BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा (सतपाल)| आगरा मंडल की एक मात्र शुगर मिल छाता को भाजपा ने वायदा करने क बाद भी चालू न कर सि़द्ध कर दिया कि ये सरकार पूर्णतः किसान विरोधी है। भाजपा सिर्फ चन्द उद्योगपतियों की पार्टी बन कर रह गई। इन चन्द उद्योगपतियों के कहने पर पाकिस्तान से चीनी मंगा रहे है। और देश के गन्ना किसानों का भुगतान नही कर रहे है। ये कथन सपा के विधान परिषद के सदस्य संजय लाठर ने छाता तहसील पर चल रहे गन्ना किसानों के क्रमिक अनशन को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। जानकारी के अनुसार पिछले 24 दिन से तहसील के गन्ना उत्पांदक किसान तहसील परिसर में छाता चीनी मिल को चालू कराने के लिए क्रमिक अनशन पर बैठें है। आज उन आन्दोलनकारियों किसानों के दुख दर्द को सुना। संजय लाठर ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि प्रदेष में भाजपा आज किसान के लिए चूहे जैसा कार्य कर रही है। चूहा भी धीरे-धीरे नुकसान करता है और भाजपा भी किसान का नुकसान कर रही है। मेरे द्वारा विधान परिषद में पूरे मंत्रीमंडल के सामने छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग की थी। लेकिन भाजपा ने एक भी शब्द नही बोला। भाजपा पूरे देश में झूठे आंकडे प्रस्तुत कर वाहवाही लूट रही है। मुख्यमंत्री अपने वायदे व एजेन्डे से भाग रहे हैं। आने वाले सत्र में समाजवादी पार्टी विधान परिषद की कार्यवाही का बहिष्कार भी करेगी। अनशन स्थल पर शंकर सिंह, दीपक चौधरी, शिवचरण, ठा0 अभयपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह, अजय सिंह, शेरपाल सिंह, राम बाबू अमीन, कान्हा प्रधान श्याम सिंह पाण्डे, ठा0 सत्यपाल, अमरचन्द, विष्णु व चरन सिंह आदि किसान उपस्थित थे।

Read More

मथुरा(जहीर आलम)।  थाना जमुनापार में कोल्ड स्टोर के मैनेजर के साथ हुई 6.60 लाख की लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। लूटे गए रूपयों में से 5.70 लाख रूपए के साथ ही चार बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है। जबकि गैंग का सरगना फरार हो गया है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आज दोपहर एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि स्वाट टीम और जमुनापार थाने की पुलिस ने कालिंदी कुंज कालोनी से जिन चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अमित पुत्र जगदीश निवासी अवैरनी, मनोज पुत्र बच्चू सिंह निवासी ग्राम नगला दुर्जिया सादाबाद, गोला उर्फ गुलाब पुत्र चरन सिंह निवासी गांव कचनाऊ बलदेव, कंहैया पुत्र श्याम सुंदर ग्राम गिडोह कोसीकलां है। गिरोह का सरगना नीरज निवासी राल फरार है। गिरफ्तार बदमाशों से चार तमंचा, दो मोटरसाइकिल, जिंदा कारतूस, मोबाइल बरामद किए गए है।

Read More

मथुरा(जहीर आलम)। दिल्ली की तर्ज पर अब यूपी पुलिस में डीजीपी ने लखनऊ से जारी आदेश में कहा है कि अब हर थाने पर चार इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे। एक इंस्पेक्टर, एडिशनल इंस्पेक्टर एडमिन, एडीशनल इंस्पेक्टर ला एंड आर्डर, एडीशनल इंस्पेक्टर क्राइम, सभी के कार्य अलग अलग विभाजित किए गए है। जिससे अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए काफी हद तक क्राइम कंटोल किया जा सकेगा।  लखनऊ से जारी आदेश के अनुसार पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने क्राइम कंटोल के लिए जो नई रणनीति बनाई है उससे अपराधियों के छक्के छूट जाएंगे। नई नीति में मुख्यालय के थानों पर प्रभारी निरीक्षक के साथ तीन और इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे। इन इंस्पेक्टरों पर प्रशासनिक कार्य, कानून व्यवस्था और अपराध का अलग-अलग प्रभार होगा। प्रभारी निरीक्षक दो इंस्पेक्टरों की मौजूदगी पर किसी एक को अतिरिक्त प्रभार दे सकते है। डीजीपी के आदेश में सभी के कार्यो को परिभाषित किया गया है।

