BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(सतपाल सिंह) । थाना कोसीकलां क्षेत्र में एक फैक्ट्री का अचानक वायलर फट जाने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कार्यवाही में जुट गयी है।  थाना कोसीकलां क्षेत्र के औद्योगिक नगर स्थित सर्वोत्तम टायर फैक्ट्री में काम चलते वक्त अचानक वायलर पफट गया और वायलर के पास काम कर रहे राज कुमार उम्र करीब 30 वर्ष निवासी जसवंत नगर इटावा की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि सुनील उम्र करीब 27 वर्ष निवासी हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही पुलिसफोर्स के साथ सीओ छाता और एसडीएम छाता मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मामले की जाँच में जुट गयी है वही मृतक राजू कुमार के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल सुनील को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया जहाँ उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है जैसे ही मृतक राजू के परिजनों को घटना के बारे में पता चला तो परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है मृतक के परिजन मथुरा के लिए रवाना हो गए। मामले की जानकारी देते हुए सीओ छाता चंद्रधर गौड़ ने बताया की सूचना मिली थी की सर्वोत्तम टायर फैक्ट्री में वायलर पफट गया है हम लोग यहाँ मौके पर पहुँचे एक युवक घायल है और दूसरा मृत अवस्था में मिला । घायल को उपचार और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जाँच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी ।  

Read More

प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा कड़ी किए जाने की कही बात वृंदावन(जाहिर आलम)। मंदिरों की नगरी वृंदावन में मंगलवार को डीएम एवं एसएसपी ने नगर के आधा दर्जन से अधिक मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण को आए अधिकारियों ने मंदिरों सुरक्षा कड़ी करने के साथ नगर के अति सकरी गलियों को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही। मंगलवार की शाम लगभग 7:30 बजे मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर सहित नगर के आधा दर्जन प्रमुख मंदिरों पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। दोनों अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किये जाने के साथ नगर की अति सकरी गलियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही।  गौरतलब है कि तीर्थनगरी वृंदावन में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आना होता है। लेकिन यहाँ की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था एवं अतिक्रमण के चलते श्रद्धालुओ को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  श्रद्धालुओ को सुलभ व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिगत ही आज वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण कर अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण को आये अधिकारियों ने  ट्रैफिक व्यवस्था में जल्द सुधार की भी बात कही। इस दौरान उनके साथ कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, बांके बिहारी चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण शर्मा सहित विभिन्न अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे। 

Read More

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की नसीहत का असर वृन्दावन(जहीर आलम)। जनपद के थाना वृंदावन के अंतर्गत बांके बिहारी क्षेत्र स्थित जादौन पार्किंग से पुलिस ने चार मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी व लूट के चार मोबाइल बरामद कर किये है। पिछले दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस को दी नसीहत का असर साफ़ देखने को मिल रहा है। पुलिस ने बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में मोबाइल चोरों एव लपकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीती रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, रंगजी चौकी प्रभारी राजेश शर्मा एवं उप निरीक्षक धीरज यादव ने मय पुलिस बल के परिक्रमा मार्ग स्थित जादौन पार्किंग के समीप से चोरी की योजना बनाते चार युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए शाहदरा दिल्ली निवासी अभिषेक शुक्ल उर्फ बॉबी, साहिल वरुण एवं आगरा निवासी नरेंद्र उपाध्याय ने कुबूल किया कि 17 /6 को  बांके बिहारी मंदिर से दो व्यक्ति के तीन मोबाइल चोरी किए थे वहीं आगरा निवासी अभियुक्त ने एक व्यक्ति का लेनोवो मोबाइल लूट की घटना का इकरार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 4 मोबाइल बरामद कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह रंगीली चौकी प्रभारी राजेश शर्मा उप निरीक्षक धीरज यादव सत्येंद्र कुमार एचसीपी अखंड आनंद उपाध्याय आदि थे.

