BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। राधाकुंड कस्बे के सोमवार को नगर पंचायत राधाकुंड के 3 सभासद द्वारा नगर पंचायत के प्रति गुस्सा जताते हुए अपने सभासद पद से इस्तीफा नगर पंचायत अध्यक्ष टिम्टू को सौंप दिया इस्तीफा देने वाले तीन सभासद कन्हैया लाल गोस्वामी वार्ड नंबर 10 मधु चैधरी वार्ड नंबर 8 छत्तर सिंह चैधरी वार्ड नंबर 3 के सभासदों द्वारा सामूहिक रुप से अपने पद से इस्तीफा अध्यक्ष को सौंप दिया 3 सभासद द्वारा इस्तीफा देने की चर्चा नगर में जोरों पर है.  

Read More

मथुरा (सतपाल) | थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत गांव करनपुर में ग्रामीणों की बिजली की समस्या को लेकर लाइनमैन 11 हजार बोल्टेज की लाइन पर कार्य कर रहा था। अचानक लाइन चालू हो जाने के कारण बड़ा धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहा विद्युत कर्मचारी नीचे जमीन पर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। मौजूदा लोगों ने बताया कोह निवासी बबलू पुत्र गोकुल बिजली लाइन पर कार्य कर रहा था अचानक लाइन चालू होने के कारण विस्फोट हुआ और ऊपर कार्यरत बबलू जमीन पर गिर कर लहूलुहान हो गया तथा बुरी तरह झुलस गया जिसे गंभीर हालत में नयति अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता गोकुल ने बिजली अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका लड़का बबलू विगत कई महीनों से बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में काम कर रहा है और कार्य करते समय फोन से शट डाउन भी लिया था लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी की लापरवाही से यह गंभीर हादसा हो गया इसको लेकर थाने में तहरीर दे दी गई है।एसडीओ फरह एसआर भास्कर के अनुसार बबलू नाम का व्यक्ति बिजली विभाग का कोई संविदा कर्मी नहीं है और न ही फरह क्षेत्र में बिजली विभाग में कार्यरत है और शटडाउन का कोई भी मैसेज हमारे पास नहीं था।  

Read More

दोनों के परिजनों ने सौंपा पुलिस को  मथुरा। दो युवतियों में प्रेम की जद एवं आपस में शादी करने की मामला कल जमुनापार पुलिस थाने में देखने को मिला। जहां उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र दे अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा के जमुनापार थाने में आपसमें शादी करने की जिद को लेकर पहुंची दो युवतियां पुलिस ने दोनों लड़कियों के परिजनों को इस बात की सूचना दी। कुछ ही देर में दोनों के परिजन थाने पहुंच गये और अपनी अपनी लड़कियों को समझाबुझा कर घर चलने को राजी करने का भरकस प्रयास किया लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़ी रहीं। हारकर दोनों के परिजन उन्हें थाने में ही छोड़ कर चले गये। यमुनापार थाने से दोनों को महिला थाने भेज दिया गया । 20 वर्षीय शिवानी निवासी लक्ष्मीनगर और 18 वर्षीय दीप्ती निवासी मांट यमुनापार लक्ष्मीनगर की रामदुलारी मार्केट में दीप्ति ब्यूटीपार्लर पर काम करती हैं। महिला थाने पर दीप्ति ने बताया कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी शादी करा दी जाएगी। प्यार करना कोई गुनाह नहीं है, हमें किसी से कोई मतलब नहीं हैं। हमने आपस में प्यार किया है और एक साथ रहना चाहते हैं। शिवानी थाने पर खुद को लड़के की तरह प्रस्तुत कर रही थी और बातचीत में भी लड़कों जैसा लहजा था । दीप्ति और शिवानी शादी की जिद को लेकर दोनों काफी देर तक जमुनापार थाने में बैठीं रहीं । बाद में उन्हें महिला थाने भेज दिया गया ।  

