BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा (सतपाल)|  छाता कोतवाली प्रागंण से चार दिन पूर्व चोरी हुए टै्रक्टर ट्राली के मामले में आज छाता पुलिस को थोडी राहत मिल गई। चोर थाना से चुराए टै्रक्टर को नौहझील थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में छोड गये। अज्ञात चोर टै्रक्टर को पुलिस के बढते दबाव के कारण छोड गये। लेकिन छाता पुलिस के लिए अभी चुनौती बरकरार बनी हुई। पुलिस को अभी टै्रक्टर चोर को पकडने के अलावा गायब ट्राली को भी बरामद करना है। इस टै्रक्टर चोरी प्रकरण में छाता पुलिस के साथ जनपद की पुलिस भी खूब किरकिरी हुई है। जानकारी के अनुसार छाता थाने में तेनात उप निरीक्षक प्रविन्द्र कुमार ने 9 जून को कस्बा छाता में अबैध मिट्टी खनन में लगे चार टै्रक्टर ट्राली को पकड कर कोतवाली प्रागंण में लाकर खडा कर दिया। इन टै्रक्टर ट्रालियों में अज्ञात चोर 12 जून को मेसी फरग्युशन ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नम्बर यू पी 85 ए एक्स 7636 को मय ट्राली के चुरा ले गये। कोतवाली प्रागंण से अचानक चोरी हुए टै्रक्टर ट्राली की सूचना से पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। कोतवाली में तेनात प्रधान लेखक प्रकाश चंद द्वारा मीडियां में खबरें प्रकाशित होने के बाद 14 तारीख को अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। बीती रात्रि को जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र में एक मेसी फरग्युशन टै्रक्टर लावारिस हालत में खडा पाये जाने की सूचना मिली।  नौहझील थाना प्रभारी दुर्गेष कुमार के अनुसार थाने में तेनात उप निरीक्षक दीपक दौहरे रात्रि में गश्त पर थे। जैसे गश्ती टीम निषादराज तिराहे पर पहुंची तो एक लाल रंग का मेसी फरग्युशन टै्रक्टर खडा दिखाई पडा। पुलिस द्वारा टै्रक्टर को थाना नौहझील पर लाया गया। लावारिस टै्रक्टर का संदेश पाकर थाना छाता प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार थाना नौहझील पहुंचे तो गायब टै्रक्टर छाता वाला ही निकला। पुलिस टै्रक्टर को छाता कोतवाली ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा अज्ञात चोर व टै्रक्टर से गायब ट्राली की सरगर्मी से खोज की जा रही है। वैसे इस टै्रक्टर ट्राली चोरी प्रकरण में कोतवाली पुलिस की लापरवाह होने वाली छवि का संदेश जनता में चला गया है। लोगों में पिछले तीन चार दिन से जगह जगह यही चर्चा रही कि योगी राज में बदमाशों को हौसले पस्त होने के बजाय और अधिक बढ गए। कस्बा की जनता द्वारा यह भी बताया गया कि आजादी के बाद आज तक छाता में इस तरह की दुस्साहस पूर्ण घटना घटित नही हुई थी। यह घटना छाता पुलिस की कार्य प्रणाली की ओर इशारा कर रही है।   

