BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : बैंकों का टटलू काटना पड़ा भारी, 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

मथुरा। नकली सोने को असली बता कर बैंक से लोन लेने के खेल में फंसे जालसाजों पर कानूनी शिकंजे की पकड लगातार मजबूत हो रही है। गैंग का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस मुख्य आरोपी सहित अन्य को पहले ही जेल भेज चुकी है। अब अवैध रूप से अर्जित की गई डेढ करोड से अधिक की संपत्त को कुर्क किया गया है। 

 
थाना कोतवाली पुलिस ने तहत शातिर अपराधी राजेश अग्रवाल पुत्र निताई चरण निवासी गऊ घाट लाल दरवाजा थाना गोविंद नगर पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की था। बैंकों में नकली सोने को असली बताकर बैंकों से धोखाधड़ी करके अवैध रूप से अर्जित किये गये धन से एक आवासीय मकान का निर्माण व जीर्णोद्धार गऊ घाट लाल दरवाजा थाना गोविंद नगर पर कराया था। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत एक करोड 50 हजार रुपये है। राजेश अग्रवाल के खिलाफ थाना शहर कोतवाली, थाना गोविन्द नगर में छह आपराधिक अभियोग दर्ज हैं।

कार्यवाही करने वाली टीम में उप जिलाधिकारी सदर प्रशान्त कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक तहसील सदर राकेश, लेखपाल तहसील सदर मथुरा ईश्वरी, तहसील सदर मथुरा शैलेश लेखपाल, उप निरीक्षक अवधेश कुमार पुरोहित चैकी इंचार्ज होली गेट, उप निरीक्षक अनुज कुमार तिवारी चैकी इंचार्ज बंगाली घाट, उप निरीक्षक अमित कुमार चैकी इंचार्ज बाग बहादुर, उप निरीक्षक विजय कुमार चैकी इंचार्ज भरतपुर गेट, महिला उप निरीक्षक निकिता शर्मा, महिला उप निरीक्षक शीतल शर्मा, राजस्व टीम तहसील सदर जनपद मथुरा आदि थे।

धर्मेन्द्र सोनी पर भी हुई कार्रवाही


अभियुक्त धर्मेन्द्र सोनी उर्फ तोती पुत्र अशोक सोनी निवासी तमोली धर्मशाला के पास थाना गोविन्दर जिला मथुरा पर भी कार्रवाई हुई। धर्मेन्द्र भी इसी गैंग में शामिल था। इसकी एक हुंडई मोटर कार आईटेन ग्रान्ड अनुमानित कीमत पांच लाख पचास हजार रुपये तथा एक मोटर साईकिल टीवीएस अपाचे 160 सीसी अनुमानित कीमत अस्सी हजार रुपये को भी कुर्क किया गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More