ने खुद फोन करके आज ही जानकारी दी है कि अकेले मथुरा में 207 फर्जी शिक्षक गुरूजी बन वेतन खींच रहे हैं। पूर्व मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह कोई छोटा खोटाला नहीं है। यह बहुत पुराना घोटाला और बहुत पहले से चला आ रहा है। मैंने इस फर्जी घोटाले को विधान सभा में भी कई बार उठाया। प्रदेश सरकार की विधान सभा आश्वासन समिति का अध्यक्ष होने के नाते मेरी ही सिफारिश पर यह जांच प्रारंभ हुई।  उन्होंने घोटाले के खुलासे पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि अगर एसटीएफ व मथुरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी इसी तरह कार्य करें तो इसका संपूर्ण खुलासा जरूर होगा, लेकिन इसमें कोई भी शासन से कोई भी दबाव नहीं आना चाहिए।  उन्होंने बताया कि फर्जी घोटालों का दौर 2005 से चल रहा है। अब इसकी जड़े पूरे प्रदेश में फैल चुकी है। अभी एसटीएफ द्वारा जो कार्यवाही की गई है उसमें सिफ प्यादे पकड़े गए हैं अभी मगरमच्छों की गिरफ्तारी शेष है। वह पूरी जान लगा देंगे कि वह किसी तरह बचें। उन्होंने फर्जी वाड़े से अपनी आलीशान कोठियां, किसी ने कोल्डस्टोरेज, फार्महाउस, स्कूल, कालेज तक खोल रखे हैं। ऐसे लोगों की पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जांच होकर उनकी गिरफ्तारी ही नहीं उनकी संपत्तियां भी जब्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह पूरी ताकत से फिर इस मसले को विधान सभा में उठायेंगे और इसका संपूर्ण खुलासा कराकर ही दम लेंगे। 

उल्लेखनीय है कि एसटीएफ एसपी आलोक प्रियदर्शी की टीम ने बताया कि हमारी टीम 2900 शिक्षकों की फर्जी घोटालों की जांच कर रही है, जिसमें फर्जी घोटालों का मथुरा प्रमुख केन्द्र है। उन्होंने यहां से नौ फर्जी शिक्षक 2 बाबू व  4 दलाल शिक्षकों को भी गिरफ्तार कर घटना का 19 जून गत दिवस खुलासा किया था। लखनऊ में एडीजी अजय आनन्द ने भी प्रेसवार्ता कर घटना की संपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि अभी खुलासा शेष है। पूरे खुलासे में अभी वक्त है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More