देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(जहीर आलम)। भारतीय जनता पार्टी के विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत आज जिला पदाधिकारियों से भेंट करने पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा योजनाओं के लिए जो व्यय राशि भेजी जाती हैं वह सरकारी अधिकारियों के माध्यम से ही आम जनता तक पहुँचती है लेकिन वह राशि सरकारी अधिकारियों द्वारा आम जनमानस के विकास के खर्चे की जा रही हैं या नहीं इसके लिए भाजपा द्वारा ग्राम चौपाल योजना, जन संपर्क अभियान की शुरूआत की गई है, ताकि जनता के विकास के लिए भाजपा सरकारो द्वारा भेजी गई राशि की एक एक पाई जनता को प्राप्त हो,
गुरूवार को भाजपा के पूर्व मंत्री व सांसद कलराज मिश्र भाजपा के विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत मथुरा में रामदेवानन्द के यहां संत समाज से व रामकिशोर अग्रवाल से मिले, जहाँ पर उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के विषय मे अवगत कराया, इसके पश्चात उनके द्वारा कृष्णा गार्डन में भाजपा’ ’पदाधिकारियो व वरिष्ठ कार्यकर्तओं को संबोधित किया गया, जिसमें उन्होंने भाजपा की मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार की 4 साल की उपलब्धियों व योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा स्पष्ट रूप से कह गया है कि अधिकारी,जनता की सेवा के लिए न कि जनता अधिकारी की सेवा के लिए,इसके बाद कलराज मिश्र ने कहा कि इसी प्रकार केंद्र सरकार की जनधन योजना द्वारा आज हर गरीब, हर वर्ग के व्यक्ति, महिला, युवाओं,किसानों,सबके के बैंक एकाउंट शून्य बैलेंस पर खोले जा रहे हैं, जिसमें अब तक 32 करोड़ लोग लाभान्वित हो चुके हैं और 64 हजार करोड़ की राशि बैंको में जमा हो चुकी हैं, जिससे हर व्यक्ति के स्वाभिमान में वृद्धि हुई’ ’है,इसके साथ ही उज्ज्वला योजना द्वारा हर शहर, हर गाँव में करोड़ों गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये गए हैं, इसी प्रकार दुर्घटना बीमा,मुद्रा लोन योजना,फसल बीमा योजना, दीनदयाल ज्योतिर्ग्राम योजना,वन रैंक वन पेंशन,अटल पेंशन योजना,प्रधानमंत्री बीमा योजना , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,शौचालय निर्माण , स्वच्छता अभियान,एक दिन में 30 किलोमीटर हाईवे का निर्माण किया जाना,स्टार्टअप योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान योजना,ये सब केंद्र सरकार की महान उपलब्धियां है और आम जनमानस के विकास व उन्नति समर्पित है।’’इस अवसर पर चेतन स्वरूप पाराशर व पदम शर्मा द्वारा विचार व्यक्त किये गए।बैठक का संचालन चिंताहरण चतुर्वेदी द्वारा किया गया।













Related Items
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज, उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार