BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

15 परीक्षा केन्द्रो में सम्पन्न हुई यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा

एसएसपी प्रभाकर चौधरी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए

मथुरा(सतपाल सिंह) । यूपी 41 हजार पुलिस आरक्षियों की भर्ती परीक्षा सोमवार को आयोजित की गई। ये परीक्षा कल आज 19 जून को भी होगी। मथुरा में ये परीक्षा 15 परीक्षा केंद्रों पर हुई इसमें 44 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

पुलिस पीएसी की भर्ती परीक्षा के लिए इन परीक्षा केंद्रों को दो जोन और पांच सैक्टर में बांटा गया है। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी प्रभाकर चौधरी खुद परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा और छाता तहसील में प्रशासन ने इन केन्द्रों को दो जोन और पांच सैक्टरों में विभाजित किया है। सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न कराई जा रही है, मंगलवार को भी इसी तरह परीक्षा होगी। सोमवार आज जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने स्वयं व्यवस्थाएं संभाल रखी थी, परीक्षा से दो घंटे पूर्व ही परीक्षार्थी अपने-अपने केन्द्रों पर पहुंच गए। वहीं बाहर के परीक्षार्थी रविवार रात को यहां मथुरा पहुंच गए थे। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट की 24 सीरीज प्रयोग की गई। मसलन एक कमरे में बैठे 24 परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट के प्रश्न क्रमानुसार मैच नहीं हो सकते। प्रदेश में नकल माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए शासन ने यह बदलाव किया था। परीक्षा केन्द्रों का डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा, एडीएम राजस्व एवं वित्त रवीन्द्र कुमार और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने स्वयं निरीक्षण किया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More