BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

टोल पर हुए विवाद मामले में टोलकर्मी भेजा जेल

मथुरा(सतपाल सिंह)। टोल पर हुए विवाद मामले में टोलकर्मी भेजा जेलमथुरा(सतपाल सिंह)  हाइवें-2 पर फरह टोल पर कार सवार लोगों के साथ पर्ची कटाने को लेकर हुए विवाद में आरोपी टोलकर्मियों में से एक टोलकर्मी को बुधवार शाम फरह पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया और न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विदित रहे कि शुक्रवार को आगरा की तेगबहादुर कालोनी निवासी सुबोध कुमार कुलश्रेष्ठ अपने भाइयों प्रमोद कुलश्रेष्ठ व रूपेंद्र कुलश्रेष्ठ के साथ दिल्ली अपोलो हास्पिटल में एडमिट अपने भांजे को देखने जा रहे थे। फरह टोल पर पर्ची कटाने को लेकर झगड़ा हो गया था और कार सवारों को टोल कर्मियों ने पीट दिया था। 30 टोलकर्मियों के खिलाफ फरह पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। तभी से पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। बुधवार की सायं पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी विवेक यादव को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए टोलकर्मी को आज न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More