BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन(जहीर आलम)। योगी सरकार में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घटना संतो की नगरी वृंदावन के गोपीनाथ मंदिर के समीप की है। जहां राह चलते एक साधु की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। स्थानीय लोगों ने अपने प्रयाश से मदत कर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। जिसपर संबंधित अधिकारी ने ऐम्बुलेंस को भेजने की बात कही। लेकिन 1 घंटे बाद भी 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। काफी देर बाद स्थानीय प्रयासों से एंबुलेंस बुलाई गई। तब जाकर वृद्ध साधु को वृंदावन के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां साधु की हालत चिन्ताजनक होने पर डॉक्टरो ने उसे आगरा के लिए रेफर करने की बात कही। रेफर करने से पहले ही साधु ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। म्रतक साधू की शिनाख्त 55 वर्षीय मांट निवासी पप्पू के रूप में की गयी है। जो मांट से प्रतिदिन वृन्दावन भजन करने के लिए आता था। विदित रहे कि जिस समाजवादी 108 ऐम्बुलेंस योजना के लिए अखिलेश सरकार की सराहना हुई थी। वही 108 एंबुलेंस योजना योगी सरकार की किरकिरी का कारण बनी हुई है। इससे पहले भी 108 एम्बुलेंस व्यवस्था डीजल न होने के चलते ठप होती दिखाई दी। गौरतलब है कि अगर एम्बुलेंस समय से आजाती और समय से साधु को उपचार मिल जाता तो शायद साधु की मौत ना होती। घटना के संबंध में  स्थानीय संत नारायण बाबा ने घटना के लिए स्वास्थ्य को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि जब सरकार किसी योजना का लाभ जनता को नही दिला सकती तो क्या फायदा ऐसी योजनाओं का। उन्होंने लापरवाही के लिए जिम्मेदारो पर कार्यवाही की मांग की है। अब देखना होगा कि दोषियों पर कार्यवाही हो पाती है या नही।

Read More

मथुरा(जहीर आलम)। बीएस कॉलेज के निकट रीजेंसी गार्डन में आयोजित जिज्ञासा संस्थान के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार यूनियन मथुरा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विष्णु पहलवान का अर्जुन अवार्ड विजेता सीओ लाइन जगदीश कालीरमण पहलवान ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे निर्भीक, कर्मठ, ईमानदार पत्रकारों का हमेशा सम्मान करते रहे हैं और करते भी रहेंगे। इस अवसर पर सीओ यातायात ठाकुर प्रबल प्रताप सिंह, सीएफओ संजय शर्मा, एस आई जसराम सिंह, सिपाही ठाकुर अजय प्रताप सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजेंद्र शर्मा, ठाकुर धर्मसिंह पहलवान, बलराम कृष्ण बंसल, रोहित दाधीच, चेतन सिंह, सेवानिवृत्त दरोगा नंदकिशोर गौड़, नवीन, प्रोफेसर चंद्रेश सिंह, प्रोफेसर अनिल भाटी आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा (सतपाल) |  मथुरा में बढ़ रही टटलूबाजी करने वाले गैंग के लीडर सहित तीन बदमाशों को वृंदावन पुलिस ने जेल भेजा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा टटलू, लूट करने वाले शातिर अपराधियों के विरुद्व कडी कार्यवाही करते हुए टटलू लूटेरा गैंग माधव पुत्र लाखन सिहं निवासी ग्राम चैमुँहा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा के गैंग को पंजीकृत किया गया है।  मथुरा जनपद मे गैंग लीडर माधव पुत्र लाखन सिहं निवासी ग्राम चैमुँहा थाना वृन्दावन मथुरा का एक संगठित गिरोह है इस गैंग द्वारा जनपद मथुरा मे टटलू, लूट जैसै जघन्य अपराध कारित किये जाते है । गैंग लीडर माधव के अतिरिक्त इस गैंग के तीन अन्य सदस्य भी है। जो मिलकर टटलू लूट जैसे अपराधों को अंजाम देते है । अतः इस गैंग की गतिविधियो पर नियन्त्रण रखने हेतु जनपद स्तर पर टटलू ध् लूट का गैंग डी-31 2018 सूचीबद्व किया गया है । श्याम बिहारी पुत्र बिरजू ठाकुर निवासी जानू थाना बरसाना जनपद मथुरा, नरेन्द्र उर्फ हप्पू पुत्र प्रेम सिहं निवासी महरौली थाना गोवर्धन जनपद मथुरा, गजेन्द्र उर्फ गज्जन पुत्र लेखपाल ठाकुर निवासी महरौली थाना गोवर्धन जनपद मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वाले अपराधियो टटलू गैंग  लुटेरो द्वारा किये जाने वाले अपराधो की रोकथाम हेतु एवं जनपद मथुरा तथा प्रदेश को अपराध मुक्त किये जाने की श्रृखला मे उठाया गया सराहनीय कदम है। जनपद मथुरा के समस्त थाना प्रभारियों को इस गैंग के विरुद्व कडी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया  है ।

