BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लूट करने वाले गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

एसपी सिटी श्रवण कुमार मीडिया को जानकारी देते हुए मथुरा (सतपाल)| लूट की लगातार बढ़ रही जनपद में घटनाओं को लेकर वृंदावन पुलिस ने भरतिया पुल के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन बदमाश भागने में सफल रहे। जिन्हें आज एसएसपी के समक्ष पेश किया गया है। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि वृंदावन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार अपने हमराह उ. नि. राजीव सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भरतिया पुल के साथ चैकिंग कर रहे थे, उन्होंने संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की लेकिन नहीं रूके। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उनमें से एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए केशव पुत्र छोटे लाल माली निवासी आझई कला थाना वृंदावन को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की तो उसने फरार बदमाशों में राधे पुत्र रमेश, तेजपाल उर्फ चिलुआ पुत्र मोहन श्याम ब्रह्मा पुत्र प्रेमा है। 

एसपी सिटी ने बताया कि उक्त बदमाशों ने 15 अप्रैल18 को चौमुंहा हाइवे पर एक व्यक्ति से एक मोबाइल व चार हजार रूपए तथा चार जून को जीएल कालेज के सामने हाइवे पर कार सवार महिला से पर्स जिसमें रखे आधार कार्ड पैन कार्ड आदि लूटने की घटना को स्वीकार किया है। 15 अप्रैल की घटना में उसके साथ राधे, तेजपाल, ब्रह्मा शामिल थे। लूटे गये कागजात एवं 01 अदद तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार कर अभियुक्तग केशव उपरोक्त को जेल भेजा जा रहा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More