Read More

मथुरा।  प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने तहसील महावन के गांव कारव में जन चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे संवाद किया और समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को चेक करने के लिए सरकार जनता के द्वार पर है, जिसमें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किये जा रहे लाभार्थियों तथा जो पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह गये हैं उन्हें तत्काल जन कल्याणकारी योजनाओं को दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। उन्होंने 8 जून की सांय 7 से रात्रि 10.30 बजे तक चैपाल में जन समस्याएं सुनने के पश्चात गांव कारव में ही रात्रि विश्राम भी किया। गांव कारव में रात्रि चैपाल के दौरान मंत्री जी ने आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार गांव-गरीब की सरकार है इसलिए सरकार के प्रतिनिधि रात्रि प्रवास कर रहे हैं इससे सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की क्रॉस चेकिंग भी की जा रही है कि गांव के लोगों को वास्तविक रूप से लाभ मिल रहा है अथवा नहीं। अब मात्र 12 रूपये साल के हिसाब से दुर्घटना बीमा किया जाता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को आर्थिकरूप से आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार निरन्तर प्रयासरत है। आने वाले समय में फसल बीमा के तहत मात्र दो प्रतिशत लाभार्थी को जमा करना होगा और 98 प्रतिशत सरकार प्रीमियत अदा करेगी।  उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को सुरक्षा कवच देने का कार्य कर रही है। सन् 2023 तक पुराने पम्पसेट की जगह समरसेबिल पम्पसेट लगवाये जायेंगे, जिससे किसान घर बैठे ही मोबाइल के माध्यम से ऑन-ऑफ कर सकेंगे। आगामी दिसम्बर तक जर्जर तारों को बदलकर नये रबड़ चढ़े तार लगाये जा रहे हैं, जिससे किसी प्रकार की जनहानि होने की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि जो लोग समय से बिल का भुगतान करते हैं उन्हें सरकार पांच प्रतिशत अनुदानध्छूट प्रदान करेेगी। किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में डार्कजोन को समाप्त कर दिया गया है। बीपीएल धारकों को मुफ्त में विद्युत कनेक्शन दिये जा रहे हैं तथा आमजनता को 50 रूपये की आसान किश्तों पर घर-घर जाकर कनेक्शन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 31 दिसम्बर तक हर घर में बिजली उपलब्ध होगी। सरकार जनहित में 6.74 रूपये प्रति यूनिट की लागत से उपलब्ध होने वाली विद्युत को मात्र 1.10 रूपये में उपलब्ध करा रही है। शेष 5.64 रूपये सरकार खर्च रही है। बल्देव क्षेत्र में जर्जर तारों की समस्या तथा ट्रान्सफार्मर की समस्या की निजात के लिए दो माह में व्यवस्था सुधार ली जायेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को 18 से 20 घण्टे विद्युत आपूर्ति मिलेगी। सरकार ने किसानों को आलू का सही दाम मुहैया कराया गया है। किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है और हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है। पात्र गरीब लोगों को उनका राशन दिया जा रहा है, उनके हक पर किसी दूसरे का अधिकार नहीं है। ब्रज को तीर्थ स्थल घोषित किया गया है, जिससे मांस-मदिरा की विक्री पर पूर्णत प्रतिबन्धित रहेगा इसके लिए पवित्रता बनाये रखने की जिम्मेदारी के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा और अपने घर सहित आस-पास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। हर घर में शौचालय जरूरी है, जिसके लिए गरीब लोगों को 12 हजार रूपये पुरस्कार के रूप में दिये जा रहे हैं।  इस अवसर पर अधिकारियों ने केन्द्रध्प्रदेश सरकार की योजनाओं-प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सहजघर योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, मात्रवन्दना योजना तथा क्षय रोगियों के लिए निरूशुल्क उपचार के साथ ही पांच सौ रूपये का अनुदान योजना सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। रात्रि कालीन चैपाल में सीडीओ रामनिवास गुप्ता, एसडीएम महावन उपमा पाण्डेय, विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता सुबोध कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता विनोद गंगवार, पीडी आर.के. त्रिवेदी, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, सीएमओ डा. शेर सिंह, बीडीओ श्वेतांक पाण्डे विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण, पूर्व विधायक प्रणपाल सिंह, अवधेश उपाध्याय, प्रदीप गोस्वामी, गजेन्द्र चैधरी, सुरेन्द्र प्रधान, नितिन दिवाकर, राजू यादव सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणवासी उपस्थित थे।