Read More

मथुरा(जहीर आलम)। वृंदावन पुलिस ने चोरी की योजना बनाते बाबरिया गिरोह के सात सदस्यों को पकड़ा है, जिनके पास से रूपए और सोने की चैन व मोबाइल दो तमंचे, जिन्दा कारतूस, चार अदद चाकू बरामद किए है। इन शातिरों के खिलाफ कई थानों में मुकद्मा दर्ज है। जिन्हें आज वृंदावन पुलिस ने जेल भेजा है।  एसएसपी के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा के निकट पर्यवेक्षण में चोरी व लूट की लगातार बढ रही घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वृंदावन प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह, मय उ0नि0 प्रेमनारायण शर्मा, एचसीपी अखण्डानन्द उपाध्याय मय हमराह कर्मचारी गण के वाहन चैकिंग के दौरान सौ फुटा रोड पुल के नीचे से मुकेश पुत्र रमेश बाविरया नि0 पिगौंड थाना सदर पलवल जनपद पलवल हरियाणा, छोटेलाल उर्फ नुरका उर्फ नरेश पुत्र मुंशी बाविरया नि0 मररौली थाना होडल जनपद पलवल हरियाणा, सुरेश पुत्र रमेश बावरिया नि0 पिगौंड थाना सदर पलवल जनपद पलवल हरियाणा, बंटी पुत्र राजेश बाविरया नि0 पिगौंड थाना सदर पलवल जनपद पलवल हरियाणा, बस्तीराम पुत्र हरिया नि0 रजपुरा थाना सदर पलवल जनपद पलवल हरियाणा, वसीर पुत्र अहमद नि0 टीकरी ब्राहमण थाना सदर पलवल जनपद पलवल हरियाणा, श्रीमती बन्नो पत्नी राजो उर्फ राजेन्द्र बावरिया नि0 रजपुरा थाना सदर पलवल जनपद पलवल हरियाणा को चोरी की योजना बनाते दबोच लिया। जिनके पास से चोरी रूपये व चैन व मोबाइल ब्रिकी के कुल 22,000 रूपये, 02 अदद तमंचे, 04 जिन्दा कारतूस, 04 अदद चाकू बरामद किया। अभियुक्तगण उपरोक्त को चोरी/लूटी गयी सम्पत्ति बरामद कर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Read More