Read More

मथुरा(अनिल कुमार)। जनवरी माह में हुई चोरी के मामले में घर पर लगातार दबिश दे रही पुलिस परेेशान होकर परिजनों ने पूर्व प्रधान की शरण ली। पूर्व प्रधान ने पुलिस से बचाने के लिए 1.49 लाख रूपये परिजनों से हड़प लिए। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोर और पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना मगोर्रा के क्षेत्र अन्तर्गत जाजनपट्टी चैराहा स्थित छः माह पहले प्रवीण मोबाइल की दुकान में चोरी हुई थी। दुकानदार ने थाना मगोर्रा में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगोर्रा पुलिस चोरी के खुलासे को जुटी हुई थी। इस दौरान फौंडर के नगला धाम के हरिओम का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए कई बार दबिश दी। पुलिस की दबिश से परेशान होकर हरिओम के परिजनों ने मगोर्रा के पूर्व प्रधान थानसिंह की शरण ली। शनिवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर मंशा देवी मार्ग से मगोर्रा पुलिस ने हरिओम पुत्र ज्ञान सिंह को दबोच लिया। पूछताश के दौरान पूर्व प्रधान द्वारा ली गई रकम की हकीकत से पर्दा हट गया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये हरिओम से 8 मोबाइल, 2 माॅनीटर, 1 तंमचा समेत 2 जिन्दा कारतूस बरामद किया है। और कई चोरी की घटनाओं का ख्ुालासा किया है। चोर सहित मगोर्रा के पूर्व प्रधान को जेल भेज दिया है। पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी, एसआई वेदप्रकाश गौतम, उपनिरीक्षक अनुज कुमार तिवारी, दुर्गेश कुमार, अवधेश कुमार आदि थे। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि छः माह पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पूर्व प्रधान और चोर को पकड़कर जेल भेजा है। 

Read More

वृंदावन(जाहिर आलम)। जपनद के चौमुहां के ग्राम परखम गुर्जर में पोखर की खुदाई के दौरान निकले सफेद धातु के जूते ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। अफवाह फैलाई की पोखर खुदाई में खजाना निकला है। जिसको लेकर गांव में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम लग गया। जबकि मामला कुछ और ही निकला बताते चलें कि ग्राम गुर्जर में पिछले 10 दिनों से पोखर खुदाई का कार्य चल रहा है बीते दिन खुदाई के दौरान मिट्टी में खेल रही एक किशोरी को वहां से एक सफेद धातु से बना लगभग सौ ग्राम का जूता मिला। उस जूते की फोटो खीचकर गांव के ही किसी युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर शेयर कर दी। जिसके बाद गांव में पाषाण काल के अवशेष एवं खजाना मिलने की चर्चाएं तेजी से फैलने लगी। लेकिन असल मे मामला कुछ और ही निकला  गांव के ही युवक परशुराम गुर्जर ने बताया कि गांव में पिछले कई वर्षों से पोखर में पानी नहीं रुकता है जिसके कारण गांव वासी मिलकर पोखर को खुदवा रहे हैं। खुदाई के दौरान मिले सफेद धातु के जूते को लोग चांदी का जूता बता रहे हैं। वहीं कुछ शरारती लोग पोखर से खजाना मिलने की अफवाह फैला रहे हैं जबकि यह सफेद धातु से बना जूता चांदी का नहीं बल्कि किसी और धातु का बना हुआ है युवक ने पुरातत्व विभाग को सूचित करने के बाद उस धातु के बने जूते की जांच कराने की बात कही।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह) । यूपी 41 हजार पुलिस आरक्षियों की भर्ती परीक्षा सोमवार को आयोजित की गई। ये परीक्षा कल आज 19 जून को भी होगी। मथुरा में ये परीक्षा 15 परीक्षा केंद्रों पर हुई इसमें 44 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पुलिस पीएसी की भर्ती परीक्षा के लिए इन परीक्षा केंद्रों को दो जोन और पांच सैक्टर में बांटा गया है। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी प्रभाकर चौधरी खुद परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा और छाता तहसील में प्रशासन ने इन केन्द्रों को दो जोन और पांच सैक्टरों में विभाजित किया है। सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न कराई जा रही है, मंगलवार को भी इसी तरह परीक्षा होगी। सोमवार आज जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने स्वयं व्यवस्थाएं संभाल रखी थी, परीक्षा से दो घंटे पूर्व ही परीक्षार्थी अपने-अपने केन्द्रों पर पहुंच गए। वहीं बाहर के परीक्षार्थी रविवार रात को यहां मथुरा पहुंच गए थे। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट की 24 सीरीज प्रयोग की गई। मसलन एक कमरे में बैठे 24 परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट के प्रश्न क्रमानुसार मैच नहीं हो सकते। प्रदेश में नकल माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए शासन ने यह बदलाव किया था। परीक्षा केन्द्रों का डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा, एडीएम राजस्व एवं वित्त रवीन्द्र कुमार और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने स्वयं निरीक्षण किया। 

