देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(जहीर आलम)। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बाँके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी की भेंट न्यौछावर को लेकर परिवार के ही लोग आपस मे भिड़ गए। एक पक्ष ने अपने ही चचेरे भाइयो के विरुद्व मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जग प्रसिद्व बाँके बिहारी मंदिर के मुख्य द्वार पर सेवायत आनन्द किशोर गोस्वामी एबं उसके भाई जुगलकिशोर गोस्वामी की संयुक्त गद्दी है। गद्दी के मालिकाना हक को लेकर दोनों भाइयों में पिछले करीब दो वर्ष से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते दोनों भाइयों में कई बार मारपीट की नोबत भी आ चुकी है। स्थानीय लोगों के प्रयास के बाबजूद दोनों ही पक्ष समझौते को तैयार नहीं है।
गुरुवार की सायं दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। जुगल किशोर गोस्वामी के पुत्र श्री वर्धन का आरोप है कि बीती सायं उसका छोटा भाई निकुंज अपने यजमानों को लेकर दर्शन कराने के लिए गद्दी पर लेकर आया तो आनन्द किशोर के पुत्र ब्रजेन्द्र किशोर एव ज्ञानेंद्र किशोर ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नही उसके साथ आये भंडारी मनोज को भी मारा। श्रीवर्धन ने घटना के सम्बंध में ब्रजेन्द्र व ज्ञानेंद्र के विरुद्व भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 323, 506 के अंतर्गत कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही झगड़े कारण पता लग सकेगा।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य