Read More

मथुरा(सतपाल)| राया कस्बे में शुक्रवार के दिन दोपहर के समय मथुरा मार्ग पर नेहरू पार्क के समीप मथुरा से अलीगढ़ जा रहा ट्रक खराब हो गया जिस के चलते मुख्य मार्ग पर जाम लग गया जिस से वाहनों की लम्बी कतार लग गयी और जाम में फंसे यात्रियों को बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन से ट्रक को हटवा कर मार्ग साफ कराया।  शुक्रवार के दिन ग्यारह बजे मथुरा मार्ग पर नेहरू पार्क पर मथुरा से आ रहा ट्रक खराब हो गया। चालक ने काफी देर तक चालू करने का प्रयास लेकिन वह नहीं चला और देखते ही देखते वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। सूचना मिलते ही एसआई योगेश नागर मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और क्रेन से ट्रक को हटवा कर मार्ग साफ कराया। मुख्यमार्ग पर ट्रक खराब हो जाने के कारण मथुरा हाथरस मार्ग पर वाहनों की लम्बी लाईन लग गयी और घंटो तक लोग जाम में फंसे रहे गर्मी और धूप से हाल बेहाल हो गया। जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब रहे कि मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या को लेकर काफी लम्बे समय से लोग परेषान है। लेकिन अभी तक जाम की समस्या से राहत नहीं मिल सकी है। 

Read More

मथुरा(जहीर आलम)। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बाँके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी की भेंट न्यौछावर को लेकर परिवार के ही लोग आपस मे भिड़ गए। एक पक्ष ने अपने ही चचेरे भाइयो के विरुद्व मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार जग प्रसिद्व बाँके बिहारी मंदिर के मुख्य द्वार पर सेवायत आनन्द किशोर गोस्वामी एबं उसके भाई जुगलकिशोर गोस्वामी की संयुक्त गद्दी है। गद्दी के मालिकाना हक को लेकर दोनों भाइयों में पिछले करीब दो वर्ष से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते दोनों भाइयों में कई बार मारपीट की नोबत भी आ चुकी है। स्थानीय लोगों के प्रयास के बाबजूद दोनों ही पक्ष समझौते को तैयार नहीं है।  गुरुवार की सायं दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। जुगल किशोर गोस्वामी के पुत्र श्री वर्धन का आरोप है कि बीती सायं उसका छोटा भाई निकुंज अपने यजमानों को लेकर दर्शन कराने के लिए गद्दी पर लेकर आया तो आनन्द किशोर के पुत्र ब्रजेन्द्र किशोर एव ज्ञानेंद्र किशोर ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नही उसके साथ आये भंडारी मनोज को भी मारा। श्रीवर्धन ने घटना के सम्बंध में ब्रजेन्द्र व ज्ञानेंद्र के विरुद्व भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 323, 506 के अंतर्गत कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही झगड़े कारण पता लग सकेगा।

Read More

निगम के कर्मचारियों की भारी लापरवाही के चलते हुआ गैस रिसाव  मथुरा (सतपाल)|  बीएसए कालेज के निकट नगर निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा नाले की सफाई के दौरान गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते गैस रिसाव होने लगा। ये देख निगम के कर्मचारी और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। ये पाइपलाइन सांवरिया गैस सर्विस की थी। सूचना पर एजेंसी के अधिकारी पहुंच गए और पाइप लाइन दुरुस्त कराई। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। विदित रहे कि मथुरा में बीएसए के पास नगर निगम की लापरवाही से घरेलू गैस पाइप लाइन फट गई। जिसकी वजह से गैस का तेजी से रिसाब होने लगा। दरअसल नगर निगम बरसात से पूर्व नालों की सफाई कराने में जुटा है। लेकिन बिना स्थिति के जाने शुक्रवार को जेसीबी से बीएसए कालेज के पास नाले की सफाई करा रहा था। इसी बीच जेसीबी से निजी कम्पनी की घरेलू गैस सप्लाई करने वाली पाइप लाइन फट गई। जिसकी वजह से इलाके में तेजी से गैस का रिसाब होने लगा। गैस पाइप लाइन फटने की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पा कर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गैस पर रिसाब पाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस ने भूतेश्वर से बस स्टैंड की तरफ जाने वाले मार्ग पर एहतियात के तौर पर ट्रैफिक रोक दिया। काफी देर मशक्कत करने के बाद दमकल कर्मियों ने गैस के रिसाब पर काबू पाया।  