Read More

एसएसपी ने जारी किया शिकायती नम्बर, तुरंत होगी कार्यवाही  सुविधा शुल्क न लेकर होंगे पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन के कार्य  मथुरा(जाहिर आलम)। रिश्वत खोर दो सिपाही और दरोगा को सस्पेंड करने के बाद अब एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई पुलिस कर्मी पासपोर्ट के लिए चरित्र सत्यापन या फिर किसी कार्य के लिए रिश्वत मांगता है तो आप मोबाइल नंबर 9454458106 पर उनसे शिकायत दर्ज करा सकते है। मथुरा। जिले में पासफोर्ट व चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर या रिपोर्ट लगवाने के नाम पर वसूली हो रही है। इनकी बढ़ती शिकायतों को लेकर आज एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शिकायत दर्ज कराने के लिए एक मोबाइल नम्बर जारी किया है। उन्होंने कहा है कि चरित्र प्रमाण पत्र व पासपोर्ट या अन्य किसी कार्य के लिए कोई पुलिसकर्मी या दलाल सुविधा शुल्क की डिमांड करे तो उसकी शिकायत इस नम्बर पर करें। जिस पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि अब किसी का कार्य सुविधा शुल्क लेकर नहीं बल्कि बिना शुल्क के होगा। किसी भी व्यक्ति को अब किसी भी प्रकार के आवेदन पर पुलिस विभाग की रिपोर्ट लगवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा है कि वे पूरी ईमानदारी से आवेदन पत्रों का सत्यापन बिना सुविधा शुल्क लिये करें। यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसास करता हुआ मिला तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। जिला अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने रिफाइनरी टाउनशिप क्षेत्र के गांव अगनपुरा में पहुंचकर मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नवजात शिशुओं को दवा पिलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.शेरसिंह ने बताया मिशन इंद्रधनुष बच्चों को सात गंभीर बीमारियों डिप्थेरिया, टिटनेस, बलगम, पोलिया, तपेदिक, खसरा, हेपिटाइटिस बी से बचाता है। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत.18 जून दे 22 जून तक चलने वाले टीकाकरण हेतु विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का उद्घाटन आज प्रातः 9ः30बजे बूथ पर जिलाधिकारी मथुरा श्री एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा डा शेर सिंह ने फ़ीता काट्कर किया। जिलाधिकारी ने बूथ पर उपस्थित बच्चों को  पोलियो की ड्राप पिलाई  एवं ।छड द्वारा टीका लगाये गये. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेर सिंह ने  बताया  इस सभी  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों  के प्रभारियों को  निर्देशित कर दिया गया है कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को समय से ड्यूटी कराना सुनिश्चित करें  समय पर   सत्र प्रारंभ हो और समय पर ही  समापन हो साथ में जिला प्रति रक्षण अधिकारी डा राजीव गुप्ता,  ड्ब्लू एच ओ की  एस एम ओ डॉ सुरभि कॉल ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक  डॉक्टर मनोज वशिष्ठ ,यूनिसेफ़ के मान्वेन्द्र सिंह ए एन एम  गीता, आशा एवं आंगन वाडी आदि उपस्थिति थे  