Read More

मथुरा (सतपाल)| तीन दिन पूर्व गोदाम में हुई लाखों की चोरी के मामले में चार युवकों को चैकिंग के दौरान बीतीरात पुलिस ने पकड़ लिया है। इनके पास से चोरी किया हुआ माल बरामद हुआ है।  विदित रहे कि 10 जून को नवीन कुमार पुत्र स्व. इन्द्रसेन अग्रवाल निवासी भरतपुरिया पेंच  थाना कोसीकलां के गोदाम पर लाखों रूपए मूल्य के स्पेयर पार्ट्स अज्ञात चोर चुरा ले गए थे।  कोसी थाना प्रभारी अमित कुमार द्वारा टीम के साथ शालीमार बाग के करीब बीतीरात चैकिंग कर रहे थे कि आधा दर्जन युवक पुलिस को संदिग्ध नजर आए पुलिस के रोकने पर यह भागने लगे तो पुलिस ने पीछा कर चार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में इन्होंने अपने नाम आरिफ पुत्र वकील, आमिर पुत्र आजाद, रफीक पुत्र इत्तन, निवासी ग्राम दौताना थाना कोसीकलां, जुगली पुत्र फतैह निवासी ग्राम दहगांव थाना कोसी बताया। जबकि दो युवक भागने में सफल रहे। भागे गए युवक उदय पुत्र इंद्रजीत व दाताराम पुत्र तेजपाल निवासीगण बदनगढ़ थाना बरसाना है।  पुलिस ने इनके पास से कंपाइन थ्रेशर मशीन से संबंधित स्पेयर पार्ट्स भिन्न-भिन्न प्रकार के जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रूपए बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने बताया क यह सामान अपने साथी उदय पुत्र इन्द्रजीत व दाताराम पुत्र तेजपाल निवासी बदनगढ़ थाना बरसाना के साथ मिलकर नवीन कुमार के गोदाम से चोरी किए गए थे। नवीन कुमार के यहां रफीक गार्ड की नौकरी करता है, उसने ने गोदाम की डुप्लीकेट चॉबी बनवाकर अपने साथियों को बुलाकर गोदाम से चोरी करवाई थी।   

Read More

मथुरा(के.के पाठक)। जिला ओलंपिक के द्वारा शिवशक्ति अखाड़े के सहयोग से आरएसडी पब्लिक स्कूल नगला माना में ब्रजकेसरी खिताबी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष वैध हरिओम चतुवेर्दी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार यूनियन मथुरा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विष्णु पहलवान, अर्जुन अवार्ड विजेता सीओ जगदीश कालीरमण, सीएफओ संजय शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस कुश्ती दंगल में ब्रज के 200 पहलवानों ने प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट से दर्शकों ने उनका जमकर उत्साह वर्धन किया। ब्रजकेसरी के खिताब पर शेरा पहलवान ने अपना कब्जा किया। तो जिला केसरी महेन्द्र पहलवान बनें। जिला चैंपियन का खिताब सचिन पहलवान ने अपने नाम किया। विजेता पहलवानों को गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह,एसडीएम सदर क्रान्ति शेखर सिंह,एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने प्रमाण पत्र, मैडल,चांदी की गुर्ज व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम के आयोजक ठाकुर अशोक पहलवान,शेखर पहलवान,ठाकुर राजकुमार सिंह राजावत ने सभी पहलवानों को पटुका व पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से सम्मान किया। निर्णायक की भूमिका भगवान सिंह पहलवान व गोविन्द मिश्रा ने निभाई। स्कोर कीपरिंग चौधरी निहाल सिंह व सतीश सिंह ने की। इस अवसर पर एसआई जसराम सिंह,ठाकुर अजय प्रताप सिंह, गोविंद चतुवेर्दी,पूर्व सूवेदार विनोद चतुवेर्दी,उम्मेद खलीफा,सोनू पहलवान, बाबा मुकुंद, खजान सिंह, सूरज पहलवान, नरेंद्र कृष्ण गौतम आदि मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा (सतपाल)| बुधवार को रालोद लोकसभा प्रभारी डा. अजय तोमर (पूर्व विधायक) व जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रालोद अध्यक्ष चौ.अजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर आलू किसान व गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन एवं महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को ज्ञापन सोंपा गया।  रालोद जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के किसानों का लगभग रुपये 22000 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान के लिए आज भी बकाया है, जिसमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के किसानों का है। केन्द्र सरकार द्वारा घोषित रुपये 7000 करोड़ के पैकेज में से भी किसानों के गन्ना मूल्य बकाया हेतु उपलब्ध धनराशि पर सरकार मौन है। यदि किसानों के नाम पर आवंटित यह धनराशि पूर्व की तरह अधिकारियों और मिल मालिकों के बीच बंदरबांट की शिकार हो सकती है। आलू पर आयात शुल्क में केन्द्र सरकार द्वारा की गई 10 प्रति.कमी के कारण शीतगृहों में रखे आलू का मूल्य भी कम होने लगा है, जिसके कारण विगत वर्ष की तरह, आलू के सड़क पर फिकने के आसार बन जायेंगे। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार से आपके माध्यम से हम निम्नलिखित मांग करते हैं। गन्ना किसानों का बकाया मूल्य भुगतान तुरन्त सरकार गारंटी पर कराये। गन्ना मूल्य बकाया पर ब्याज की धनराशि का भुगतान अविलंब कराया जाए। निजी हाथों में बेची गई गन्ना मिलों को सरकार तुरन्त अपने कब्जे में कर चालू कराये। केन्द्र सरकार द्वारा आलू पर आयात शुल्क बढ़ाकर पूर्ववत 20 प्रति. किया जाए और निर्यात के लिए प्रोत्साहन दिया जाए। प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्ष घोषित परिवहन भाड़ा अनुदान की धनराशि को अविलंब किसानों में वितरित किया जाए तथा अब तक वितरित धनराशि में हुए गोलमाल की सक्षम एजेंसी द्वारा जांच करायी जाए।  इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष कु. नरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता डा.अशोक अग्रवाल, युवा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रोहित प्रताप, महानगर अध्यक्ष दिलीप चौधरी, बाबूलाल प्रमुख, सुरेश भगत, देशराज सिंह, मुकेश प्रधान, सोहन लाल वाल्मीकि, हरवीर सिंह, बच्चन पहलवान, अमित गुर्जर, विश्वेन्द, मंगल नरवार आदि थे। 