मथुरा(जहीर आलम)। उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी के मंगलवार कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी के अलावा महेंद्र चैधरी,अरुण चैधरी,कृष्ण मुरारी,शुभम गोस्वामी, प्रशांत चैधरी ,डच् सिंह,भोला दुबे,लक्ष्मण, सुभाष पाल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।  प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पत्रकारों से कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास 04 विक्रमादित्य मार्ग के खाली कराने को लेकर भाजपा द्वारा उनकी लोकप्रियता को ठेस पहुंचाने के लिए एक साजिश के तहत घिनौना षड्यंत्र खेला जा रहा है जो निंदनीय नहीं बल्कि लोकतांत्रिक खिलवाड़ है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सरकारी आवास 2 जून 2018 को राज्य संपत्ति विभाग की देखरेख में खाली कराया गया था उसके बाद 9 जून 2018 को मीडिया कवरेज के लिए खोला गया और यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि सरकारी आवास को खंडर बना दिया गया लेकिन सवाल यह आता है कि इस आलीशान बंगले को खंडहर किसने बना दिया।  प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की 2 जून को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लोगों ने सरकारी आवास में अगर तोड़फोड़ की होती तो राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों ने इस पर आपत्ति क्यों नहीं जताई। और उसी समय मीडिया को यह तोड़फोड़ क्यों न दिखाकर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई। एक सप्ताह बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि को धूमिल करने के लिए यह बवंडर किया गया है। प्रदीप चैधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा विपक्षी गठबंधन को दी गई ताकत से भाजपा नेतृत्व बौखला गया है और इस तरह के घिनौने कृत्य से उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जिसको समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे और भाजपा की साजिश का जवाब देने को समाजवादी शीघ्र ही पूरे उत्तर प्रदेश को अखिलेश यादव जी के द्वारा कराए गए कार्यों की उपलब्धियां को बिगुल फूकेंगे। श्री अखिलेश यादव की उपलब्धियां अभियान के तहत गांव देहात और शहर के चैराहे तिराहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं आम जनमानस को बताएंगे कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने अब तक कोई नया विकास कार्य नहीं किया गया सिर्फ और सिर्फ श्री अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों का श्रेय लेने में भाजपा सरकार झूठी है भाजपा सरकार केंद्र और उत्तर प्रदेश में अब तक विकास के सभी मोर्चे पर विफल रही है और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच रही है।

Read More

मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान आने के बाद हरकत में आयी पुलिस  वृन्दावन(जहीर आलम)। इन दिनों  फेसबुक के साथ अन्य सोशल मीडिया में पर मारपीट का एक वीडियो  वायरल हो रहा है । इस वीडियो में कई लोग मिलकर एक किशोर को लाठी से बेरहमी से पीट रहे हैं । जब इस घटना की तफ्तीश की तो पाया कि यह मामला तीर्थनगरी वृन्दावन है । दरअसल थाना वृंदावन के अंतर्गत चार संप्रदाय आश्रम के पीछे पोशाक का कारखाना है जिसके मालिक का नाम श्याम दास बताया गया है । जानकारी के अनुसार किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो उसी के कारखाने में बनाया गया था। मारपीट का कारण  रुपये के लेन देन का  प्रकाश में आया है । जब चार संप्रदाय के पीछे स्थित आरोपी श्याम के कारखाने पहुंच कर बात करनी चाही तो श्याम वहां पर  मौजूद नहीं मिला । घटना के संबंध में आरोपी मालिक श्याम दास के भाई दीपांकर दास से बात की तो उसने बताया कि पानी घाट निवासी सोनू पर हमारे 30 हजार रु हैं जिसको लेकर यह हमें परेशान करता है । और काम भी करने नहीं आता । वही घटना के संबंध में  परिक्रमा मार्ग स्थित पानी घाट निवासी पीड़ित सोनू ने बताया कि हां इनके मुझ पर पैसे जरुर हैं लेकिन इन्होंने मेरे साथ मारपीट कर जो वीडियो वायरल किया है यह बहुत गलत किया है । मेरे बहुत मिलने वाले लोग मुझसे इस बारे में कह रहे हैं । जिससे मुझे बहुत दुख हुआ है । इधर स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले से अनजान बनी हुई थी  । वही इस संबंध में जब एस पी सिटी श्रवन कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि कारण चाहे जो हो लेकिन कानून को हाथ मे लेने का अधिकार किसी को नही है । इधर मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई और आनन-फानन में चार संप्रदाय के पीछे स्थित कारखाने से 5 युवकों को  हिरासत में लेकर थाने ले आई पुलिस ने  आरोपी सहित  चार अन्य लोगों को  हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

