BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अज्ञात चोरों ने तोड़ा इंडिया वन बैंक का एटीएम

सौंख। कस्बा के इंडिया वन बैंक के एटीएम को देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया। लेकिन एटीएम में रखी धनराशि को ले जाने में चोर विफल रहे। घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।


कस्बा की पुलिस चैकी से चंद कदमों की दूरी पर देर रात अज्ञात चोरों ने इंडिया वन बैंक का एटीएम तोड़ दिया। चोरों ने एटीएम मशीन में से रकम निकालने की पूरी कोशिश की। लेकिन अज्ञात रकम नही निकाल सके।

घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी राजीत वर्मा मय फोर्स के पहुंच गये और घटना की जानकारी की। दोपहर को फोरेसिंक टीम ने एटीएम मशीन को ट्रैस किया। साथ ही मशीन परिसर से सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बैंक अधिकारियों ने पुलिस चौकी पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

इस बारे में थाना प्रभारी राजीत वर्मा का कहना है कि एटीएम को अज्ञात चोरों द्वारा तोड़ा गया है। एटीएम में रखी रकम नही निकली है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More