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)। तीर्थ नगरी नंदगांव के कृष्ण कुंड में संदिग्ध परिस्थितियों में हजारों मछलियां मौत के मुंह मे समां गई। मछलियों की मौत की वजह स्थानीय लोग कुंड में किसी के द्वारा जहरीला पदार्थ डालना मान रहे है।  मथुरा की तीर्थ नगरी नंदगांव में शुक्रवार की सुबह लोग जब कृष्ण कुंड पर पहुंचे तो वहां लोगों ने कुंड में मौजूद हजारों मछलियों को मरा हुआ पाया। मछलियों की तड़प तड़प कर मरने की खबर धीरे धीरे पूरे कस्बे में फैल गई और लोग कृष्ण कुंड पर पहुंचने लगे। पौराणिक महत्व के कृष्ण कुंड में मछलियों की मौत की वजह लोग किसी शरारती तत्व या तस्कर द्वारा कुंड में जहरीला पदार्थ डालना मान कर चल रहे है। कृष्ण कुंड में मछलियों के मरने की सूचना लोगों ने मत्स्य विभाग को दी। सूचना पाकर विभाग ने एक टीम मौके के लिए रवाना कर दी। मत्स्य विभाग के निदेशक का मानना है कि मछलियों की मौत की वजह कुंड की सफाई न होने के कारण उसके पानी मे जहरीली गैस बनना है।  

Read More

चार वर्ष से पुलिस को दे रहा था चकमा  मथुरा(पवन शर्मा)। बरसाना पुलिस ने बीतीरात चार वर्ष से फरार चल रहा बदमाश को पकड़ा है। जिसे आज जेल भेजा गया है।  विदित रहे कि अपराधियों का इलाका यानी हाथिया गांव में छोटे बड़े सैकड़ों बदमाशां हो व उस गांव में एक दर्जन गैंग अपराध करते हों, उस गांव का दीनू पुत्र हुर्रमत का आतंक चार साल से पूरे बरसाना व जिले में बना हुआ है। दीनू अपने ही परिवार के भतीजे के अलावा कुख्यात अपराधी साहुन गैंग के एक सदस्य को गोली मारने के मुकद्में के आरोपी होने के बाद उसको पकड़ने के लिए चार साल से पुलिस गांव में दबिशें दे रही थी, जिस पर एसएसपी ने पांच हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। उक्त बदमाश की गिरफ्तारी को कोर्ट ने कुर्की की कार्यवाही भी कराई फिर भी वह पुलिस की पकड़ से दूर रहा। लेकिन आखिर बरसाना प्रभारी सुनील कुमार तौमर की कोशिश रंग लाई और उन्होंने मुखबिर की सूचना के आधार पर दीनू को गिरफ्तार कर लिया। 

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। श्रद्धालुओं के पर्स व मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी द्वारा लूट करने वालों की धरपकड़ अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों से अभियान के तहत रोजाना लुटेरों को पकड़ रही है।  पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वृंदावन थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी रमणरेती विपिन गौतम ने मुखबिर की सूचना पर दो मोबाइल लुटेरे दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम आनंद पुत्र भूपेन्द्र निवासी चेतन बिहार, अनुराग पुत्र स्व. रघुराज सिंह निवासी चौमुंडा कॉलौनी वृंदावन बताया है।  वृंदावन प्रभारी सुबोध कुमार के अनुसार विगत दिनों वृंदावन आए एक श्रद्धालु का मोबाइल लूटने की घटना को भी उक्त बदमाश ने स्वीकारा है। इनके पास से श्रद्धालु से लूटे गए मोबाइल सैमसंग जे-7 भी बरामद हुआ है। आपको बता दे कि अब तक इस अभियान के तहत वृंदावन पुलिस ने दो दर्जन बदमाशों को जेल भेजा है।   

