BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

चोरों ने प्रधानाचार्य के घर, शराब की दुकान में की चोरी

मथुरा। राधाकुंड क्षेत्र स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। वहीं थाना हाइवे क्षेत्र की कॉलोनी आनंदवन में प्रधानाचार्य के मकान से एक रिवाल्वर और नकदी ले गये।


मथुरा के थाना हाईवे की आनंदवन कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने एक कॉलेज के प्रधानाचार्य के मकान को निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर और 48 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पास के कमरे में सो रहे प्रधानाचार्य मंगलवार की सुबह पानी पीने के लिए उठे तो खिड़की टूटी देख दंग रह गए। 


अंदर कमरे में जाकर देखा तो समान बिखरा पड़ा था। सूचना पर हाईवे पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने जानकारी जुटाई और फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज आसपास के खंगाले जा रहे हैं। 


  राधा कुंड में चोर दुकान से हजारों रुपए की नगदी और शराब चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच शुरु कर दी है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह जब सेल्समैन हरेन्द्र कुमार दुकान खोलने लिए आया तो दुकान का ताला औऱ शटर टूटी मिली। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। राधाकुंड पुलिस चौकी प्रभारी शिववीर सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शराब की दुकान से सुराग हाथ किए। दुकान में लगे डीबीआर को भी टीम ने अपने कब्जे में लिया।


सेल्समैन हरेन्द्र पुत्र ओम प्रकाश ने बताया कि राधाकुंड छटीकरा मार्ग मुखराई तिराह के निकट अँगेजी शराब के ठेका से बीती रात्रि को दुकान का शटर और ताला तोड़कर चोरी की गई है। जिसमें ठेका से 42 हजार नगद और 50 पेटी शराब की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि अंगेजी शराब का ठेका सुनीता शर्मा के नाम संचालित है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More