Read More

मथुरा(के.के पाठक)।श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीलामंच पर परम पवित्र अधिकमास में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस बुधवार को कथा का विस्तार से व्याख्यान करते हुए पूज्य काष्र्णि बालयोगी संत ब्रह्मानंद महाराज ने कहा कि जीव मानव योनि में जन्म लेता है तो उसकी मृत्यु भी साथ में जन्म लेती है, परन्तु व्यक्ति की मृत्यु सुंदर हो वह सद्गति प्राप्त करे। व्यक्ति की मृत्यु तभी सुंदर होगी जब उसका जीवन सुंदर होगा और जीवन को सुंदर बनाने का मार्ग प्रशस्त करती है श्रीमद्भागवत कथा।  श्रीमद्भागवत क्रम को आगे बढ़ाते हुए कथा रस प्रवाहक काष्र्णि बालयोगी संत ब्रह्मानंद महाराज ने प्यारे प्रभु श्री द्वारिकाधीश की गृहस्थलीला का सविस्तार वर्णन करते हुए कहा कि मानव को अपनी दिनचर्या कैसे व्यतीत करनी चाहिए यह शिक्षा हमें प्रभु द्वारिकाधीशजी की गृहस्थ जीवन से मिलती है। प्रभु श्रीकृष्ण सूर्योदय से पूर्व उठकर अपने माता-पिता को वंदन करते थे। ऐसा करने से आयु, विद्या, यश और बल बढ़ता है।  सुदामा चरित्र प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए महाराजजी ने कहा कि सुदामाजी गरीब थे, परन्तु दरिद्र नहीं थे। परमात्मा श्री द्वारिकाधीश के मित्र सुदामा के पास प्रभुनाम रुपी धन था, लौकिक धन तो इस  लोक में ही साथ देगा परन्तु प्रभुनाम रुपी धन इहलोक और परलोक दोनों जगह साथ देते हुए सुख और शांति प्रदान करता है।  कथा आरंभ से पूर्व यजमान साध्वी आशा, योगेश अग्रवाल, जगदीश खंडेलवाल ने श्रीमद्भागवत कथा वक्ता काष्र्णि बालयोगी ब्रह्मानंद महाराज का स्वागत कर श्रीमद्भागवत का पूजन कर माल्यार्पण किया। संस्थान सदस्य व हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डा. चन्द्रभान गुप्ता द्वारा उत्तरीय ओढ़ाकर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य काष्र्णि बालयोगी ब्रह्मानंद महाराज को भेंट की गई। कथा विश्राम के साथ आरती में संस्थान सदस्य व हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, चन्द्रभान गुप्ता, मुख्य अधिशाषी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव, गिरीश सर्राफ, अतुल शोरावाला आदि विशेष रुप से उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा (सतपाल)|  समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार देरसायं डीग गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत माहेश्वरी पैलेस में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रोजा इफ्तार की दावत दी गई। जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अधिक संख्या में आकर रोजा इफ्तार किया।  मुख्य अतिथि के रूप में आये समाजवादी पार्टी के एमएलसी संजय लाठर, जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद, जिला महासचिव जागेश्वर यादव, जिला सचिव रिज़वान कुरैशी भारत भूषण, लोहिया वाहिनी जिला महासचिव  सैयद शाहिद अल्वी, नेता अन्नू, मुनव्वर,सनी मिर्जा, जायद चीना श्याम मुरारी,भूरा शेख  राजेश यादव, मलिक मेंबर, डॉ जेड हसन, गुड्डू खान,रवि यादव, डॉ अशोक अग्रवाल,डॉ यूनिस कुरैशी,साकिर कुरैशी, चौधरी सुरेश भगत, कांग्रेस महा नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन,आदि गठबंधन पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार अनन्त स्वरूप देशभक्त बाजपेई, भी मौजूद रहे। रिजवान कुरेशी जिला सचिव ने कहा कि मथुरा में  हिन्दू मुस्लिम एकता का पैगाम जाता है और सभी लोगो ने मिलकर एक भाई चारा कायम किया है। और रोजा खोलकर नमाज अदा की नमाज पढ़कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी।   

