BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

निर्माताओं को विश्वास 1000 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल होगी एनिमल

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' बहुत जल्द ₹1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। मेकर्स ने फिल्म की 15वें दिन तक की कमाई का आंकड़ा जारी कर दिया है। फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 800 करोड़ रुपये की कमाई अभी तक कर चुकी है और यह ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। माना जा रहा है कि डंकी की रिलीज से पहले फिल्म ₹1000 करोड़ क्लब में एंटर कर जाएगी। इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ना बाकी

फिल्म की 15वें दिन तक की कमाई का आंकड़ा जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, "बहुत बड़े मार्जिन से हुई जीत का जश्न। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 797 करोड़ 6 लाख रुपये।" बॉलीवुड की सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में रणबीर कपूर की 'एनिमल' अब छठवें नंबर पर पहुंच गई है। हालांकि अभी इसे 'दंगल', 'जवान' और 'पठान' जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ना बाकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के अलावा अगर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' की कमाई की बात करें तो यह फिल्म अब 500 करोड़ क्लब में कदम रखने के काफी करीब है। फिल्म की डॉमैस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन तक की कमाई 484 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है। इसमें सिर्फ हिंदी वर्जन से फिल्म ने 439 करोड़ रुपये कमाए हैं। फैंस को अगले पार्ट का है इंतजार

एक तरफ जहां एनिमल का यह पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा है वहीं दूसरी तरफ अब दर्शकों को इसके अगले पार्ट (एनिमल पार्क) का इंतजार है। फिल्म के अंत में 'एनिमल' के अगले पार्ट का हिंट दिया गया है। बता दें कि अगले पार्ट में आपको रणबीर कपूर का डबल रोल देखने को मिल सकता है। रणबीर कपूर का जो दूसरा अवतार फिल्म में देखने को मिलेगा वो इस पार्ट में दिखाए गए उनके अवतार से कहीं ज्यादा ब्रूटल होगा।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More