देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। गोवर्धन कस्बे तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने शासन से मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक की जाये। वेतनमान बढ़ाने के साथ-साथ सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नति पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित कर कम से कम 10 वर्ष पर प्रथम पदोन्नति, 16 वर्ष पर द्वितीय प्रोन्नति व 26 वर्ष पर तृतीय पदोन्नति प्रदान की जाये। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी अत्याचार व अन्याय से दुखी हैं। कई बार अपनी मागों को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन शासन ने मांग नहीं मानी है। अब अपने हकों के लिए प्रदर्शन करेंगे। ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी होने के कारण काम बंद है। इस अवसर पर चन्द्रपाल यादव, भीष्म नारायण, रामवीर सिंह, अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा आदि थे।













Related Items
माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा छह सूत्रीय मांग पत्र
12 सूत्रीय मांगो को लेकर कर्मचारी संगठन का धरना