BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन

उदयपुर। शहर के पास कोड़ीयात रोड स्थित होटल गणेश में शनिवार देर रात पुलिस ने रेव पार्टी और देह व्यापार की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। यह कार्रवाई डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल गणेश रेस्टोरेंट में रेव पार्टी के साथ-साथ देह व्यापार भी चल रहा है।


सूचना की पुष्टि के बाद देर रात पुलिस ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां शराब और आपत्तिजनक सामग्री परोसी जा रही थी। मौके पर मौजूद लोग पार्टी का आनंद ले रहे थे, लेकिन अचानक पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग भागने की कोशिश में थे, जिन्हें पुलिस ने तुरंत घेरकर पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 युवतियों और 39 पुरुषों सहित 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से अधिकतर उदयपुर के बाहर के पर्यटक बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और उनके पहचान पत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि मौके से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। पुलिस फिलहाल सभी के आईडी कार्ड की जांच और पूछताछ कर रही है। इस प्रक्रिया के बाद ही मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि होटल गणेश का यह मामला लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और शिकायतें मिलने के बाद गुप्त रूप से इसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। देर रात की गई इस कार्रवाई से शहर में चर्चा का माहौल है और यह मामला अब प्रशासन की सख्ती का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More