देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(जहीर आलम)। उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी के मंगलवार कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी के अलावा महेंद्र चैधरी,अरुण चैधरी,कृष्ण मुरारी,शुभम गोस्वामी, प्रशांत चैधरी ,डच् सिंह,भोला दुबे,लक्ष्मण, सुभाष पाल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पत्रकारों से कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास 04 विक्रमादित्य मार्ग के खाली कराने को लेकर भाजपा द्वारा उनकी लोकप्रियता को ठेस पहुंचाने के लिए एक साजिश के तहत घिनौना षड्यंत्र खेला जा रहा है जो निंदनीय नहीं बल्कि लोकतांत्रिक खिलवाड़ है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सरकारी आवास 2 जून 2018 को राज्य संपत्ति विभाग की देखरेख में खाली कराया गया था उसके बाद 9 जून 2018 को मीडिया कवरेज के लिए खोला गया और यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि सरकारी आवास को खंडर बना दिया गया लेकिन सवाल यह आता है कि इस आलीशान बंगले को खंडहर किसने बना दिया।
प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की 2 जून को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लोगों ने सरकारी आवास में अगर तोड़फोड़ की होती तो राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों ने इस पर आपत्ति क्यों नहीं जताई। और उसी समय मीडिया को यह तोड़फोड़ क्यों न दिखाकर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई। एक सप्ताह बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि को धूमिल करने के लिए यह बवंडर किया गया है। प्रदीप चैधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा विपक्षी गठबंधन को दी गई ताकत से भाजपा नेतृत्व बौखला गया है और इस तरह के घिनौने कृत्य से उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जिसको समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे और भाजपा की साजिश का जवाब देने को समाजवादी शीघ्र ही पूरे उत्तर प्रदेश को अखिलेश यादव जी के द्वारा कराए गए कार्यों की उपलब्धियां को बिगुल फूकेंगे। श्री अखिलेश यादव की उपलब्धियां अभियान के तहत गांव देहात और शहर के चैराहे तिराहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं आम जनमानस को बताएंगे कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने अब तक कोई नया विकास कार्य नहीं किया गया सिर्फ और सिर्फ श्री अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों का श्रेय लेने में भाजपा सरकार झूठी है भाजपा सरकार केंद्र और उत्तर प्रदेश में अब तक विकास के सभी मोर्चे पर विफल रही है और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह के षड्यंत्र रच रही है।













Related Items
सालाना 25,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स पत्रकारिता और जन संचार पढ़कर निकलते हैं, तब ये हालत है मीडिया की!!
रश्मिका ने मीडिया रिपोर्ट का उड़ाया मजाक
PSJ मीडिया विजन ने फिल्म 'भाभी मां' के लिए रानी चटर्जी को किया साइन