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ  मथुरा मेन ने विश्व अध्यक्ष पद्मश्री नाना चुडास्मा के 84वें जन्मदिवस पर प्रथम सत्र में अलवर पुल के पास स्थित रोटरी ब्लड बैंक में उपाध्यक्ष मोहनबाबू आर्य, डी.ओ.ए. संजय अग्रवाल, डायरेक्टर्स विवेक नागपाल, ब्रजेश सिंघल, शुभम् गर्ग, ब्रजेश गुप्ता, संगीता सिंघल व मान्या गर्ग ने आठ यूनिट रक्तदान कर प्रशंसनीय सेवाकार्य किया, जिसमें डॉ. मोहित गुप्ता, टैक्नीशियन हिमांशु शर्मा व कम्पाउण्डर भगवानदास मीणा का योगदान सराहनीय रहा। केन्द्रीय समिति सदस्य मुकेश अग्रवाल ने बताया कि आज हमारे विश्व अध्यक्ष के जन्मदिवस पर देश भर में 400 कैम्प लगाकर जायन्ट्स साथियों द्वारा रक्तदान किया जा रहा है। अध्यक्ष जुगलकिशोर अग्रवाल ने सभी रक्तदान दाताओं व उपस्थितों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। द्वितीय सत्र में सभी जायन्ट्स ने सपरिवार बिग सिनेमा में फिल्म रेस-3 देख मनोरंजन किया एवं सांय स्थानीय होटल में विश्व उपाध्यक्ष एस.पी.चतुर्वेदी व फैडरेशन-5 अध्यक्ष राजेश बजाज ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और खुशियाँ मनाते हुए कविताओं, चुटकुलों और कहकहों के मध्य बताया कि पद्मश्री नाना चुडास्मा ने अपने अथक प्रयासों से संगठन के एक छोटे से पौधे को वट-वृक्ष के रूप में परिवर्तित कर हमें नई राह दिखायी है। प्रथम महिला रजनी तायल व संगीता सिंघल ने सभी को हाऊजी खिलायी व विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का समापन सह-भोज के साथ हुआ। अन्त में अध्यक्ष जुगलकिशोर अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में माधुरी-एस.पी.चतुर्वेदी, रिचा-राजेश बजाज, निधि-मुकेश अग्रवाल, रजनी-जुगल किशोर अग्रवाल, कृष्णा-दिनेश गर्ग, कुमकुम-धनेश मित्तल, मंजू-देवेन्द्र गर्ग, मनीषा-दाऊदयाल अग्रवाल, मीनाक्षी-मनोहरदास अग्रवाल, शीला-विपिन गर्ग, राजकुमारी-आर.सी.उदयी, आभा-संजय अग्रवाल, किरन-विवेक नागपाल, सुमन-एम.बी.आर्य, मीरा-अनुराग अग्रवाल, जौली-दिलीप अग्रवाल, किरन-जितेन्द्र कुमार, स्नेहलता-रमनलाल गुप्ता, रानी-विकास सिंघल, गीता-विनोदबिहारी गुप्ता आदि थे।

Read More

डीएम एसएसपी ने गले मिल सभी को दी ईद की बधाई  मथुरा(जहीर आलम)। कान्हा की नगरी में आज मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सर झुकाकर ईद-उल फितर की नमाज अता करते हुए मुल्क की हिफाजत व अमन चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों ने पाक को आंतकी करार दिया है, वहीं देश भक्ति दिखाते हुए मुस्लिम समुदाय के बच्चों ने तिरंगा वस्त्र धारण कर देश के लिए हम सब एक का नारा लगाया। इस अवसर पर डीएम एसएसपी ने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए गले लगाया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतेजाम कर रखे थे चहुंओर पुलिसबल की निगाह बनी रही।  शनिवार की सुबह ईद-उल-फितर के अवसर पर सुबह से ही मुस्लिम समाज के बच्चे बूढ़े और युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। ईद के मौके पर नए लिबास पहनकर मस्जिद पहुंचे मुस्लिम भाइयों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की। सुबह 9ः00 बजे ईद की नमाज शाही जामा मस्जिद के इमाम ने अदा कराई। बाद में मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारक देने के लिए शाही जामा मस्जिद पर बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों का जमावड़ा दिखाई दिया। सभी अखलाक और मोहब्बत के साथ आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते दिखाई दिए। नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने नमाज से काफी समय पहले ही मस्जिद को जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेटिंग करा दी थी जिससे कि नमाजियों को नमाज अदा करने में कोई परेशानी न हो । ईद उल फितर के मौके पर वृन्दावन में मुस्लिम भाइयों ने देश भक्ति का जज्बा दिखाते हुए पाकिस्तान में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को ईद की मुबारकबाद नहीं दी। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि पकिस्तान आतंकी देश है। वहीं जिला अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सभी जनपद वासियों को ईद की मुबारकबाद दी।