Read More

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू  मथुरा। थाना कोसीकलां में आज तेलंगाना के व्यक्ति से कार खरीदने के नाम पर उससे लूट एवं मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार करीमनगर तेलंगाना का रहने वाला चंद्रशेखर के मोबाइल पर सस्ती स्विफ्ट डिजायर कार खरीदने को फोन जा रहा था। कार खरीदने को वह गुरुवार को हरियाणा के होटल के गढ़ी चैक पर पहुंच गया। फोन द्वारा संपर्क करने पर युवक ने बताया कि वह अपने लड़के को भेज रहा है। एक लड़का मोटरसाइकिल लेकर उक्त युवक के पास पहुंचा और बाइक से बिठाकर हरियाणा के होडल से पिछोर होते हुए यूपी के गढ़ी बरबरी मंदिर के पीछे ले गया। वहां उसके और साथी मौजूद थे। वहां पर मारपीट कर नकदी, मोबाइल, एक सोने की चेन छीन ली। पीड़ित ने कोसीकलां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कोसीकलां इलाके में तेलंगाना के करीमनगर के रहने वाले चंद्रशेखर से कार खरीदने के नाम पर 3,15,000 सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

Read More

10 जून रविवार को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जायेगी मथुरा। उप जिला निर्वाचन अधिकारीध्अपर जिलाधिकारी प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार जनपद के अन्तर्गत आने वाली 81-छाता, 82-मांट, 83-गोवर्धन, 84-मथुरा एवं 85-बल्देव (अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आगामी अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2019 के आधार पर नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण 30 जून तक स्पेशल ड्राइव-2018 प्रारम्भ हो चुका है। इस अभियान में बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन कर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने तथा मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम अपमार्जित कराने की कार्यवाही की जायेगी और अभियान के दौरान माह के द्वितीय एवं चतुर्थ रविवार को बीएलओ द्वारा सभी ग्राम सभाओं एवं नगरीय स्थानीय निकायों तथा रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोशिएशन, मोहल्ला सुधार समितियों आदि की बैठकों में मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जायेगा। उन्होंने ऐसे भी अर्ह व्यक्ति जो एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूर्ण कर ली है मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से रह गये हैं वे प्रारूप-6 नाम अपमार्जित, प्रारूप-7 किसी प्रविष्टि में कोई शुद्धि तथा प्रारूप-8 भरकर बीएलओ द्वारा द्वितीय रविवार को खुली बैठक में 10 जून को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जायेगी जिसमें संबंधित बीएलओ को फार्मों को उपलब्ध करायें।

