देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसंभावना है कि युवक की हत्या कर शव झांडियों में फेंका गया है
ट्रक ड्राइवर की तलाश में पुलिस जुटी
मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के गोपालबाग से एक सप्ताह पूर्व लापता हुए युवक का शव रविवार की सुबह नगला बंजारा और नगला हसन के बीच में मिला है। मृत युवक अलीगढ़ का रहने वाला है, करीब दस साल से अपनी बहन कोसी के नगला बंजारा में रह रहा था।
रविवार की सुबह नगला बंजारा और गोपाल बाग के बीच झाड़ियांे में नहर के किनारे नौ दिन से लापता मुनेश पुत्र जोधा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोसी पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए परिजनों को मौके पर बुला लिया। पुलिस के अनुसार अलीगढ़ निवासी मुनेश कई वर्षों से अपनी बहिन मंजूू पत्नी कुंवर पाल निवासी नगला बंजारा गोपाल बाग में रहता था, करीब नौ दिन पूर्व गांव का ही गोविन्द अपने साथ ट्रक का क्लीनर बनाकर उसे ले गया था दो तीन दिन तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई उन्होंने उसकी तलाश की और पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस गोविन्द की तलाश में जुटी हुई है। संभावना व्यक्त की जा रही है मुनेश की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है तथा जांच में जुटी हुई है।













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश
दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 लोग गिरफ्तार