BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

मारपीट का विडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरलमामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान आने के बाद हरकत में आयी पुलिस 

वृन्दावन(जहीर आलम)। इन दिनों  फेसबुक के साथ अन्य सोशल मीडिया में पर मारपीट का एक वीडियो  वायरल हो रहा है । इस वीडियो में कई लोग मिलकर एक किशोर को लाठी से बेरहमी से पीट रहे हैं । जब इस घटना की तफ्तीश की तो पाया कि यह मामला तीर्थनगरी वृन्दावन है । दरअसल थाना वृंदावन के अंतर्गत चार संप्रदाय आश्रम के पीछे पोशाक का कारखाना है जिसके मालिक का नाम श्याम दास बताया गया है । जानकारी के अनुसार किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो उसी के कारखाने में बनाया गया था।

मारपीट का कारण  रुपये के लेन देन का  प्रकाश में आया है ।

जब चार संप्रदाय के पीछे स्थित आरोपी श्याम के कारखाने पहुंच कर बात करनी चाही तो श्याम वहां पर  मौजूद नहीं मिला । घटना के संबंध में आरोपी मालिक श्याम दास के भाई दीपांकर दास से बात की तो उसने बताया कि पानी घाट निवासी सोनू पर हमारे 30 हजार रु हैं जिसको लेकर यह हमें परेशान करता है । और काम भी करने नहीं आता । वही घटना के संबंध में  परिक्रमा मार्ग स्थित पानी घाट निवासी पीड़ित सोनू ने बताया कि हां इनके मुझ पर पैसे जरुर हैं लेकिन इन्होंने मेरे साथ मारपीट कर जो वीडियो वायरल किया है यह बहुत गलत किया है । मेरे बहुत मिलने वाले लोग मुझसे इस बारे में कह रहे हैं । जिससे मुझे बहुत दुख हुआ है । इधर स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले से अनजान बनी हुई थी  । वही इस संबंध में जब एस पी सिटी श्रवन कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि कारण चाहे जो हो लेकिन कानून को हाथ मे लेने का अधिकार किसी को नही है । इधर मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई और आनन-फानन में चार संप्रदाय के पीछे स्थित कारखाने से 5 युवकों को  हिरासत में लेकर थाने ले आई पुलिस ने  आरोपी सहित  चार अन्य लोगों को  हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More