Read More

बिना नक्शा पास हुए निर्माण नहीं होना चाहिए अवैध तथा बेतरतीव होर्डिंगों को हटवाने के निर्देश मथुरा 8 जूनध् प्रदेश के मा0 ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा जी ने कलेक्टेªट सभागार में जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि गरीब पीड़ित को न्याय अवश्य मिलना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिसकी कोई सिफारिश करने वाला नहीं है उसके लिए मेरी सिफारिश समझी जाय और यदि गरीब पीड़ित को अनावश्यक भाग दौड़ से परेशान होकर उनके पास आयेगा तो संबंधित एसडीएम को जिम्मेदार मानते हुए कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने एसडीएम को यह भी निर्देश दिये कि उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके क्षेत्र के सभी गरीब एवं पीड़ितों की सुनवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें, यदि निचले स्तर पर शिकायतें हैं तो उन्हें सुधार लें अन्यथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों को बख्सा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में विभागवार दिये गये निर्देशों के अनुपालन की प्रगति देखी जायेगी। उन्होंने कहा कि तहसीलों से अतिक्रमण की शिकायतें आ रही हैं जिनका परीक्षण कर अवैध अतिक्रमणोें को हटवाया जाय।  मंत्री जी ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि जहां भी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे पाये जायें उन्हें तत्काल उखाड़ फैंके इसके लिए किसी की सिफारिश नहीं की जायेगी। उन्होंने एमवीडीए उपाध्यक्ष से कहा कि बिना नक्सा पास हुए निर्माण नहीं होना चाहिए। संबंधित क्षेत्रवार अवर अभियंता की जिम्मेदारी तय कर दी जाय कि यदि उसके क्षेत्र में ऐसा कोई कार्य शुरू हो रहा है तो उसे शुरूहात में ही रूकवा दिया जाय। अन्यथा अवैध रूप से निर्माण होने के लिए संबंधित अवर अभियंता को जिम्मेदार मानते हुए आॅन द स्पोट सस्पेंड किया जाय। शहर के विभिन्न चैराहों तथा स्थलों पर अवैध व बेतरतीव होर्डिेगों को हटवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पवित्र तीर्थ स्थल घोषित हो चुके क्षेत्रों में शराब व मांस की दुकानों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अवैध पार्किंग स्थलों के संबंध में कहा कि ऐसे संचालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाय।   उन्होंने सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि राउण्ड द क्लाॅक सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाय और उनकी उपस्थिति को समय-समय पर क्राॅस चेक किया जाय। निर्धारित ड्रेस में कार्य न करने वाले सफाई कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि यहां पर देश विदेश से पर्यटक आते हैं उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हे लगे की ब्रज क्षेत्र में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था है। परिक्रमा मार्ग की सफाई तीन शिफ्टों में सुनिश्चित कराई जाय।  ऊर्जा मंत्री ने मथुरा के ह्रदय स्थल होलीगेट का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि बेतरतीव लटकते हुए तारों को व्यवस्थित करायें तथा ट्रान्सफार्मर को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिये। बैठक निरीक्षण के दौरान मेयर डाॅ0 मुकेश आर्यबन्धु, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी, ब्रजतीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेन्द्र प्रताप, नगर आयुक्त उपाध्यक्ष एमवीडीए समीर वर्मा, सीडीओ रामनिवास गुप्ता, एडीएम रवीन्द्र, आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, रमेशचन्द्र, नगर मजिस्टेªट डाॅ0 बसन्त अग्रवाल, सभी एसडीएम, तहसीलदार, विद्युत, जल, सिंचाई सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। शुक्रवार की दोपहर थाना गोविन्द नगर में ईद उल फितर पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ सीओ सिटी की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें ईद उल फितर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विचार विमर्श हुआ।   थाना गोविन्द नगर में शुक्रवार ईद उल फितर के मौके पर पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सीओ सिटी प्रीति सिंह, थाना गोविन्द नगर प्रभारी सुभाष चन्द पाण्डे, चैकी डीगगेट राजवीर सिंह, मसानी चैकी इंचार्ज प्रवीन कुमार मिश्रा अन्य चैकियों के प्रभारी उपस्थित रहे। ईद के मौके पर शांति व्यवस्था रहे।  शुक्रवार को जुमे की अलविदा नमाज अता की गयी। इसके बाद सभी मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। शुक्रवार सुबह से ही सभी मुस्लिम भाईयों में उत्साह नजर आया। दोपहर को निर्धारित समय पर मस्जिद पर सभी मुस्लिम भाई एकत्र हुए। मौलवी ने नमाज अता की। इसके बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर जुमे की मुबारकबाद दी।   

Read More

स्वेच्छा से हटाने की दी तीन दिन की चेतावनी मथुरा। राया कस्बे में एसडीएम ने बुधवार के दिन मुख्यमार्ग पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण को हटवा कर मार्ग साफ  कराया और तीन दिन में पक्के अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटाने की चेतावनी दी है। चलाए गए अभियान को लेकर हड़कम्प मच गया।  बुधवार की सुबह एसडीएम डा. राजेन्द्र पैंसिया ने थाना राया पुलिस फोर्स के साथ मथुरा हाथरस रोड और मांट रोड पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत नाली के ऊपर रखे अस्थाई अतिक्रमण को हटवा कर मार्ग साफ  कराया। गौरतलब रहे कि पूर्व में कई बार अभियान चलाया गया है, लेकिन हर बार नतीजा ढाक के तीन पात रहता है। एसडीएम मांट ने बताया कि पहले हिदायत देकर अतिक्रमण हटाने को कहा है कि फिर व्यापारियों की बैठक कर प्रयास किया जायेगा। उसके बाद अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान पुलिस ने नाली के ऊपर रखे अस्थाई अतिक्रमण को हटवा कर मार्ग साफ  कराया, जिससे अतिक्रमण कारियों में हड़कम्प मच गया। 

