BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

आठ साल पहले किया प्रेम विवाह, अब पत्नी को उतारा मौत के घाट

सोनीपत । सोनीपत के गांव बैंयापुर खुर्द में प्रेम विवाह के आठ साल बाद युवक ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।


आरोपी रवि ने 2016 में महमूद गांव की मोनिका से प्रेम विवाह किया था। मोनिका और रवि के परिवार वाले दोनों के इस प्रेम विवाह के खिलाफ थे। शादी करने के बाद दोनों गांव से बाहर रहने लगे। रवि और मोनिका के दो बेटे हैं। कहा जा रहा है कि रवि और उसकी पत्नी मोनिका के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। इसके बाद आवेश में आकर रवि ने अपनी पत्नी मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

इस पूरे मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खरखौदा के एसीपी जीत सिंह ने बताया कि बहियापुर गांव में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। रवि के परिजनों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। रवि और मोनिका ने 2016 में प्रेम विवाह किया था और उनके घर में पिछले कुछ समय से कलह चल रहा था।

पुलिस ने कहा, घरेलू क्लेश के चलते रवि ने मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी। मोनिका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। शिकायत के आधार पर रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More