BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तपस भरी गर्मी से हल्की बरसात ने दी राहत

मथुरा(पवन शर्मा)। तपस भरी गर्मी से हल्की बरसात ने दी राहतमथुरा(पवन शर्मा) बरसाना कस्बे में रिमझिम बारिश होने से कस्बा वासियों को मिली गर्मी से राहत। जी हां श्री धाम बरसाना में गुरुवार कि दोपहर हल्की आंधी के साथ आई रिमझिम बरसात के मध्य कस्बा वासियों के चेहरे खिल उठे ।तपस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत। वही कस्बे के देवांश गौड और कार्तिक गौड ने बताया की सूर्यदेव के प्रकोप से जनजीवन हाल बेहाल था। गर्मी के इस माहौल में  कूलर एवं फ्रिज कोई भी चीज कामयाब नहीं हो रही। घर में से निकलने का भी मन नहीं करता है। लेकिन आज जो इंद्र देव की कृपा से जो रिमझिम बरसात हुई है । उससे मौसम सुहाना हुआ है। वही नेहा खंडेलवाल एवं किशोरी खंडेलवाल ने बताया कि अबकी बार गर्मी का असर देखने को ज्यादा मिल रहा है ।जिससे  शरीर के अंदर घमौरी और अन्य बीमारियां उत्पन्न हो रही है। इस बरसात  के पानी में नहाने से घमौरियों का खात्मा हो जाता है ।नन्हे मुन्ने बच्चे सभी बरसात के पानी से जगह जगह नहाते हुए नजर आ रहे थे। बरसात के पानी से किसानों को भी भरपूर फायदा देखने को मिलेगा। जो कि किसान इस बरसात का बेसब्री से इंतजार करता है। एक, दो  बरसात के बाद खेतों में बुवाई का कार्य शुरु हो जाएगा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More