Read More

मथुरा। गोवर्धन कस्बे तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने शासन से मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक की जाये। वेतनमान बढ़ाने के साथ-साथ सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नति पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित कर कम से कम 10 वर्ष पर प्रथम पदोन्नति, 16 वर्ष पर द्वितीय प्रोन्नति व 26 वर्ष पर तृतीय पदोन्नति प्रदान की जाये। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी अत्याचार व अन्याय से दुखी हैं। कई बार अपनी मागों को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन शासन ने मांग नहीं मानी है। अब अपने हकों के लिए प्रदर्शन करेंगे। ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी होने के कारण काम बंद है।  इस अवसर पर चन्द्रपाल यादव, भीष्म नारायण, रामवीर सिंह, अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा आदि थे। 

Read More

मथुरा(के.के पाठक) । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक जून से 15 जून तक सांय 6 से रात्रि 10 बजे तक ‘‘विशेष ग्राम चैपाल अभियान‘‘ आयोजित करने तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की फ्लैक्सशिप कार्यक्रम के संबंध में जनसामान्य को जानकारी कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं।  इस संबंध में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि 130 ग्रामों में तिथिवार 30 जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए संबंधित विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारियों को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि नामित नोडल एवं सहनोडल अधिकारी आंवटित ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथि को समय से ग्राम के किसी सार्वजनिक स्थान पर उपस्थित होकर केन्द्र एवं राज्य सरकार के फ्लेगशिप कार्यक्रमों यथा-स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला कार्यक्रम, जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इन्द्रधनुष, स्र्टाटअप इण्डिया, स्टैण्डअप इण्डिया, सभी प्रकार की पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल योजनाओं आदि के संबंध में जनसामान्य को ग्रामों में विशेष चैपाल आयोजित कर अवगत कराया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी रामनिवास गुप्ता ने बताया कि जनपद के ग्रामों में विशेष ग्राम चैपाल का आयोजन 4 जून से शुरू किया गया है, जो कि निरंतरध्निर्धारित तिथियों में 15 जून तक चलेगा। इस अभियान के दौरान नियुक्त किये गये नोडल एवं सहनोडल अधिकारी निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर ग्रामवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए लाभ से छूटे पात्रों के आवेदन भी भरवा रहे हैंे, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंछित न रहे। चिन्हांकित ग्राम पंचायतों के ग्राम स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम चैपाल आयोजित कराने हेतु जनसहभागिता सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 4 जून को विकास खण्ड फरह के ग्राम सनोरा व धर्मपुरा तथा 5 जून को गोवर्धन के ग्राम सौंख में आयोजित विशेष ग्राम चैपाल का औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर शासन की मंशा के अनुरूप नियुक्त किये गये नोडल व सहनोडल अधिकारी उपस्थित होकर ग्रामवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि 5 जून को आयोजित ग्राम चैपाल में जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण किया गया है और 4 जून को आयोजित की गई चैपाल की आख्या उपलब्ध नहीं कराने पर सीएमओ, पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत तथा अधिशासी अभियंता अपर खण्ड आगरा कैनाल मथुरा को चेतावनी दी गई है।

Read More

मथुरा। छाता कोतवाली के गांव पिल्होरा में गुरूवार को पुलिस ने एक अवैध शराब की फैक्ट्री पर मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। जिसमें पुलिस भारी मात्रा में खाली मात्रा में खाली बोतल, ढक्कन, केमीकल, उपकरण आदि सामान बरामद किया है।। छापे के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलियॉ चलाकर  भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है।  सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार चैहान ने बताया कि गुरूवार को छाता कोतवाली के गांव पिल्हौरा मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा मारा। जिसमें पुलिस को 600 लीटर शराब जिसमें 200 लीटर शराब बनी हुई व 400 लीटर स्प्रिट बरामद हुआ है। इसके अलावा सैकडो की संख्या में खाली बोतल, रैपर, ढक्कन बरामद हुए है। रेपर व ढक्कनो पर रॉयल स्टेज, मेगडवल, एम्प्रीयल ब्लू, देशी शराब के मिले है। पुलिस इस कार्यवाही से कुपित होकर शराब माफियाओं ने पुलिस पर गोलियॉ चलाकर जान लेवा हमला कर दिया ।ं पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बचाव कर मौके पर छापा मार दिया।। ओर कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक कार्य्रवाही चल रही है। मौके पर आवकारी विभाग के अधिकारी भी पहुूच गये है। पुलिस टीम में एसआई रोहित कुमार, एसआई राजबीर सिंह, कांस्टेबल सोनबीर,, कास्टेेबल जसवन्त आदि  मौजूद रहे। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More