BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जयपुर में कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी. बी. चौकी जयपुर नगर द्वितीय द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी चन्द्रपाल सिंह शेखावत उम्र 58 वर्ष हाल कम्पनी कमाण्डर (प्रशासन) होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर व नवनीत जोशी उम्र 47 वर्ष निवासी 45, हाल कमाण्डेण्ट/समादेष्टा, होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र, एमआई रोड जयपुर गिरफ़्तार किया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी जयपुर नगर द्वितीय को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी को निलम्बन से बहाल करने व ड्यूटी पर लगाने की एवज में नवनीत जोशी कमाण्डेण्ट गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर द्वारा चन्द्रपाल सिंह कम्पनी कमाण्डर के साथ मिलीभगत कर 2,00,000/- रूपये की रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है। जिसमें 25-25 हज़ार की 8 किश्तों के रूप में रिश्वत राशि का लेना तय हुआ। जिसकी पहली किश्त के रूप में परिवादी से 25000 हज़ार की रिश्वत राशि लेते हुए आरोपीगण को रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।

जिस पर राहुल कोटोकी, उप महानिरीक्षक-द्वितीय के सुपरविजन में ओमप्रकाश किलानिया, अति. पुलिस अधीक्षक, जयपुर नगर-द्वितीय व अभिषेक पारीक, उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीएलओ छोटीलाल मीणा, पुलिस निरीक्षक एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपीगण चन्द्रपाल सिंह शेखावत कम्पनी कमाण्डर व नवनीत जोशी, समादेष्टा/कमाण्डेण्ट, गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जयपुर को 25,000/- रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी नवनीत जोशी के आवास की तलाशी में 4,85,000/- रूपये नगद व 05 भूखण्डों के दस्तावेज तथा चन्द्रपाल सिंह के आवास की तलाशी में 2,57,000/- रूपये नगद व रिहायशी आवास के अलावा 02 प्लॉट के दस्तावेज मिले है।

आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More