BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मंदिर, शराब का ठेका और बैंक कर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना

मथुरा। चोरों ने रात के समय राया में बैंककर्मी के मकान, लक्ष्मीनगर में देसी शराब के ठेके में सौंधमारी कर दी। बीती रात एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन चोरी की घटनाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में अंजाम दिया गया। एक बैंक कर्मचारी के घर से लाखों रुपए का कीमती सामान पर कर दिया। वारदात के दौरान लोगों की सजगता के चलते तीन चोर रंगे हाथ पकड़ लिए और पुलिस को सौंप दिए हैं। इनमें एक चोरी की घटना का चोरों ने असफल प्रयास किया।


थाना हाईवे क्षेत्र के पन्ना पोखर चैकी क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में स्थित बड़े मंदिर में रात्रि को चोरों ने धावा बोल दिया। चोर बीती रात मंदिर में दाखिल हुए। तभी महंत को जब खटपट की आवाज सुनाई दी तो मंदिर के महंत ने देखा कि दो चोर मंदिर में घुस आए हैं। महंत ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। आपको बता दें इसी मंदिर में लगभग दो से तीन बार भी चोरियां पहले हो चुकी है।

मंदिर से ठाकुर जी की सोने, चांदी के आभूषण, पूजा का सामान और ठाकुरजी की मूर्तियां भी चोरी हो चुकी है। परंतु अभी तक पन्ना पोकर चैकी पुलिस द्वारा पिछली घटनाओं का भी कोई खुलासा नहीं किया गया है। रेलवे कॉलोनी में हो रही लगातार वारदात पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर रही है। मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन क्षेत्रीय पुलिस अनदेखा कर रही है।


लक्ष्मीनगर क्षेत्र स्थित देसी शराब के ठेका से चोरों ने देर रात का असफल प्रयास किया गया। चोरों ने शराब की दुकान में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में जब चोरों को एक पड़ोसी ने देखा है तो इसकी सूचना शराब ठेका के सेल्समैन को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने चोरों को घेर लिया और एक चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं तीन चोर मौके भाग गए।


सेल्समैन ने बताया कि पिछले तीन महीने में यह चोर चार बार चोरी का प्रयास कर चुके हैं, जिसमें शराब की बोतलें चोर कर ले जा चुके हैं। लेकिन इस बार दुकान मालिक के द्वारा चोरी की घटना को अपने मोबाइल में देखते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।


कस्बा राया के सादाबाद रोड स्थित टीचर्स कालोनी में किराए पर रहने वाले बैंक कर्मी जितेंन्द्र अग्रवाल के बंद घर में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। बैंक कर्मी अपनी पत्नी के साथ किसी जरुरी कार्य से बाहर गए हुए थे। जब वह दो दिन बाद वह वापिस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर रखी अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि घर में रखी अलमारी से सोने, चांदी के आभूषण और नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी हो गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More