Read More

मथुरा(के.के पाठक)। विश्व में भारतीय समाज ही है जहां हजार साल की गुलामी के बाद भी 85 प्रतिशत लोग अपनी सदियों पुरानी परम्पराओं से जुड़े हैं। 50-60 साल में हिन्दू समाज में बहुत परिवर्तन आया है। अब हम पचास साल वाला समाज नहीं रह गए है। आज यह विचार विहिप के अंतर्राष्ट्रीय विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहे।  दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर वृन्दावन आये विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे मंगलवार को मीडिया से रूबरू स्थानीय एक आश्रम में आयोजित पत्रकारवार्ता में कोकजे ने कहा कि उनको भरोसा है कि राम मंदिर पर कोर्ट से छह महीने में फैसला आ जायेगा, इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण, एएमयू जिन्ना विवाद और प्रवीण तोगड़िया के नए संगठन पर भी बयान दिया। मीडिया से रूबरू होते हुए विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि विश्व में भारतीय समाज ही है जहां हजार साल की गुलामी मे बाद भी 85 प्रतिशत लोग अपनी सदियों पुरानी परंपराओं से जुड़े हैं। 50-60 साल में हिंदू समाज में बहुत परिर्वतन आया है। अब हम 50 साल वाला समाज नहीं रह गये हैं। हम कोई भेदभाव नहीं मानते। आरएसएस 1925 से आज बिना भेदभाव के काम कर रहा है। यह कोई राजनीति की बात या वोट पॉलिटिक्स की बात नहीं है। कभी भी जातिगत आधार पर भेदभाव नहीं हुआ, हिंदू धर्म के एक संगठन के रूप में आरएसएस आज तक चला आ रहा है, विश्व हिंदू परिषद भी वही काम कर रहा है। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि असमानता के कारण कुछ लोग अक्षम रह जाते हैं, आरक्षण के माध्यम से अक्षम व्यक्ति को संरक्षण देते हैं। आरक्षण तो महिलाओं के लिए भी किया गया, लड़कियों के लिए स्कूलों में एडमिशन के लिए आरक्षण दिया गया। लड़कियां आज लड़कों से भी अच्छा कर रही हैं। इसी तरह दलितों के बच्चे भी अच्छा करने लगेंगे, लोग आरक्षण को भूल जाएंगे। जब ये बच्चे खुद मैरिट में आने लगेंगे आरक्षण खुद खत्म हो जाएगा। यह संवैधानिक व्यवस्था है और जब तक असमानता खत्म नहीं हो जाती यह व्यवस्था रखनी पड़ेगी। विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि इस देश में रावण की पूजा करने वाले भी मिल जाएंगे, जिन्ना के मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए। यह बातें भटकाने वाली हैं। एएमयू को यह खुद तय करना है कि उन्हें किसे तवज्जो देनी है। जिन्ना ने हमेशा कहा कि मुझे विभाजन करना है, ऐसे लोगों की वकालत करने वालों को खुद सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृंदावन में विहिप की सोच से सहमति रखने वाले संतों से विचार विमर्श के लिए यह प्रवास रखा है। राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि मूर्तियां बन रही हैं, खम्भे बन रहे हैं, जमीन पर मतभेद है, इसे सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। 15़16 हजार अभिलेखों जो उर्दू और फारसी में थे इन का अनुवाद भी प्रदेश सरकार ने कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की छुट्टियां लग जाने के बाद यह केस सुनवाई के लिए लग जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संतों से आशीर्वाद ले रहा हूं। राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से छह महीने में निर्णय हो जाएगा। अयोध्या स्थित कार्यशाला में मन्दिर के सामान का निर्माण कार्य लगातार जारी है। वहीं प्रवीण भाई तोगड़िया द्वारा नया संगठन बनाने पर कहा कि अगर वह विहिप के खिलाफ कोई संगठन खड़ा कर रहे हैं तब हम सोचेंगे कि हमको क्या बोलना है।  

