देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने चोरी की प्लसर मोटरसाइकिल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक मोबाइल और तीन सिम भी बरामद की हैं। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि तीन अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र भोबल, सोनु पुत्र विजय सिंह तथा इरशाद पुत्र इस्लाम निवासीगण दौलतपुर थाना गोवर्धन को चोरी की एक प्लसर मोटरसाइकिल जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी व एक मोबाइल दो सिम के साथ गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पकडे गये युवकों ने बताया कि मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी की गई है। पकडे जाने की वजह से उक्त मोटसाइकल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा रखी थी । हम लोग सैमसंग मोबाइल में फर्जी सिम डालकर अपनी गूगल पे, ओएलएक्स आदि पर फर्जी आईडी बनाकर लोगो से अवैध रुप से धोखाधडी कर पैसे ऐठते थे।
गोवर्धन पुलिस ने फर्जी लाइसेंस बनाने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन लोकेश सिंह भाटी व अडींग चैकी प्रभारी दिलीप कुमार सहित मय फोर्स द्वारा दिनांक शनिवार को जचैंदा तिराहे पर चैकिंग के दौरान मूखबिर की सूचना पर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले अभियुक्त ’जितेन्द्र तौमर उर्फ जय पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी पुष्पाजंली एक्सटेन्सन थाना हाईवे मथुरा’ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस सहित गिरफ्तार किया गया.वही अभियुक्त जितेन्द्र उपरोक्त की निशादेही पर फर्जी ड्राइविंग लाइसेसं बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए.जिनमे मोनिटर, सीपीयू ,प्रिनटर, माउस ,दो पावर केबल, कनेक्टर केबल , ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाली दो पेपर सीट आदि बरामद किये गये है।













Related Items
HILARIOUS HOLIDAY FAILS CAUGHT ON CAMERA