Read More

मथुरा (सतपाल)|  छाता नगर व देहात में ईद उल फित्तर की नमाज पुलिस की निगरानी में शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुई।  छाता में बरसाना चौराहे के पास प्रसिद्व ईदगाह पर हाजी फजरूद्वीन ने 8 बजकर 45 मिनट पर नमाज अता कराई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ठा. चन्द्रप्रकाश उर्फ भईया, सपा नेता लोकमणिकान्त जादौन, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिगम्बर चौधरी, सभासद अजरूद्वीन, देशराज सिंह, पूर्व चेयरमेन चौधरी जगपाल सिंह, सहकारी संघ के जिला डारेक्टर चौ. प्रताप, किशन सिंह, वेद भईया, रामबाबू, लक्खी सिंह, महेन्द्र, मौ0 जीसान, इमामुद्वीन, तनबीर आलम, युसुफ कुरेशी, औसाफ कुरेशी, हन्नान, सरीफ, इब्राहिम, राशिद अली, उसमान, हरीबाबू, हीरा चौधरी, मोहनश्याम चौधरी, हरिओम सिंह, पूर्व चेयरमेन राजपाल सिंह, पं0 डालचन्द  शर्मा आदि ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर तहसीलदार नीरज शर्मा, कोतवाली निरीक्षक प्रमोद पंवार, कस्वा  इंचार्ज रोहित कुमार, सलिम पठान,  प्रमोद गुप्ता, अनिल गुप्ता ने व्यवस्थाओं मे सहयोग दिया। नगर पंचायत की ओर से विशेष सुफाई अभियान चलाया गया एवं मीठे जल की प्याऊ लगाई । वही दूसरी ओर प्रदेश के केविनेट मंत्री चौ लक्ष्मीनारायण ने अपने दल बल के साथ ओल्ड जीटी रोड स्थित कोमी एकता मंच के कैम्प कार्यालय पर तमाम रोदारो और नगर के प्रमुख हाजियों ने फूल माला एवं दूपट्टा पहनाकर केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनाराण का जोशिला स्वागत कर ईद मुबारक की। इस मौके पर कोमी एकता मंच के अध्यक्ष सुशील भरद्वाज एडवोकेट, महासचिव तनवीर आलम, तौफिक आलाम, हाजी नबाव, बाबू मुखिया, सलिम पठान, आशिफ खॉन आदि मौजूद रहे।  इसके उपरांत नगर के शराय शाही स्थित ताजिया चौक पर पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह का भी नगर के मुस्लिम समाज के लोगो ने स्वागत कर ईद मुबारक दी। इस मौके पर हाजी यूसुफ खान, सलिम पठान, बादशह खान आदि मौजूद रहै। 

Read More

मथुरा (सतपाल)| फरह थाना क्षेत्र में कारचालक से टोलकर्मियों द्वारा लाठी डंडों से की गई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की नींद टूटी। देर रात फरह थाने में तैनात एस आई भूपेंद्र सिंह ने 21 नामजद व 8-10 अज्ञात टोल कर्मियों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें टोल मैनेजर व शिफ्ट इंचार्ज को भी नामजद किया गया है। शुक्रवार सायं टोल पर एक कारचालक के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। इस मारपीट का किसी यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इतनी बड़ी घटना को समझौते के नाम पर पुलिस दबा रही थी। सोशल मीडिया पर मामला उछला तो देर रात पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More