Read More

मथुरा(के.के पाठक)।  रक्तदाता दिवस पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जिला हॉस्पिटल में रक्तदान किया। सड़क दुर्घटनाओं वा पर्यावरण के लिए काम करने वाली समाज सेवी संस्था ब्रज यातायात एवं पर्यावरण समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष वा वार्ड नंबर 66 से नगर निगम की पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने अपने नेतृत्व में गुरूवार रक्तदान स्वयं रक्तदान करते हुए रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया इस अवसर पर समिति के सदस्यों के अलावा समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया ब्लड बैंक की प्रभारी रितु रंजन ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए शुभकामना देते हुए सर्टिफिकेट प्रदान किया रक्तदान करने वालों में प्रियंकर शर्मा विनय यादव नरेंद्र शर्मा नितेश कपिल देव शर्मा के अलावा काफी लोगों ने अपना रक्तदान किया फोटो परिचय ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जन जागरूकता प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा स्वयं रक्तदान करके शिविर का शुभारंभ करते हुए। 

Read More

मथुरा(जहीर आलम)। मांट एसडीएम डा राजेंद्र पैंसिया द्वारा बाजार में अतिक्रमण हटाए गए और सभी को निर्धारित सीमा के अंदर रहने को कहा गया वहीं कई ओवरलोड वाहन सीज किए। एसडीएम मांट थाना पुलिस द्वारा बाजार में दुकानों के सामने रखें ठेले को हटवाकर एक निर्धारित जगह पर एडजेस्ट करवाया गया और टीन सैट को व चबूतरा आदि अवैध निर्माण रबइ द्वारा धवस्त कराया गया उनका मानना है कि तहसील एरिया के चारों तरफ साफ-सफाई रहे और किसी प्रकार का अतिक्रमण ना हो वही जो गरीब व्यक्ति ठेले सड़क पर बैठकर रोजगार कर रही हैं उनको भी एक निर्धारित सीमा के अंदर एडजस्ट कराया गया जिससे उनके परिवार के भरण पोषण पर कोई पफर्क ना पड़े।

