देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा (सतपाल) | मथुरा में बढ़ रही टटलूबाजी करने वाले गैंग के लीडर सहित तीन बदमाशों को वृंदावन पुलिस ने जेल भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा टटलू, लूट करने वाले शातिर अपराधियों के विरुद्व कडी कार्यवाही करते हुए टटलू लूटेरा गैंग माधव पुत्र लाखन सिहं निवासी ग्राम चैमुँहा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा के गैंग को पंजीकृत किया गया है।
मथुरा जनपद मे गैंग लीडर माधव पुत्र लाखन सिहं निवासी ग्राम चैमुँहा थाना वृन्दावन मथुरा का एक संगठित गिरोह है इस गैंग द्वारा जनपद मथुरा मे टटलू, लूट जैसै जघन्य अपराध कारित किये जाते है । गैंग लीडर माधव के अतिरिक्त इस गैंग के तीन अन्य सदस्य भी है। जो मिलकर टटलू लूट जैसे अपराधों को अंजाम देते है । अतः इस गैंग की गतिविधियो पर नियन्त्रण रखने हेतु जनपद स्तर पर टटलू ध् लूट का गैंग डी-31 2018 सूचीबद्व किया गया है । श्याम बिहारी पुत्र बिरजू ठाकुर निवासी जानू थाना बरसाना जनपद मथुरा, नरेन्द्र उर्फ हप्पू पुत्र प्रेम सिहं निवासी महरौली थाना गोवर्धन जनपद मथुरा, गजेन्द्र उर्फ गज्जन पुत्र लेखपाल ठाकुर निवासी महरौली थाना गोवर्धन जनपद मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वाले अपराधियो टटलू गैंग लुटेरो द्वारा किये जाने वाले अपराधो की रोकथाम हेतु एवं जनपद मथुरा तथा प्रदेश को अपराध मुक्त किये जाने की श्रृखला मे उठाया गया सराहनीय कदम है। जनपद मथुरा के समस्त थाना प्रभारियों को इस गैंग के विरुद्व कडी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।













Related Items
MATHURA : बैंकों का टटलू काटना पड़ा भारी, 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क
टटलू काट कर जुटाई 11 लाख की अचल संपत्ति की जब्त
MATHURA : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकडे तीन टटलू