देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सौंख(अनिल कुमार)। कस्बा की नवीन उपमंडी स्थल की मूलभूत समस्याओं को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंडी समिति के सचिव से मुलाकात की। इसे लेकर व्यापारियों ने समस्या समाधान के लिए सचिव को ज्ञापन सौंपा। सचिव ने जल्द की समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शिवशंकार वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल कृषि उत्पादन मंडी समिति मथुरा के कार्यालय पहुंचे। नवीन उपमंडी स्थल में मूलभूत समस्याओं को लेकर मंडी समिति के सचिव सुनील शर्मा को ज्ञापन सौंपा। दिए गये ज्ञापन में मंडी स्थल में जर्जर बाउन्ड्रीवाल व सड़के, गिरासू इमारत, जलभराव, जर्जर दुकानें, पेयजल की कोई व्यवस्था नही, सुरक्षा, बिजली व्यवस्था, दुकानों का किराया कम करने आदि समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान मंडी सचिव सुनील शर्मा ने व्यापारियों को जल्द ही समस्याओं के समाधान की आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल, महामंत्री संजय बंसल, पूर्व सभासद विजय सिंह, रिंकू लोहिया, राकेश कुमार, गंभीर सिंह, प्रकाशचंद, बलदेव सिंह, दिनेश चंद, सूरज सिंह, किशन सिंह, रूपसिंह, अंगद चैधरी, पप्पू चैधरी आदि उपस्थित थे।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी