BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सैकड़ों मछलियों की संदिग्ध मौत से नंदगांव में मचा हड़कंप

सैकड़ों मछलियों की संदिग्ध मौत से नंदगांव में मचा हड़कंपमथुरा(पवन शर्मा) तीर्थ नगरी नंदगांव के कृष्ण कुंड में संदिग्ध परिस्थितियों में हजारों मछलियां मौत के मुंह मे समां गई। मछलियों की मौत की वजह स्थानीय लोग कुंड में किसी के द्वारा जहरीला पदार्थ डालना मान रहे है। 

मथुरा की तीर्थ नगरी नंदगांव में शुक्रवार की सुबह लोग जब कृष्ण कुंड पर पहुंचे तो वहां लोगों ने कुंड में मौजूद हजारों मछलियों को मरा हुआ पाया। मछलियों की तड़प तड़प कर मरने की खबर धीरे धीरे पूरे कस्बे में फैल गई और लोग कृष्ण कुंड पर पहुंचने लगे। पौराणिक महत्व के कृष्ण कुंड में मछलियों की मौत की वजह लोग किसी शरारती तत्व या तस्कर द्वारा कुंड में जहरीला पदार्थ डालना मान कर चल रहे है। कृष्ण कुंड में मछलियों के मरने की सूचना लोगों ने मत्स्य विभाग को दी। सूचना पाकर विभाग ने एक टीम मौके के लिए रवाना कर दी। मत्स्य विभाग के निदेशक का मानना है कि मछलियों की मौत की वजह कुंड की सफाई न होने के कारण उसके पानी मे जहरीली गैस बनना है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More