BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली, । मध्य दिल्ली में चार लोगों ने 18 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान गली कुआं वाली चितली कबर इलाके के रहने वाले अरीब के रूप में हुई। उसके पिता स्क्रैप डीलर के रूप में काम करते हैं।पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात मटिया महल चौक के पास होटल-अल यामीन के पास हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''एलएनजेपी अस्पताल से रात 1.48 बजे अरीब के भर्ती होने की सूचना मिली। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।''अधिकारी ने कहा, "भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।"जांच के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान शेजान (18), मोहम्मद अरहम उर्फ पासा (20), अदनान अहमद उर्फ टिल्लू (18) और मोहम्मद कैफ (19) के रूप में की गई है।पूछताछ में पता चला कि आरोपियों की मृतक के दोस्त अमान से अनबन चल रही थी। अधिकारी ने कहा, "जब अरीब ने हस्तक्षेप किया, तो वे क्रोधित हो गए और अरीब पर खंजर से हमला कर दिया।"पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किये गये तीन खंजर भी बरामद किये हैं।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More