BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प को समर्पित पावन पर्व 'रक्षाबंधन' की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास का माध्यम बने, ईश्वर से यह कामना करता हूं।"

रक्षा बंधन, जो शनिवार को पूरे भारत में मनाया गया, का गहरा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। यह भाई-बहन के बीच प्रेम के बंधन का प्रतीक है और हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस पर्व को प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में विशेष रूप से सम्मान दिया जाता है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी एक्स पर अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और वचनबद्धता का प्रतीक है। इस पावन पर्व रक्षा बंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है। यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है।"

रक्षा बंधन में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना का प्रतीक है। भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More