Read More

मथुरा(जहीर आलम)।  भारतीय जनता पार्टी के विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत आज जिला पदाधिकारियों से भेंट करने पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा योजनाओं के लिए जो व्यय राशि भेजी जाती हैं वह सरकारी अधिकारियों के माध्यम से ही आम जनता तक पहुँचती है लेकिन वह राशि सरकारी अधिकारियों द्वारा आम जनमानस के विकास के खर्चे की जा रही हैं या नहीं इसके लिए भाजपा द्वारा ग्राम चौपाल योजना, जन संपर्क अभियान की शुरूआत की गई है, ताकि जनता के विकास के लिए भाजपा सरकारो द्वारा भेजी गई राशि की एक एक पाई जनता को प्राप्त हो, गुरूवार को भाजपा के पूर्व मंत्री व सांसद कलराज मिश्र भाजपा के विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत मथुरा में रामदेवानन्द के यहां संत समाज से व रामकिशोर अग्रवाल से मिले, जहाँ पर उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के विषय मे अवगत कराया, इसके पश्चात उनके द्वारा कृष्णा गार्डन में भाजपा’ ’पदाधिकारियो व वरिष्ठ कार्यकर्तओं को संबोधित किया गया, जिसमें उन्होंने भाजपा की मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार की 4 साल की उपलब्धियों व योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि  भाजपा सरकार द्वारा स्पष्ट रूप से कह गया है कि अधिकारी,जनता की सेवा के लिए न कि जनता अधिकारी की सेवा के लिए,इसके बाद कलराज मिश्र ने कहा कि इसी प्रकार केंद्र सरकार की जनधन योजना द्वारा आज हर गरीब, हर वर्ग के व्यक्ति, महिला, युवाओं,किसानों,सबके के बैंक एकाउंट शून्य बैलेंस पर खोले जा रहे हैं, जिसमें अब तक 32 करोड़ लोग लाभान्वित हो चुके हैं और 64 हजार करोड़ की राशि बैंको में जमा हो चुकी हैं, जिससे हर व्यक्ति के स्वाभिमान में वृद्धि हुई’ ’है,इसके साथ ही उज्ज्वला योजना द्वारा हर शहर, हर गाँव में करोड़ों गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये गए हैं, इसी प्रकार दुर्घटना बीमा,मुद्रा लोन योजना,फसल बीमा योजना, दीनदयाल ज्योतिर्ग्राम योजना,वन रैंक वन पेंशन,अटल पेंशन योजना,प्रधानमंत्री बीमा योजना , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,शौचालय निर्माण , स्वच्छता अभियान,एक दिन में 30 किलोमीटर हाईवे का निर्माण किया जाना,स्टार्टअप योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान योजना,ये सब केंद्र सरकार की महान उपलब्धियां है और आम जनमानस के विकास व उन्नति समर्पित है।’’इस अवसर पर चेतन स्वरूप पाराशर व पदम शर्मा द्वारा विचार व्यक्त किये गए।बैठक का संचालन चिंताहरण चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

Read More

मथुरा (सतपाल)| लूट की लगातार बढ़ रही जनपद में घटनाओं को लेकर वृंदावन पुलिस ने भरतिया पुल के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन बदमाश भागने में सफल रहे। जिन्हें आज एसएसपी के समक्ष पेश किया गया है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि वृंदावन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार अपने हमराह उ. नि. राजीव सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भरतिया पुल के साथ चैकिंग कर रहे थे, उन्होंने संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की लेकिन नहीं रूके। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उनमें से एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए केशव पुत्र छोटे लाल माली निवासी आझई कला थाना वृंदावन को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की तो उसने फरार बदमाशों में राधे पुत्र रमेश, तेजपाल उर्फ चिलुआ पुत्र मोहन श्याम ब्रह्मा पुत्र प्रेमा है।  एसपी सिटी ने बताया कि उक्त बदमाशों ने 15 अप्रैल18 को चौमुंहा हाइवे पर एक व्यक्ति से एक मोबाइल व चार हजार रूपए तथा चार जून को जीएल कालेज के सामने हाइवे पर कार सवार महिला से पर्स जिसमें रखे आधार कार्ड पैन कार्ड आदि लूटने की घटना को स्वीकार किया है। 15 अप्रैल की घटना में उसके साथ राधे, तेजपाल, ब्रह्मा शामिल थे। लूटे गये कागजात एवं 01 अदद तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार कर अभियुक्तग केशव उपरोक्त को जेल भेजा जा रहा है।