Read More

मथुरा (सतपाल)| रेलवे पुलिस की सजगता से एक विदेशी का गायब हुआ बैग जिसमें मोबाइल, डैबिट कार्ड, व हजारों रुपये थे। पुलिस द्वारा मात्र 12 घंटे के अंतराल में बैग बरामद कर आस्ट्रेलिया निवास को सौंप दिया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से विदेशी ने सराहते हुए धन्यवाद दिया। सोमवार दोपहर मथुरा जीआरपी थाना प्रभारी गौरव सक्सैना को आस्ट्रेलिया के सिडनी निवासी हालिम माउवाड ने बताया  िकवह अपनी पुत्र तानियां माउवाड के साथ केरला एक्सप्रेस में निजामुद्दीन से मथुरा आया था। यात्रा के दौरान उनका एक बैग जिसमें मोबाइल, आईफोन, डेबिट कार्य व 4100 रुपये को चोरी कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गौरव सक्सैना ने उनकी तहरीर लेकर तत्परता दिखाते हुए जांच शुरु की। उन्होंने सभी स्टेशन आगरा ग्वालियर में इसकी सूचना देकर कोच नम्बर व सीट  नम्बर बताते हुए बैग गायब हुआ है। उनकी तत्परता से ही रेलवे पुलिस ने ग्वालियर में बरामद कर लिया गया। बैग को ग्वालियर से मथुरा लाया गया। पुलिस ने पीडित आस्ट्रेलियां निवासी को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से आस्ट्रेलिया निवासी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Read More

मथुरा (सतपाल) |  ट्रेनों में बढती चोरी की घटनाओ में अंकुश लगाने के लिए रेलवे पुलिस ने अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जीआरपी प्रभारी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। उन्होंने अपनी टीम के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो चाकू व सात मोबाइल बरामद किए हैं। बताते चलें कि ट्रेनों में बढती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे के पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर अपराधियों की धड़पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीओ रेलवे आगरा योगेश पाठक के निर्देशन में जीआरपी प्रभारी गौरव सक्सैना ने चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेट फार्म नम्बर दो ध् तीन के पास दो संदिग्ध अभियुक्तों को पकड़ा पूछताछ में दोनों ने अपने नाम कृपाल पुत्र चंदर सिंह निवासी होडल पलवल, धर्मेन्द्र पुत्र रामप्रकाश निवासी सिकंदर पुर कांसगंज बताया । पुलिस ने इनके कब्जे से दो चाकू सात मोबाइल अलग अलग कम्पनियो ंके बरामद किए। जो इन्होंने विभिन्न ट्रेनों से चोरी किए थे।    

Read More

मथुरा (सतपाल)| हाईवे थाना क्षेत्र के महेन्द्र नगर स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने घुस कर लाखों रुपये की नगदी व जेबरात चुराकर ले गए। सूचना पर पहंुची पुलिस ने तहरीर लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। हाईवे थाना क्षेत्र में अपराधियों का बोलबाला है। आए दिन चोरी की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। सबसे बड़ी बात है कि चोरी होने के बाद भी उनके खुलासे नहीं हो रहे हैं। सोमवार रात्रि हाईवे के महेन्द्र नगर निवासी जनक प्रसाद के यहां छत के रास्ते से घर में घुसे अज्ञात चोर यहां से लाखों के जेबरात व नगदी चुराकर ले गए। चोरी की जानकारी गृहस्वामी को सुबह तड़के उस समय हुई जब वह शौच के लिए उठा। उसने देखा कि मकान के सारे कमरे खुले पडे हैं और सामान बिखरा पड़ा है। उसके पैरों तले  जमीन खिसक गई। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। गृहस्वामी द्वारा बताया गया कि चोर उसके यहां से दो से ढाई लाख रुपये की  नगदी व इतने ही रुपये के सोने के जेबरात चुराकर ले गए। उसने पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चैहान ने बताया कि चोरी हुई है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Read More

