BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बीतीरात चोरों ने मकान में लगाई लाखों सेंध

बीतीरात चोरों ने मकान में लगाई लाखों सेंध मथुरा (सतपाल)| हाईवे थाना क्षेत्र के महेन्द्र नगर स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने घुस कर लाखों रुपये की नगदी व जेबरात चुराकर ले गए। सूचना पर पहंुची पुलिस ने तहरीर लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।

हाईवे थाना क्षेत्र में अपराधियों का बोलबाला है। आए दिन चोरी की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। सबसे बड़ी बात है कि चोरी होने के बाद भी उनके खुलासे नहीं हो रहे हैं। सोमवार रात्रि हाईवे के महेन्द्र नगर निवासी जनक प्रसाद के यहां छत के रास्ते से घर में घुसे अज्ञात चोर यहां से लाखों के जेबरात व नगदी चुराकर ले गए। चोरी की जानकारी गृहस्वामी को सुबह तड़के उस समय हुई जब वह शौच के लिए उठा। उसने देखा कि मकान के सारे कमरे खुले पडे हैं और सामान बिखरा पड़ा है। उसके पैरों तले  जमीन खिसक गई। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। गृहस्वामी द्वारा बताया गया कि चोर उसके यहां से दो से ढाई लाख रुपये की  नगदी व इतने ही रुपये के सोने के जेबरात चुराकर ले गए। उसने पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चैहान ने बताया कि चोरी हुई है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More