देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बाबा कढे़रा सिंह शिक्षण संस्थान में आयोजित सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग में सैकड़ों शिक्षार्थियों ने दंड कौशल, योग, व्यायाम समेत विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया।
सोमवार को स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक संदीप ने स्वयंसेवकों से संघ कार्य विस्तार को गति देने का आह्वान किया। उन्होनें कहा कि हमारे भारत के इतिहास में युवाओं के द्वारा जो बलिदान दिए गए हैं, जो आज के समय भी उनका अनुकरण करना बहुत आवश्यक है।
गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के द्वारा दिया गया बलिदान आज भी हमारे दिलों में है, बहुत ही कम उम्र में शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव गुरू ऐसे से बलिदानी हुए है। जो आज के युवाओं के लिए आदर्श है।
युवा जगेगा तो राष्ट्र का निर्माण निश्चित होगा। जो आज का युवा गलत रास्तों पर जा रहा है उनको जो इतिहास में हुए हमारे शहीद उनका हर एक युवा को उन इतिहास जानना जरूरी है। हिंदू राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं को एकजुट होकर देश भावना जागृत करने की जरूरत है।
युवा ही राष्ट्र की नींव होती है, हमें अपने राष्ट्र को परम वैभव शाली बनाने के लिए अपने युवाओं की सोच को मुख्य धारा में पिरोना पड़ेगा। वर्ग में संघ के विस्तारक के लिए पांच स्वयंसेवक तैयार किये गये। बौद्धिक वर्ग में कार्यबाह बहादुर सिंह, मुख्य शिक्षक धर्मेंद्र, जिला प्रचार प्रमुख मनोज सिसोदिया, उपखंड कार्यवाह कान्हा, खंड कार्यवाह रामेश्वर, व्यवस्थापक सोनवीर, सर्व व्यवस्था प्रमुख श्री शगुन सिंह आदि उपस्थित रहे।













Related Items
उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा टाटा टेक्नोलॉजीज
काशी से ये अपनी शिक्षा पूरी करके लौटे थे
शिक्षा पर फोकस करने के लिए 26 जनवरी को तमिलनाडु ग्राम सभा का आयोजन