Read More

दिन व दिन बढ़ रहे है टीबी के मरीज  मथुरा (सतपाल)| टीबी रोगियों की तलाश में अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर दस्तक देंगी। लोगों की काउंसलिंग करेंगी अगर टीबी के लक्षण पाए जाते है तो वहीं पर बलगम परीक्षण होगा। रोग की पुष्टि पर निशुल्क उपचार और रोगी को मानदेय भी दिया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आलोक कुमार ने बताया कि ये अभियान 17 जून से शुरू होने जा रहा है। इस अभियान में दो लाख 87 हजार लोगों की जांच और काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की 113 टीमें लगाई गई है। इन टीमों की मॉनिटरिंग के लिए 23 सुपरवाईजर, 7 नोडल चिकित्सक एवं जिला स्तर के अधिकारियों को लगाया गया है। माइक्रो प्लॉन में स्लम बस्तियों, ब्लॉक के दूर दराज के गांवों, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों को चुना गया है। रविवार से शुरू हो रहे अभियान में बिर्जापुर, तंतूरा, नवादा, आजमपूर, अडुकी, संत कालोनी, गॉधी नगर, अक्रुर, प्रताप नगर, आयेरा खेरा नीम गॉव, नगला परसादी बिहारी कालोनी, गिर्राज नगर, गोपाल बाग, बरारी भाहई, पेलखु, भरना खुर्द, जचौंदा दो विसा, माडया थोक, दस विसा, इन्द्रा कालोनी भीम नगर, छोटई मोहल्ला भीम नगर आदि क्षेत्रों को चुना गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. शेर सिंह ने घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सहयोग करने तथा टीबी के लक्षण पाए जाने पर बेझिझक सरकारी अस्पताल से निशुल्क उपचार, परामर्श व जांच कराने को कहा है। ताकि निश्चित समय सीमा में टीबी का समूल नाश किया जा सके। डा. आलोक कुमार के अनुसार मथुरा में टीबी के रोगियों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। हर साल करीब चार हजार नए टीबी के रोगी सामने आ रहे है। ये आंकड़ा प्रदेश में कानपुर के बाद दूसरे नंबर का है। टीबी का इलाज सरकारी अस्पताल में निशुल्क है उपचार शुरू करने के बाद रोगियों को बेहतर आहार के लिए प्रतिमाह पांच सौ रूपए का मानदेय भी दिया जाता है। इतना ही नहीं टीबी से सबंधित सभी जांचें और दवाएं भी निशुल्क दी जा रही है।

Read More

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर हुआ एक्शन  मथुरा(जहीर आलम)। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आज कृष्णानगर चौकी पर तैनात दो रिश्वतखोर सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों सिपाहियों का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। निलंबित सिपाही अवनीश कुमार गौतम और अरविंद कुमार कृष्णा नगर चौकी में तैनात है। जानकारी के अनुसार 15 जून को थाना कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी कृष्णानगर में तैनात दो आरक्षियों अवनीश कुमार व अरविन्द कुमार गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें दोनों सिपाही रिश्वत लेते दिख रहे थे, यह वायरल वीडियो एसएसपी के पास पहुंचा तब एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दोनों आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया। कप्तान ऐसे रिश्वत खोर पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रहे हैं, जिनसे पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है, इससे पहले भी वे जमुनापार थाने के पुलिसकर्मी व प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर चुके है।  

Read More

मथुरा(जहीर आलम)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में आज समर एडयू फन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा की जानकारी अंजू देवी एवं धर्मेन्द्र पाराशर ने दी। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने योगाभ्यास भी किया।  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में समर एडयू फन कार्यक्रम के तहत आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा की जानकारी आयुष विभाग से आयीं अंजू देवी और धर्मेद्र पाराशर ने दी। बीएड व डीएलएड प्रशिक्षुओं को अंग्रेजी, हिंदी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय के टॉपिक यकायक देकर कक्षाओं में पढ़ाने को कहा गया। अंत में अंताक्षरी प्रतियोगिता खिलाई गई। इस दौरान संकाय सदस्य रमेश कुमार, लोहिता, सुनील कुमार अवस्थी, शशि शर्मा, सीमा शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More