Read More

मथुरा(जहीर आलम)।  यमुना में नहाने गए दो युवको की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद  दोनों के शव बाहर निकाले। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सौसय्या अस्पताल ले जाएगा जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर 12 बजे करीब लगभग 20 वर्षीय दो युवक जुगल घाट से यमुना में नहाते हुए चल रहे थे स्थानीय लोगों ने उन्हें टोका भी लेकिन शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था इसलिए वह किसी की बातों पर गौर ना कर सके और गहरे पानी में जा पहुंचे। अचानक युवक डूबने लगे। वही समीप ही मछली को दाना डाल रहे श्याम कुमार दुबे ने दोनों युवकों के डूबने पर शोर मचाया। जिस पर  स्थानीय गोताखोरों ने युवकों को बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार 1 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाल कर लाए। सूचना पर पहुंची स्थानीय  पुलिस ने युवकों के पानी से बाहर निकलते ही सौसय्या अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर स्थानीय निवासी श्याम प्रधान ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा या है उनका कहना है कि आए दिन यमुना में डूबकर श्रद्धालुओं की मौत हो रही है लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है बार-बार शिकायत के बावजूद भी ना तो यहां रिवर पुलिस की व्यवस्था की गई नाही साइन बोर्ड या किसी अन्य प्रकार का सचेतक लगाया गया जिससे कि बाहर से आने वाले यात्रियों को पता हो सके कि पानी कहां गिरा है कहां नहीं है भाई स्थानीय गोताखोर जमुना प्रसाद निषाद ने भी कहा कि प्रशासन से कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो कम से कम स्थानीय गोताखोरों का साथ दें। इधर काफी प्रयासों के बाद भी दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है । फिलहाल पुलिस व स्थानीय लोग युवकों की शिनाख्त करने में जुटे हुए हैं।

Read More

सप्तदिवासीय परीक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ  वृन्दावन(जहीर आलम)। श्री वृंदावन बाल विकास परिषद एवं कनकधारा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गौतम पाड़ा स्थित ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में मेमोरी बढ़ाओ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मैमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा एव समाज सेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम संयुक्त रूप से  फीता काट कर किया । इस बीच शिविर में आये 20 बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक मेमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा से टिप्स ने टिप्स दिये । समाज सेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि वर्तमान परिवेश में बच्चो की मेमोरी शार्प होना बेहद जरूरी है। विभिन्न कैरियर परीक्षाओं एवं प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए मैमोरी का मजबूत और तेज होना बच्चों के लिए लाभदायक है। प्रमुख शिक्षाविद शंभूचरण पाठक ने  मथुरा वृंदावन के बच्चों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी प्रेरणा शर्मा के द्वारा मेमोरी बढ़ाने के टिप्स देने को वरदान बताया । संरक्षक मेघश्याम वार्ष्णेय ने कहा कि मेमोरी गर्ल  प्रतिदिन 13 जून से 19 जून तक सुबह 8 से 10 बजे तक बच्चों को प्रशिक्षण देगीं। इससे ना केवल बच्चे मानसिक रूप से सक्षम होंगे बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा। अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन प्रभावशाली साबित होंगे, यह बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाएंगे और उन्हें अपने जीवन मे आगे बढ़ाने के साथ मजबूती करेंगे। इस अवसर पर धर्म सिंह, शैलेंद्र सिंह, अंकित वार्ष्णेय, विष्णु गोला, शुभम गौतम, रितु गौतम, अतुल गोयल, नवीन चौधरी, मुकेश शर्मा, मोहन शर्मा, बंटी ,बृजेश गुप्ता, मनीष पंडित ,पायल बघेल, गीता शर्मा, तेजपाल चौधरी, आदि उपस्थित थे।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More