मथुरा(जहीर आलम)। नोएडा में की गई हत्या के मामले में आज वृंदावन पुलिस ने तीसरे युवक को भी नोएडा से पकड़ लिया। इस मामले में अब एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है, जिसे जल्द ही पकड़ लेने की बात पुलिस लाइन स्थित सभागार में आज दोपहर एसपी सिटी श्रवण कुमार ने कही है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि सोमवार देरसायं नोएडा में अपने सगे मामा के लड़के की साथियों के साथ मिलकर हत्या कर उसके टुकड़े करते हुए कैब बैग डाल शव को ठिकाने लगाने विशाल एवं पौरूष यहां वृंदावन आए। लेकिन पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में विशाल पुत्र अरून त्यागी निवासी संजय नगर गाजियाबाद ने बताया कि दीपांशु उर्फ छोटू उसके मामा का लड़का था, वह नोएडा में रहकर पढाई कर रहे थे। दोनेां में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, उसी विवाद में उसने व साथी पोरूष समाधिया पुत्र सुनील कुमार, मनोज पिल्लाई उर्फ कुद्दू निवासी गण गौतमबुद्ध नगर की मिलकर दीपांशु की हत्या कर दी। आज वृंदावन पुलिस ने तीसरा साथी मनोज पिल्लाई को नोएडा से गिरफ्तार कर मथुरा ले आई।  प्रेसवार्ता में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि चैथा साथी इनका फरार है जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।  अभियुक्त विशाल के अनुसार डेड बॉडी को फ्लैट पर रखे हुए काफी समय हो गया था। शव को ठिकाने लगाने के लिए हमने योजना बनायी और योजना को अंजाम देने के लिए कैब बुक कर नोएडा से नोएडा एक्सप्रेस वे से वृन्दावन आये और इस्कान मन्दिर के पीछे एमवीटी गेस्ट हाउस वाली गली में होटल में कमरा लेने का विचार कर रहे थे कि वृंदावन पुलिस वाले आ गये। दीपांशु की मौत की खबर से मथुरा पहुंचे परिजन प्रदीप ने बताया कि दीपांशु तीन भाई बहिन है। इसके पिता देवेन्द्र 18 वर्ष पूर्व ही गुजर (स्वर्गवास) हो गया था, उसकी मां राजकुमारी ने बच्चों की जिम्मेदारी को निभाते पढ़ाया लिखाया। दो साल पहले उसकी भाभी राजकुमारी की मौत हो चुकी थी, तो उनके बेटे विशाल के साथ रहता था। मृतक की मां ने दोनों में कोई अंतर नहीं समझा उन्हें पढ़ने के लिए नोएडा भेज दिया।  रविवार की सायं छह बजे दीपांशु व विशाल ने राजकुमारी से फोन पर भी बात की। उसके बाद ऐसा क्या हुआ यह किसी को नहीं पता।   

Read More

संभावना है कि युवक की हत्या कर शव झांडियों में फेंका गया है ट्रक ड्राइवर की तलाश में पुलिस जुटी  मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के गोपालबाग से एक सप्ताह पूर्व लापता हुए युवक का शव रविवार की सुबह नगला बंजारा और नगला हसन के बीच में मिला है। मृत युवक अलीगढ़ का रहने वाला है, करीब दस साल से अपनी बहन कोसी के नगला बंजारा में रह रहा था।  रविवार की सुबह नगला बंजारा और गोपाल बाग के बीच झाड़ियांे में नहर के किनारे नौ दिन से लापता मुनेश पुत्र जोधा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोसी पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए परिजनों को मौके पर बुला लिया। पुलिस के अनुसार अलीगढ़ निवासी मुनेश कई वर्षों से अपनी बहिन मंजूू पत्नी कुंवर पाल निवासी नगला बंजारा गोपाल बाग में रहता था, करीब नौ दिन पूर्व गांव का ही गोविन्द अपने साथ ट्रक का क्लीनर बनाकर उसे ले गया था दो तीन दिन तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई उन्होंने उसकी तलाश की और पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस गोविन्द की तलाश में जुटी हुई है। संभावना व्यक्त की जा रही है मुनेश की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है तथा जांच में जुटी हुई है। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More