BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना नहाने गए दो युवक डूबे

यमुना में नहाने गए दो युवक डूबे मथुरा(जहीर आलम)।  यमुना में नहाने गए दो युवको की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद  दोनों के शव बाहर निकाले। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सौसय्या अस्पताल ले जाएगा जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर 12 बजे करीब लगभग 20 वर्षीय दो युवक जुगल घाट से यमुना में नहाते हुए चल रहे थे स्थानीय लोगों ने उन्हें टोका भी लेकिन शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था इसलिए वह किसी की बातों पर गौर ना कर सके और गहरे पानी में जा पहुंचे। अचानक युवक डूबने लगे। वही समीप ही मछली को दाना डाल रहे श्याम कुमार दुबे ने दोनों युवकों के डूबने पर शोर मचाया। जिस पर  स्थानीय गोताखोरों ने युवकों को बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार 1 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाल कर लाए। सूचना पर पहुंची स्थानीय  पुलिस ने युवकों के पानी से बाहर निकलते ही सौसय्या अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर स्थानीय निवासी श्याम प्रधान ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा या है उनका कहना है कि आए दिन यमुना में डूबकर श्रद्धालुओं की मौत हो रही है लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है बार-बार शिकायत के बावजूद भी ना तो यहां रिवर पुलिस की व्यवस्था की गई नाही साइन बोर्ड या किसी अन्य प्रकार का सचेतक लगाया गया जिससे कि बाहर से आने वाले यात्रियों को पता हो सके कि पानी कहां गिरा है कहां नहीं है भाई स्थानीय गोताखोर जमुना प्रसाद निषाद ने भी कहा कि प्रशासन से कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो कम से कम स्थानीय गोताखोरों का साथ दें। इधर काफी प्रयासों के बाद भी दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है । फिलहाल पुलिस व स्थानीय लोग युवकों की शिनाख्त करने में जुटे हुए हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More